23
BREAKING NEWS
पटना में 21 अक्टूबर को डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह, गांधी मैदान में आयोजित होगा कार्यक्रम!जमुई में नाबालिग छात्रा से बैड टच, बाइक सवार छात्र-छात्रा से बदसलूकी का Video वायरल!मोतिहारी में गांधी संग्रहालय की दीवार पर विवादित लेखन, पेंटर गिरफ्तार; किसके कहने पर लिखा, जांच जारी!मुजफ्फरपुर में बुजुर्गों की सुरक्षा का नया प्लान, हर हफ्ते फोन करेगी पुलिस!CCU पर सुरेंद्र यादव का अमित शाह पर निशाना, बोले- 2029 में बुझ जाएगा दीया!मुजफ्फरपुर में प्रेमिका को बुलाने की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला ड्रामा!मोतिहारी के गांधी संग्रहालय की दीवार पर विवादित लेखन, पुलिस जांच में जुटी!लखीसराय में मातृत्व से जुड़ी उम्मीदों को मिला सहारा, श्रीराधे हॉस्पिटल में 40 महिलाओं को मुफ्त परामर्श!लखीसराय में 23 सितंबर को सजेगी कविता की महफिल, दिनकर जयंती पर जुटेंगे नामचीन कवि!बिहार में बाढ़-सूखे पर तेजस्वी की मांग, प्रभावित किसानों को 15 हजार देने की अपील!बक्सर में BJP विधायक विनय बिहारी ने अपनी ही सरकार से पूछे सवाल, चुनावी भुगतान और कर्ज पर उठाई बात!लग्जरी कार में नजर आने के बाद चर्चा में मैथिली ठाकुर, कांग्रेस प्रवक्ता ने कसा तंज!बिहार NDA में सत्ता संतुलन की चर्चा, JDU को मिल सकता है विधान परिषद सभापति पद!बरौनी सुधा डेयरी में 100 करोड़ से अधिक का घोटाला, पूर्व MD और चेयरमैन पर FIR!बिहार में बुलेट ट्रेन की तैयारी तेज, पटना से दिल्ली 4 घंटे 41 मिनट में पहुंचने का अनुमान!
No menu items available
BREAKING
पटना में 21 अक्टूबर को डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह, गांधी मैदान में आयोजित होगा कार्यक्रम!जमुई में नाबालिग छात्रा से बैड टच, बाइक सवार छात्र-छात्रा से बदसलूकी का Video वायरल!मोतिहारी में गांधी संग्रहालय की दीवार पर विवादित लेखन, पेंटर गिरफ्तार; किसके कहने पर लिखा, जांच जारी!मुजफ्फरपुर में बुजुर्गों की सुरक्षा का नया प्लान, हर हफ्ते फोन करेगी पुलिस!CCU पर सुरेंद्र यादव का अमित शाह पर निशाना, बोले- 2029 में बुझ जाएगा दीया!मुजफ्फरपुर में प्रेमिका को बुलाने की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला ड्रामा!मोतिहारी के गांधी संग्रहालय की दीवार पर विवादित लेखन, पुलिस जांच में जुटी!लखीसराय में मातृत्व से जुड़ी उम्मीदों को मिला सहारा, श्रीराधे हॉस्पिटल में 40 महिलाओं को मुफ्त परामर्श!लखीसराय में 23 सितंबर को सजेगी कविता की महफिल, दिनकर जयंती पर जुटेंगे नामचीन कवि!बिहार में बाढ़-सूखे पर तेजस्वी की मांग, प्रभावित किसानों को 15 हजार देने की अपील!बक्सर में BJP विधायक विनय बिहारी ने अपनी ही सरकार से पूछे सवाल, चुनावी भुगतान और कर्ज पर उठाई बात!लग्जरी कार में नजर आने के बाद चर्चा में मैथिली ठाकुर, कांग्रेस प्रवक्ता ने कसा तंज!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

पटना में 21 अक्टूबर को डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह, गांधी मैदान में आयोजित होगा कार्यक्रम!
4 hours ago
जमुई में नाबालिग छात्रा से बैड टच, बाइक सवार छात्र-छात्रा से बदसलूकी का Video वायरल!
4 hours ago
मोतिहारी में गांधी संग्रहालय की दीवार पर विवादित लेखन, पेंटर गिरफ्तार; किसके कहने पर लिखा, जांच जारी!
4 hours ago
मुजफ्फरपुर में बुजुर्गों की सुरक्षा का नया प्लान, हर हफ्ते फोन करेगी पुलिस!
4 hours ago
CCU पर सुरेंद्र यादव का अमित शाह पर निशाना, बोले- 2029 में बुझ जाएगा दीया!
4 hours ago

Bihar: मोतिहारी में तालाब ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, एक मां और चार बच्चों की डूबने से मौत; गांव में पसरा मातम!

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के पांच लोगों...

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के पांच लोगों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना गोविंदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनौली पंचायत के वार्ड नंबर-06 की है। हादसे के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई और मातमी सन्नाटा छा गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों में धर्मेंद्र महतो की पत्नी सुशीला देवी और उनके चार बच्चे शामिल हैं। मृत बच्चों की पहचान अविनाश कुमार, रवि कुमार, अमृता कुमारी और पम्मी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुशीला देवी खेत में काम करने गई थीं, इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ।

ग्रामीणों के अनुसार, तालाब में डूबने से एक साथ पांच लोगों की मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी शवों को तालाब से बाहर निकाला गया। सूचना मिलने के बाद गोविंदगंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया।

घटना बनी रहस्य, जांच में जुटी पुलिस

इस हादसे की सबसे बड़ी बात यह है कि आखिर पांचों लोग तालाब में कैसे डूबे, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। ग्रामीणों में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग घरेलू विवाद की आशंका भी जता रहे हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। प्रशासनिक स्तर पर भी घटना को गंभीरता से लिया गया है और वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

एक साथ पांच मौतों से गांव में पसरा मातम

एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत से बभनौली पंचायत में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है, वहीं गांव के लोग भी इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध हैं। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही हादसे की पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: JPSC-JSSC आंदोलन में बढ़ी हलचल, राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी; धरनास्थल पहुंचे Adm-adm, बातचीत की उम्मीद जगी!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top