पटना: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से पटना में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। दानापुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विनोद कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के जरिए लोगों को अपने घरों, कार्यालयों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रभात फेरी के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में रेलवे के अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई।
तिरंगे के सम्मान का दिया संदेश
दानापुर रेल मंडल की ओर से कहा गया कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य सिर्फ घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक के भीतर राष्ट्र के प्रति सम्मान, जिम्मेदारी और एकजुटता की भावना को मजबूत करना भी है।
अभियान के तहत लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों, कार्यालयों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और सम्मान का पूरा ध्यान रखने की अपील की गई।
रेलवे परिवार भी अभियान से जुड़ेगा
रेल मंडल की ओर से अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों से उत्साहपूर्वक अभियान में शामिल होने का आह्वान किया गया। साथ ही आसपास के लोगों को भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जोड़ने के लिए प्रेरित करने की अपील की गई।
प्रभात फेरी सहित विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश लोगों तक पहुंचाने की पहल की जा रही है। स्वतंत्रता दिवस से पहले आयोजित यह कार्यक्रम लोगों को तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी का अहसास कराने का माध्यम बना।
दानापुर रेल मंडल ने लोगों से अपील की कि वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाएं और राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करें।
ये खबर भी पढ़े: Bihar: तिरंगे के रंग में रंगा किशनगंज, सड़कों पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’; हर घर तिरंगा को लेकर निकली भव्य यात्रा!