18
BREAKING NEWS
बेगूसराय में ABVP पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, FSL जांच में जुटी; 48 घंटे का अल्टीमेटम!जमुई कांड के आरोपी हरेराम की कोर्ट में पेशी, बाहर निकलते ही अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़; मचा हंगामा!गया में स्मार्ट क्लास बना डांस फ्लोर; टीवी पर भोजपुरी गाना, छात्रों के ठुमके का वीडियो वायरल!पटना में हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप, 16 किमी दूर ले जाकर किया गया निष्क्रिय; दो संदिग्ध गिरफ्तार!शेखपुरा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारी, 26 सितंबर को चित्रकला और 3 अक्टूबर को भाषण प्रतियोगिता!जमुई कांड पर शेखपुरा में गरजी युवा कांग्रेस, CM का पुतला फूंका; बेटियों की सुरक्षा पर सरकार को घेरा!सहरसा वाशिंगपिट में खाली ट्रेन के AC कोच से 33 लीटर विदेशी शराब बरामद, 44 बोतल जब्त!सहरसा में स्वच्छता भुगतान पर सवाल, मुखिया पर फर्जी भुगतान का आरोप; डीएम को ज्ञापन!सहरसा में जीविका दीदियों की बड़ी उपलब्धि, अन्नदाता संकुल संघ ने एक साल में कमाया 1.56 करोड़ का लाभ!सहरसा के चार एथलीटों ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय जूनियर चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम!मेडलों की बौछार से चमका बिहार, ईस्ट जोन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन!राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर लाल इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मानित!कर्मचारियों की मांग भी जरूरी, ग्राहकों की परेशानी भी नहीं—बैंक हड़ताल से पहले संवाद की अपील!सिवान में विवाहिता की शिकायत पर एफआईआर, दहेज प्रताड़ना के आरोप; आरोपी पक्ष ने बताया मनगढ़ंत!कटिहार में 12 साल की बच्ची पर केमिकल फेंकने का आरोप, एसिड अटैक की आशंका; पुलिस जांच में जुटी!
No menu items available
BREAKING
बेगूसराय में ABVP पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, FSL जांच में जुटी; 48 घंटे का अल्टीमेटम!जमुई कांड के आरोपी हरेराम की कोर्ट में पेशी, बाहर निकलते ही अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़; मचा हंगामा!गया में स्मार्ट क्लास बना डांस फ्लोर; टीवी पर भोजपुरी गाना, छात्रों के ठुमके का वीडियो वायरल!पटना में हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप, 16 किमी दूर ले जाकर किया गया निष्क्रिय; दो संदिग्ध गिरफ्तार!शेखपुरा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारी, 26 सितंबर को चित्रकला और 3 अक्टूबर को भाषण प्रतियोगिता!जमुई कांड पर शेखपुरा में गरजी युवा कांग्रेस, CM का पुतला फूंका; बेटियों की सुरक्षा पर सरकार को घेरा!सहरसा वाशिंगपिट में खाली ट्रेन के AC कोच से 33 लीटर विदेशी शराब बरामद, 44 बोतल जब्त!सहरसा में स्वच्छता भुगतान पर सवाल, मुखिया पर फर्जी भुगतान का आरोप; डीएम को ज्ञापन!सहरसा में जीविका दीदियों की बड़ी उपलब्धि, अन्नदाता संकुल संघ ने एक साल में कमाया 1.56 करोड़ का लाभ!सहरसा के चार एथलीटों ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय जूनियर चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम!मेडलों की बौछार से चमका बिहार, ईस्ट जोन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन!राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर लाल इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मानित!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बेगूसराय में ABVP पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, FSL जांच में जुटी; 48 घंटे का अल्टीमेटम!
4 hours ago
जमुई कांड के आरोपी हरेराम की कोर्ट में पेशी, बाहर निकलते ही अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़; मचा हंगामा!
4 hours ago
गया में स्मार्ट क्लास बना डांस फ्लोर; टीवी पर भोजपुरी गाना, छात्रों के ठुमके का वीडियो वायरल!
4 hours ago
पटना में हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप, 16 किमी दूर ले जाकर किया गया निष्क्रिय; दो संदिग्ध गिरफ्तार!
4 hours ago
शेखपुरा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारी, 26 सितंबर को चित्रकला और 3 अक्टूबर को भाषण प्रतियोगिता!
4 hours ago

Bihar: पानी में चमका बिहार का सितारा, श्रेयांश यादव ने 100m फ्रीस्टाइल में जीता ब्रॉन्ज, 40 साल बाद पुरुष वर्ग में बड़ी उपलब्धि!

पटना/जयपुर: बिहार की तैराकी को लंबे इंतजार के बाद एक बड़ी खुशखबरी मिली है। युवा तैराक श्रेयांश यादव ने राजस्थान...

पटना/जयपुर: बिहार की तैराकी को लंबे इंतजार के बाद एक बड़ी खुशखबरी मिली है। युवा तैराक श्रेयांश यादव ने राजस्थान के जयपुर में आयोजित 42वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय एक्वेटिक चैंपियनशिप 2026 में 100 मीटर फ्रीस्टाइल (बॉयज ग्रुप-III) में कांस्य पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि को पुरुष वर्ग में बिहार के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है।

1 मिनट 02.56 सेकेंड में रचा इतिहास

फाइनल मुकाबले में श्रेयांश यादव ने 1:02.56 सेकेंड का समय निकालते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। यह प्रदर्शन न सिर्फ उनके व्यक्तिगत करियर के लिए अहम है, बल्कि बिहार की तैराकी के लिए भी एक नया अध्याय जोड़ता है।

चार दशक का इंतजार हुआ खत्म

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक-सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि लगभग 40 वर्षों से पुरुष वर्ग में राष्ट्रीय पदक का इंतजार था, जो अब खत्म हुआ है।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में राज्य में खेल संरचना और चयन प्रक्रिया में सुधार के कारण लगातार बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं।

पारदर्शी चयन बना सफलता की कुंजी

अधिकारियों के अनुसार, हाल ही में राजगीर पुलिस अकादमी के 50 मीटर स्विमिंग पूल में पारदर्शी चयन परीक्षण आयोजित किया गया था। इसी प्रक्रिया के तहत श्रेयांश यादव का चयन हुआ और उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

बिहार के तैराकों के लिए नई उम्मीद

श्रेयांश की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि सही अवसर और सुविधाएं मिलने पर बिहार के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय मंच पर दम दिखा सकते हैं। इससे राज्य के अन्य युवा तैराकों को भी प्रेरणा मिलेगी।

खेल मंत्री ने दी बधाई

बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने श्रेयांश यादव को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता राज्य में तैराकी के बढ़ते स्तर और खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है।

उन्होंने बिहार स्विमिंग एसोसिएशन और पटना जिला स्विमिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों को भी शुभकामनाएं दीं।

बिहार के लिए यह सिर्फ एक मेडल नहीं, बल्कि एक संदेश है—अब पानी में भी ‘बिहारी दम’ दिखेगा!

ये खबर भी पढ़े: Bihar: बाढ़ ने छीना सड़क का रास्ता, चारपाई बनी ‘एंबुलेंस’… गर्भवती महिला को पानी के बीच अस्पताल पहुंचाने की मजबूरी!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top