12
BREAKING NEWS
दंगल के अखाड़े से सुरेंद्र यादव ने छेड़ा सियासी संग्राम; बोले- पोथी-पत्रा वाले समाज को बांटना चाहते हैं, भगवान को गाली देने वालों पर सरकार चुप क्यों?छठ पर दिल्ली जाने वालों को रेलवे की सौगात; राजेन्द्रनगर से नई दिल्ली के बीच चलेगी पूरी AC पूजा स्पेशल ट्रेन!दीपावली के बाद भी लखीसराय में भक्ति की रौनक, छोटी दुर्गा स्थान पर मां लक्ष्मी के दर्शन को उमड़ी भीड़!अब खेल के लिए भटकेंगे नहीं खिलाड़ी; CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, जिला खेल भवनों में ट्रेनिंग करा सकेंगे खेल संघ!एक तरफ छठी मइया की आराधना, दूसरी तरफ वर्दी का फर्ज; पल्लवी के नए छठ गीत ने छुआ लोगों का दिल!दीपावली की रात परिवार के बीच कटा तेजस्वी का बर्थडे केक, हाजीपुर में 51 लीटर दूध से अभिषेक; महिलाओं ने मंगल गीत गाकर दी बधाई!दामाद को 3.5 करोड़ की डिफेंडर, बेटे को BMW; अनंत सिंह के घर 4 लाख लोगों के महाभोज की तैयारी!13 नवंबर को खत्म नहीं होगी दुनिया; 66 साल पुरानी रिसर्च ने क्यों तय कर दी थी ‘कयामत’ की तारीख, जानिए पूरा सच!अपनों के बीच रेशमा भारती ने मनाई दीपावली, पति मनोज तूफानी के साथ परिवार में छाई खुशियों की रौनक!लखीसराय में पुलिस पर ही टूट पड़ी भीड़; SI का सिर फटा, दो आरोपियों को छुड़ाया; पथराव में चार जवान घायल, 12 गिरफ्तार!5 लाख की रिश्वत खिड़की से फेंकी, फिर भी नहीं बच सके इंजीनियर साहब; मधुबनी के कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार, पटना के फ्लैट से नकदी-जेवर और संपत्ति के दस्तावेज बरामद!घोड़े-ट्रैक्टर पर केक कटिंग, तस्वीर पर 51 लीटर दूध से अभिषेक; हाजीपुर में तेजस्वी के जन्मदिन पर दिखा समर्थकों का अनोखा अंदाज!दीपों की रोशनी से जगमग हो हर घर-आंगन, महुआ न्यूज़ की ओर से देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!बैसा में मरीजों की सेवा, अब IGIMS में विशेषज्ञ डॉक्टर बनने की तैयारी; समेली की बेटी डॉ. वीणा ने बढ़ाया कटिहार का मान!दीपावली पर दलित बस्ती पहुंचे CM सम्राट, पूजा सामग्री बांटकर दिया सामाजिक एकता का संदेश; 1 दिसंबर से बिजली को लेकर विशेष अभियान!
No menu items available
BREAKING
दंगल के अखाड़े से सुरेंद्र यादव ने छेड़ा सियासी संग्राम; बोले- पोथी-पत्रा वाले समाज को बांटना चाहते हैं, भगवान को गाली देने वालों पर सरकार चुप क्यों?छठ पर दिल्ली जाने वालों को रेलवे की सौगात; राजेन्द्रनगर से नई दिल्ली के बीच चलेगी पूरी AC पूजा स्पेशल ट्रेन!दीपावली के बाद भी लखीसराय में भक्ति की रौनक, छोटी दुर्गा स्थान पर मां लक्ष्मी के दर्शन को उमड़ी भीड़!अब खेल के लिए भटकेंगे नहीं खिलाड़ी; CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, जिला खेल भवनों में ट्रेनिंग करा सकेंगे खेल संघ!एक तरफ छठी मइया की आराधना, दूसरी तरफ वर्दी का फर्ज; पल्लवी के नए छठ गीत ने छुआ लोगों का दिल!दीपावली की रात परिवार के बीच कटा तेजस्वी का बर्थडे केक, हाजीपुर में 51 लीटर दूध से अभिषेक; महिलाओं ने मंगल गीत गाकर दी बधाई!दामाद को 3.5 करोड़ की डिफेंडर, बेटे को BMW; अनंत सिंह के घर 4 लाख लोगों के महाभोज की तैयारी!13 नवंबर को खत्म नहीं होगी दुनिया; 66 साल पुरानी रिसर्च ने क्यों तय कर दी थी ‘कयामत’ की तारीख, जानिए पूरा सच!अपनों के बीच रेशमा भारती ने मनाई दीपावली, पति मनोज तूफानी के साथ परिवार में छाई खुशियों की रौनक!लखीसराय में पुलिस पर ही टूट पड़ी भीड़; SI का सिर फटा, दो आरोपियों को छुड़ाया; पथराव में चार जवान घायल, 12 गिरफ्तार!5 लाख की रिश्वत खिड़की से फेंकी, फिर भी नहीं बच सके इंजीनियर साहब; मधुबनी के कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार, पटना के फ्लैट से नकदी-जेवर और संपत्ति के दस्तावेज बरामद!घोड़े-ट्रैक्टर पर केक कटिंग, तस्वीर पर 51 लीटर दूध से अभिषेक; हाजीपुर में तेजस्वी के जन्मदिन पर दिखा समर्थकों का अनोखा अंदाज!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

