19
BREAKING NEWS
कटिहार में राशन बांटने पहुंचीं JDU नेत्री, गाड़ी रुकते ही टूट पड़े बाढ़ पीड़ित; देखते-देखते खाली हो गई गाड़ी!28 महिलाओं ने सीखा डेयरी का हुनर, अब खुद का कारोबार शुरू करने की तैयारी; आरसेटी में प्रशिक्षण का समापन!बिहार में जमीन के रिकॉर्ड पर बड़ा अभियान, 45 दिन में सुधरेगी जमाबंदी की गड़बड़ी; जरूरत पर मुफ्त मापी भी!एक दीपक मोदी के नाम… जन्मदिन पर पीएम की लंबी उम्र के लिए BJP सांसद की अपील!किशनगंज में बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों की पिटाई, पुलिस पहुंची तो मचा बवाल; सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़, 5 गिरफ्तार!कटिहार में टूटी पटरी से गुजर गई डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, लोको पायलट ने सुनी खड़खड़ाहट तो मारी इमरजेंसी ब्रेक; करीब 2 घंटे थमी रही ट्रेन!ब्लैकमेलिंग-धमकी के आरोप पर भड़के तेज प्रताप यादव, पूछा- आखिर किसके संरक्षण में चल रहा खेल?RJD की MLC लिस्ट ने बढ़ाई लालू परिवार की टेंशन? ‘नए चेहरों’ को टिकट पर रोहिणी आचार्य का तीखा सवाल, बोलीं- पुराने वफादारों की अनदेखी क्यों?बिहार में बाढ़ का ऐसा दर्द कि भावुक हुईं एक्ट्रेस पाखी हेगड़े, बेगूसराय में जलजमाव पर लोगों ने काटा फीता-केक; 44 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित!सीतामढ़ी में जिला परिषद प्रतिनिधि की हत्या के बाद बवाल, 5 दिन पहले थाने पर हुआ था घेराव; आरोपी का घर फूंका, पुलिस पर पथराव में 2 इंस्पेक्टर घायल!गेट बना ब्लैकबोर्ड, वीडियो वायरल हुआ तो खुली स्कूल की ‘कहानी’; गया के चकजलपा में पढ़ाई से ज्यादा अब जांच पर नजर!RJD ने MLC चुनाव में खोले पत्ते, 6 सीटों पर उतारे उम्मीदवार; दरभंगा से अनिल झा तो पटना से संजीव सिंह-दिलीप कुमार को टिकट!बगहा में गोलगप्पा खाते ही बिगड़ी तबीयत, रामनगर के भावल गांव में मचा हड़कंप!जिस महिला की हत्या में पति-ससुर जेल गए, 12 साल बाद वही जिंदा मिली; रोहतास के केस ने पुलिस जांच पर खड़े किए बड़े सवाल!तेज प्रताप यादव के आवास पर समर्थक की पिटाई का VIDEO वायरल, अविनाश का दावा- अब आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी मिल रही!
No menu items available
BREAKING
कटिहार में राशन बांटने पहुंचीं JDU नेत्री, गाड़ी रुकते ही टूट पड़े बाढ़ पीड़ित; देखते-देखते खाली हो गई गाड़ी!28 महिलाओं ने सीखा डेयरी का हुनर, अब खुद का कारोबार शुरू करने की तैयारी; आरसेटी में प्रशिक्षण का समापन!बिहार में जमीन के रिकॉर्ड पर बड़ा अभियान, 45 दिन में सुधरेगी जमाबंदी की गड़बड़ी; जरूरत पर मुफ्त मापी भी!एक दीपक मोदी के नाम… जन्मदिन पर पीएम की लंबी उम्र के लिए BJP सांसद की अपील!किशनगंज में बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों की पिटाई, पुलिस पहुंची तो मचा बवाल; सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़, 5 गिरफ्तार!कटिहार में टूटी पटरी से गुजर गई डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, लोको पायलट ने सुनी खड़खड़ाहट तो मारी इमरजेंसी ब्रेक; करीब 2 घंटे थमी रही ट्रेन!ब्लैकमेलिंग-धमकी के आरोप पर भड़के तेज प्रताप यादव, पूछा- आखिर किसके संरक्षण में चल रहा खेल?RJD की MLC लिस्ट ने बढ़ाई लालू परिवार की टेंशन? ‘नए चेहरों’ को टिकट पर रोहिणी आचार्य का तीखा सवाल, बोलीं- पुराने वफादारों की अनदेखी क्यों?बिहार में बाढ़ का ऐसा दर्द कि भावुक हुईं एक्ट्रेस पाखी हेगड़े, बेगूसराय में जलजमाव पर लोगों ने काटा फीता-केक; 44 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित!सीतामढ़ी में जिला परिषद प्रतिनिधि की हत्या के बाद बवाल, 5 दिन पहले थाने पर हुआ था घेराव; आरोपी का घर फूंका, पुलिस पर पथराव में 2 इंस्पेक्टर घायल!गेट बना ब्लैकबोर्ड, वीडियो वायरल हुआ तो खुली स्कूल की ‘कहानी’; गया के चकजलपा में पढ़ाई से ज्यादा अब जांच पर नजर!RJD ने MLC चुनाव में खोले पत्ते, 6 सीटों पर उतारे उम्मीदवार; दरभंगा से अनिल झा तो पटना से संजीव सिंह-दिलीप कुमार को टिकट!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

