12
BREAKING NEWS
ADM के घर नोटों का ढेर, 48 महंगी घड़ियां और करोड़ों की प्रॉपर्टी के कागज; विजिलेंस रेड में बड़ा खुलासा!115 दिन बाद PoK आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, LoC के पास हजारों लोग जुटे; भारत से जुड़ने की मांग!नीरू ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं!बेतिया में रात के अंधेरे में टूटा चंपारण तटबंध, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी!रात में पति के खिलाफ शिकायत, सुबह होटल में रियल एस्टेट कंपनी में मैनेजर की संदिग्ध मौत; FSL और CCTV से जांच!प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक की मौत, छत से गिरने का CCTV फुटेज सामने आया; दोनों पक्षों के दावे अलग!बेगूसराय के होटल में युवती से दुष्कर्म का आरोप, मारपीट का वीडियो वायरल; आरोपी की तलाश में छापेमारी!चंपारण तटबंध टूटने पर बगहा पहुंचे पप्पू यादव, जांच और कार्रवाई की मांग!प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती पर चाकू से हमला, आरोपी फरार; CCTV और FSL से जांच तेज!गोपालगंज में जेल भेजे गए 23 वर्षीय कैदी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने उठाए सवाल!दुर्गा पूजा-दीपावली-छठ पर यात्रियों को राहत, चार स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े!‘लक्ष्य’ 2026 में गया के तीरंदाजों का जलवा, दूसरे दिन भी पदकों पर जमाया कब्जा!35 ‘जीविका दीदियों’ ने सीखा कमाई का हुनर, अब डेयरी और वर्मी कंपोस्ट से बनाएंगी अपनी पहचान!आटा-कंबल के नीचे छिपा था ‘शराब का तहखाना’, सीवान में 13.50 लाख की खेप बरामद!किऊल नदी में युवक लापता, NDRF के साथ तलाश में जुटी पुलिस!
No menu items available
BREAKING
ADM के घर नोटों का ढेर, 48 महंगी घड़ियां और करोड़ों की प्रॉपर्टी के कागज; विजिलेंस रेड में बड़ा खुलासा!115 दिन बाद PoK आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, LoC के पास हजारों लोग जुटे; भारत से जुड़ने की मांग!नीरू ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं!बेतिया में रात के अंधेरे में टूटा चंपारण तटबंध, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी!रात में पति के खिलाफ शिकायत, सुबह होटल में रियल एस्टेट कंपनी में मैनेजर की संदिग्ध मौत; FSL और CCTV से जांच!प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक की मौत, छत से गिरने का CCTV फुटेज सामने आया; दोनों पक्षों के दावे अलग!बेगूसराय के होटल में युवती से दुष्कर्म का आरोप, मारपीट का वीडियो वायरल; आरोपी की तलाश में छापेमारी!चंपारण तटबंध टूटने पर बगहा पहुंचे पप्पू यादव, जांच और कार्रवाई की मांग!प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती पर चाकू से हमला, आरोपी फरार; CCTV और FSL से जांच तेज!गोपालगंज में जेल भेजे गए 23 वर्षीय कैदी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने उठाए सवाल!दुर्गा पूजा-दीपावली-छठ पर यात्रियों को राहत, चार स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े!‘लक्ष्य’ 2026 में गया के तीरंदाजों का जलवा, दूसरे दिन भी पदकों पर जमाया कब्जा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

ADM के घर नोटों का ढेर, 48 महंगी घड़ियां और करोड़ों की प्रॉपर्टी के कागज; विजिलेंस रेड में बड़ा खुलासा!
7 hours ago
115 दिन बाद PoK आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, LoC के पास हजारों लोग जुटे; भारत से जुड़ने की मांग!
7 hours ago
नीरू ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं!
7 hours ago
बेतिया में रात के अंधेरे में टूटा चंपारण तटबंध, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी!
7 hours ago
रात में पति के खिलाफ शिकायत, सुबह होटल में रियल एस्टेट कंपनी में मैनेजर की संदिग्ध मौत; FSL और CCTV से जांच!
7 hours ago

Bihar: मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान के विरोध में शेखपुरा में कांग्रेस का विरोध मार्च!

शेखपुरा: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान के विरोध में शुक्रवार को शेखपुरा जिला कांग्रेस कमेटी की...

शेखपुरा: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान के विरोध में शुक्रवार को शेखपुरा जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विरोध प्रदर्शन मार्च निकाला गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितेंद्र नाथ पटेल ने किया।

विरोध मार्च कांग्रेस आश्रम से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए चांदनी चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समीप पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मल्लिकार्जुन खड़गे के सम्मान में नारे लगाए और विरोध दर्ज कराया।

सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता जितेंद्र नाथ पटेल ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे देश के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं और उनका अपमान किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि खड़गे दलित समाज से आने वाले ऐसे नेता हैं जिन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में देश और समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके साथ किसी भी प्रकार का अपमानजनक व्यवहार लोकतांत्रिक मर्यादाओं और संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है। देश में प्रत्येक व्यक्ति के सम्मान और समानता की रक्षा होना आवश्यक है। किसी भी व्यक्ति को उसकी जाति या सामाजिक पृष्ठभूमि के आधार पर अपमानित करना स्वीकार्य नहीं हो सकता।

जितेंद्र नाथ पटेल ने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन सम्मान, समानता और संविधान की रक्षा की आवाज है। कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से ऐसे मामलों का विरोध करते रहेंगे तथा सामाजिक न्याय और सम्मान की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंदी कुमार यादव, राजेश रंजन उर्फ गुरु मुखिया, महेंद्र कुशवाहा, विपिन चौरसिया, पप्पू राज मंडल, प्रेम कुमार गुप्ता, अमित कुमार, दानी प्रसाद, चुनूं साव, मुन्ना सिंह, संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: मंत्री के गढ़ में ‘बेघर’ खाकी; टपकती छत, भीगती केस डायरी और खतरे के साये में ड्यूटी!

रंजन कुमार, शेखपुरा (बिहार)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top