26
BREAKING NEWS
एशियन गेम्स में भारत का दूसरा गोल्ड; सुरुचि-कमलजीत ने 10 मीटर एयर पिस्टल में रचा इतिहास!पूर्व मध्य रेल में पेयजल गुणवत्ता जांच का विशेष अभियान, स्टेशनों-कॉलोनियों में सघन परीक्षण!रेलवे स्कूल दानापुर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर संगोष्ठी, विद्यार्थियों को दिलाई स्वच्छता की सीख!सुपौल में नकली गुलाब जल पैकिंग का खुलासा, 3,600 से ज्यादा बोतलें बरामद!सीतामढ़ी में कथित देह व्यापार नेटवर्क का सरगना गिरफ्तार, ATS-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई!मंदार पर्वत पर युवती से कथित अभद्रता का वीडियो वायरल, छह अज्ञात युवकों पर केस!नाबालिगों को बंधक बनाकर देह व्यापार कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार!पूर्व नगर विधायक पर 25 हजार का इनाम, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज!37वीं ईस्ट जोन जूनियर नेशनल एथलेटिक्स में ओडिशा चैंपियन, बिहार उपविजेता!पितृपक्ष मेले में 17 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी सुविधा!स्कूटी और 2 लाख चोरी कांड में कोर्ट का बड़ा एक्शन, चार आरोपियों को समन!36 सरकारी स्कूलों के सामाजिक अंकेक्षण के बाद जनसुनवाई, बुनियादी सुविधाओं की खुली तस्वीर!शुल्क वसूली से लेकर 77 आशा कार्यकर्ताओं की बहाली तक, लखीसराय नगर परिषद में बड़े फैसले!यूपी में BJP से अलग चुनाव की तैयारी में JDU, 40 सीटों पर नजर, निशांत संभालेंगे कमान!जमुई में नंदन के पिता 23 साल पुराने डबल मर्डर केस में गिरफ्तार!
No menu items available
BREAKING
एशियन गेम्स में भारत का दूसरा गोल्ड; सुरुचि-कमलजीत ने 10 मीटर एयर पिस्टल में रचा इतिहास!पूर्व मध्य रेल में पेयजल गुणवत्ता जांच का विशेष अभियान, स्टेशनों-कॉलोनियों में सघन परीक्षण!रेलवे स्कूल दानापुर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर संगोष्ठी, विद्यार्थियों को दिलाई स्वच्छता की सीख!सुपौल में नकली गुलाब जल पैकिंग का खुलासा, 3,600 से ज्यादा बोतलें बरामद!सीतामढ़ी में कथित देह व्यापार नेटवर्क का सरगना गिरफ्तार, ATS-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई!मंदार पर्वत पर युवती से कथित अभद्रता का वीडियो वायरल, छह अज्ञात युवकों पर केस!नाबालिगों को बंधक बनाकर देह व्यापार कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार!पूर्व नगर विधायक पर 25 हजार का इनाम, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज!37वीं ईस्ट जोन जूनियर नेशनल एथलेटिक्स में ओडिशा चैंपियन, बिहार उपविजेता!पितृपक्ष मेले में 17 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी सुविधा!स्कूटी और 2 लाख चोरी कांड में कोर्ट का बड़ा एक्शन, चार आरोपियों को समन!36 सरकारी स्कूलों के सामाजिक अंकेक्षण के बाद जनसुनवाई, बुनियादी सुविधाओं की खुली तस्वीर!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

एशियन गेम्स में भारत का दूसरा गोल्ड; सुरुचि-कमलजीत ने 10 मीटर एयर पिस्टल में रचा इतिहास!
48 minutes ago
पूर्व मध्य रेल में पेयजल गुणवत्ता जांच का विशेष अभियान, स्टेशनों-कॉलोनियों में सघन परीक्षण!
58 minutes ago
रेलवे स्कूल दानापुर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर संगोष्ठी, विद्यार्थियों को दिलाई स्वच्छता की सीख!
1 hour ago
सुपौल में नकली गुलाब जल पैकिंग का खुलासा, 3,600 से ज्यादा बोतलें बरामद!
1 hour ago
सीतामढ़ी में कथित देह व्यापार नेटवर्क का सरगना गिरफ्तार, ATS-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई!
1 hour ago

Jharkhand: गोलियों से नहीं, भरोसे से चलेगा झारखंड — मंच से गरजे सीएम हेमंत सोरेन, युवाओं को दिया न्याय का भरोसा!

रांची: राज्य में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और छात्र आंदोलनों के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा बयान देते...

रांची: राज्य में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और छात्र आंदोलनों के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि झारखंड के युवाओं को गुमराह करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार युवाओं के अधिकारों के प्रति पूरी तरह गंभीर है और गड़बड़ी करने वालों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आदिवासी महोत्सव के दौरान आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि आंदोलन कर रहे छात्रों को न्याय दिलाना सरकार की जिम्मेदारी है। “हमने गड़बड़ी पकड़ ली है। दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा,” उन्होंने कहा। सीएम ने छात्रों से संयम बनाए रखने की अपील करते हुए आश्वस्त किया कि पारदर्शी तरीके से जांच कर दोषियों को दंडित किया जाएगा।

राजनीतिक हस्तक्षेप पर टिप्पणी

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को अपने अधिकार के लिए किसी राजनीतिक छत्रछाया की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभिन्न राजनीतिक दल युवाओं को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। “नौजवान खुद अपनी ताकत हैं और उन्हें अपने अधिकार के लिए स्वयं आगे आना चाहिए,” उन्होंने कहा।

बल प्रयोग पर जताई चिंता

आंदोलन के दौरान हुई घटनाओं का उल्लेख करते हुए सीएम ने कहा कि छात्रों को डराने-धमकाने की कोशिश की गई। उन्होंने लाठी-डंडा, गोली और पैलेट गन के इस्तेमाल का जिक्र करते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई उचित नहीं है। “समस्याओं का समाधान बातचीत से होना चाहिए, न कि बल प्रयोग से,” उन्होंने कहा।

असमानता पर चिंता

मुख्यमंत्री ने देश में बढ़ती आर्थिक असमानता पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि संविधान सभी को समान अधिकार देता है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में सामाजिक और आर्थिक असंतुलन बढ़ रहा है, जो चिंता का विषय है।

संवाद से समाधान पर जोर

सीएम ने कहा कि झारखंड वीरों की भूमि है और यहां हर समस्या का समाधान संवाद से निकाला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि “लाठी-गोली का इस्तेमाल सीमाओं पर दुश्मनों के लिए होता है, अपने नागरिकों के लिए नहीं।”

युवाओं को आश्वासन

मुख्यमंत्री ने युवाओं को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा और न्याय दिलाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शिता के साथ काम कर रही है और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करना उसकी प्राथमिकता है।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: बिरसा मुंडा की विरासत को नमन, 10 हजार कलाकारों के साथ भव्य ‘जतरा’ की शुरुआत, मंत्री चमरा लिंडा ने दिखाई हरी झंडी!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top