दंगल के अखाड़े से सुरेंद्र यादव ने छेड़ा सियासी संग्राम; बोले- पोथी-पत्रा वाले समाज को बांटना चाहते हैं, भगवान को गाली देने वालों पर सरकार चुप क्यों?
13 minutes ago
छठ पर दिल्ली जाने वालों को रेलवे की सौगात; राजेन्द्रनगर से नई दिल्ली के बीच चलेगी पूरी AC पूजा स्पेशल ट्रेन!
20 minutes ago
दीपावली के बाद भी लखीसराय में भक्ति की रौनक, छोटी दुर्गा स्थान पर मां लक्ष्मी के दर्शन को उमड़ी भीड़!
24 minutes ago
अब खेल के लिए भटकेंगे नहीं खिलाड़ी; CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, जिला खेल भवनों में ट्रेनिंग करा सकेंगे खेल संघ!
30 minutes ago
एक तरफ छठी मइया की आराधना, दूसरी तरफ वर्दी का फर्ज; पल्लवी के नए छठ गीत ने छुआ लोगों का दिल!
37 minutes ago

Bihar: मधेपुरा में वारदात से पहले पुलिस का शिकंजा, हथियारों से लैस पांच आरोपी गिरफ्तार, कार के डैशबोर्ड से 25 कारतूस बरामद!

मधेपुरा: मधेपुरा के चौसा से इस वक्त की बड़ी खबर है, जहां पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम...

मधेपुरा: मधेपुरा के चौसा से इस वक्त की बड़ी खबर है, जहां पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। पुलिस ने हथियारों से लैस पांच संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो देशी कट्टे और 25 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

खास बात यह है कि हथियारों और कारतूसों को कार के डैशबोर्ड के अंदर बेहद शातिराना तरीके से छिपाकर रखा गया था। गिरफ्तार आरोपियों में भागलपुर, कटिहार और मधेपुरा जिले के रहने वाले लोग शामिल हैं।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से लाए गए थे और इनका इस्तेमाल किस वारदात में किया जाना था।

पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना

मामला मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, समकालीन अभियान के दौरान सूचना मिली थी कि नौगछिया की ओर से एक सफेद रंग की कार में पांच लोग चौसा की तरफ आ रहे हैं।

सूचना थी कि भटगामा पहुंचने के बाद ये लोग किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को जानकारी दी गई और तत्काल कार्रवाई के लिए विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस निरीक्षक सह चौसा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एसटीएफ, चौसा थाना पुलिस और सशस्त्र बल को शामिल किया गया।

बाबा विशु कॉलेज के पास पुलिस ने रोकी कार

विशेष टीम ने बाबा विशु कॉलेज के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान भटगामा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक सफेद कार को पुलिस ने रोक लिया।

कार में पांच लोग सवार थे। पूछताछ में उनकी पहचान रवि सिंह, सन्नी कुमार उर्फ सन्नी सिंह, मनीष कुमार, कुमार मनीष और पंकज मुनि के रूप में हुई।

पहले तलाशी में मिले मोबाइल और नकदी

पुलिस ने कार में सवार लोगों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पंकज मुनि के पास से 14 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद हुए।

रवि सिंह के पास से एक पुराना मोबाइल फोन और सन्नी कुमार के पास से ओपो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल मिला।

इसके बाद पुलिस ने कार की बारीकी से तलाशी शुरू की।

डैशबोर्ड खोला तो सामने आया हथियारों का राज

कार की तलाशी के दौरान पुलिस को डैशबोर्ड के अंदर हथियार छिपाए जाने का पता चला। पुलिस के अनुसार, स्टेयरिंग के बाईं तरफ डैशबोर्ड में लगे एलईडी हिस्से को हटाने पर अंदर कपड़े में लपेटकर दो देशी कट्टे और 25 जिंदा कारतूस छिपाकर रखे मिले।

बरामदगी के बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

क्या-क्या हुआ बरामद?

पुलिस ने मौके से:2 देशी कट्टे, 25 जिंदा कारतूस, 14 हजार रुपये नकद, 1 सफेद कार, 6 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

तीन जिलों से जुड़े हैं आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों में भागलपुर जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के हरनाथ चक निवासी रवि सिंह और सन्नी कुमार उर्फ सन्नी सिंह शामिल हैं।

भागलपुर के बिहपुर थाना क्षेत्र के हरिओ निवासी मनीष कुमार, कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र के इंदिरा निवासी कुमार मनीष और मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र के चिरौरी निवासी पंकज मुनि को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार पंकज मुनि का नाम पहले भी आपराधिक मामलों में सामने आ चुका है। वहीं अन्य आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

अब हथियारों के नेटवर्क की जांच

फिलहाल पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार और कारतूस कहां से आए, इन्हें किसे पहुंचाया जाना था और आरोपियों का किसी बड़े आपराधिक नेटवर्क से कनेक्शन है या नहीं।

पुलिस की इस कार्रवाई को संभावित आपराधिक घटना से पहले की गई अहम कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को झारखंड बंद, भाजपा का ऐलान, बाबूलाल बोले- CBI जांच से क्यों पीछे हट रही सरकार?

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top