कटिहार में राशन बांटने पहुंचीं JDU नेत्री, गाड़ी रुकते ही टूट पड़े बाढ़ पीड़ित; देखते-देखते खाली हो गई गाड़ी!
17 minutes ago
28 महिलाओं ने सीखा डेयरी का हुनर, अब खुद का कारोबार शुरू करने की तैयारी; आरसेटी में प्रशिक्षण का समापन!
27 minutes ago
बिहार में जमीन के रिकॉर्ड पर बड़ा अभियान, 45 दिन में सुधरेगी जमाबंदी की गड़बड़ी; जरूरत पर मुफ्त मापी भी!
36 minutes ago
एक दीपक मोदी के नाम… जन्मदिन पर पीएम की लंबी उम्र के लिए BJP सांसद की अपील!
42 minutes ago
किशनगंज में बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों की पिटाई, पुलिस पहुंची तो मचा बवाल; सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़, 5 गिरफ्तार!
52 minutes ago

Bihar: जमुई में ‘ऑपरेशन EOU’ से हड़कंप, कुख्यात गुड्डू यादव और जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी के 23 ठिकानों पर छापेमारी, संपत्तियों की जांच जारी!

जमुई/शेखपुरा: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की बड़ी कार्रवाई ने जमुई और शेखपुरा जिले में हलचल मचा दी है।...

जमुई/शेखपुरा: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की बड़ी कार्रवाई ने जमुई और शेखपुरा जिले में हलचल मचा दी है। जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी के पति गुड्डू यादव और उनके करीबियों से जुड़े ठिकानों पर EOU की छापेमारी लगातार चर्चा में है। इसी कार्रवाई के तहत शेखपुरा जिले में गुड्डू यादव के करीबी बताए जा रहे अनुज यादव के ठिकानों पर भी EOU की टीम ने दबिश दी।

मंगलवार को EOU की विशेष टीम ने शेखपुरा जिले के चेवाड़ा बाजार और एकरामा गांव स्थित अनुज यादव के मकानों पर पहुंचकर जांच की। टीम ने करीब ढाई घंटे तक घरों की तलाशी ली और कई बिंदुओं पर जानकारी जुटाई। इस दौरान पुलिस ने आसपास के इलाके को घेर रखा था, ताकि कार्रवाई के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

जानकारी के अनुसार, अनुज यादव शेखपुरा जिले के एकरामा गांव निवासी शिव टहल यादव के पुत्र हैं और उन्हें ईंट चिमनी भट्ठा कारोबारी बताया जाता है। सूत्रों के मुताबिक, अनुज यादव को गुड्डू यादव के करीबी लोगों में गिना जाता है।

EOU की कार्रवाई का दायरा बढ़ा

बताया जा रहा है कि EOU की जांच सिर्फ जमुई जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी और उनके पति गुड्डू यादव तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके संपर्क में रहने वाले लोगों और संपत्तियों से जुड़े नेटवर्क तक पहुंच रही है।

इससे पहले EOU ने जमुई जिले में गुड्डू यादव और दुलारी देवी के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। करीब 50 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंची EOU टीम ने 23 स्थानों पर कार्रवाई शुरू की थी।

जमुई में टीम ने गुड्डू यादव के आवास, उनके भाई ललन यादव के घर, पेट्रोल पंप और अन्य संपत्तियों से जुड़े ठिकानों पर जांच की। इसके अलावा कई करीबियों के यहां भी कार्रवाई की गई।

जमीन और निवेश से जुड़े दस्तावेजों की जांच

EOU अधिकारियों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान जमीन से जुड़े दस्तावेज, वित्तीय रिकॉर्ड, निवेश और संपत्तियों से संबंधित कागजातों की जांच की जा रही है।

EOU के एडिशनल एसपी इंद्र प्रकाश ने बताया कि दुलारी देवी, गुड्डू यादव और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर कार्रवाई की गई है। जांच के दौरान मिले दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। सभी स्थानों पर कार्रवाई पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

अनुज यादव के ठिकानों पर क्या मिला?

शेखपुरा में हुई छापेमारी के दौरान EOU टीम ने क्या-क्या बरामद किया, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। कार्रवाई के बाद टीम अपने साथ जरूरी दस्तावेज और रिकॉर्ड की जांच के लिए ले गई या नहीं, इस बारे में भी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

चेवाड़ा थाना के अपर थाना अध्यक्ष रवि रौशन कुमार ने मामले में कोई विशेष जानकारी देने से इनकार किया। बताया गया कि EOU की टीम करीब आधा दर्जन वाहनों से पहुंची थी।

सियासी और कारोबारी गलियारों में चर्चा तेज

EOU की इस कार्रवाई के बाद जमुई से लेकर शेखपुरा तक राजनीतिक और कारोबारी हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। खासकर जमीन कारोबार, संपत्ति और आर्थिक गतिविधियों से जुड़े लोगों की नजर अब जांच की दिशा पर टिकी हुई है।

फिलहाल EOU की जांच जारी है। आने वाले दिनों में कार्रवाई का दायरा और बढ़ता है या नहीं, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: जमुई में EOU का बड़ा एक्शन, जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी और पति गुड्डू यादव के ठिकानों पर छापेमारी, लखीसराय के कई भूमाफिया भी रडार पर!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top