10
BREAKING NEWS
आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!नेपाल में बाढ़ ने मचाई आर्थिक तबाही, चीन सीमा का कारोबार ठप; 55 किमी सड़क और 33 पुल तबाह, हजारों कारोबार पर संकट!मधेपुरा BNMU में 11 गेस्ट शिक्षकों के अनुभव प्रमाणपत्र पर बड़ा सवाल; पढ़ाने पर रोक, 3 दिन में जवाब नहीं तो सेवा समाप्त!टिकट नहीं तो सफर मुश्किल; दानापुर मंडल में देर रात तक चला बड़ा जांच अभियान, 2066 यात्री पकड़े गए!लखीसराय में बाढ़ के बीच 9 दिन बंद रहेगा जवाहर नवोदय विद्यालय, बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने का निर्देश!राजो बाबू की पुण्यतिथि पर फिर एक मंच पर दिखी सियासत, दलीय सीमाएं हुईं धुंधली; आजाद हिंद आश्रम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब!20 एकड़ सरकारी जमीन पर बनेगा बायोगैस प्लांट, किसानों की बढ़ेगी आमदनी; युवाओं के लिए खुलेगा रोजगार का रास्ता!DTO से नगर परिषद और भू-अर्जन तक... शेखपुरा में निगरानी का शिकंजा, वर्षों में कई अफसर-कर्मी रिश्वत के आरोप में पकड़े गए!मुंगेर विश्वविद्यालय में नामांकन का दोबारा मौका, सेमेस्टर-4 और 6 का पोर्टल आज से खुला; LLB सेमेस्टर-1 की तीसरी मेरिट लिस्ट भी जारी!'एक बोरा चावल' यानी 1 लाख और ‘तेल-पानी’ का मतलब 10 हजार; घूस के सीक्रेट कोड का ऑडियो बना निगरानी का हथियार!होटल में बिछा था निगरानी का जाल, जहानाबाद में 20 हजार की घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार!अजब लाल शर्मा की स्मृति में सजा काव्य का मंच, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं से गूंजा लखीसराय!खाली मकान में चल रहा था कथित देह व्यापार का धंधा; लखीसराय पुलिस की छापेमारी में 4 युवक और एक महिला गिरफ्तार!बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!
No menu items available
BREAKING
आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!नेपाल में बाढ़ ने मचाई आर्थिक तबाही, चीन सीमा का कारोबार ठप; 55 किमी सड़क और 33 पुल तबाह, हजारों कारोबार पर संकट!मधेपुरा BNMU में 11 गेस्ट शिक्षकों के अनुभव प्रमाणपत्र पर बड़ा सवाल; पढ़ाने पर रोक, 3 दिन में जवाब नहीं तो सेवा समाप्त!टिकट नहीं तो सफर मुश्किल; दानापुर मंडल में देर रात तक चला बड़ा जांच अभियान, 2066 यात्री पकड़े गए!लखीसराय में बाढ़ के बीच 9 दिन बंद रहेगा जवाहर नवोदय विद्यालय, बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने का निर्देश!राजो बाबू की पुण्यतिथि पर फिर एक मंच पर दिखी सियासत, दलीय सीमाएं हुईं धुंधली; आजाद हिंद आश्रम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब!20 एकड़ सरकारी जमीन पर बनेगा बायोगैस प्लांट, किसानों की बढ़ेगी आमदनी; युवाओं के लिए खुलेगा रोजगार का रास्ता!DTO से नगर परिषद और भू-अर्जन तक… शेखपुरा में निगरानी का शिकंजा, वर्षों में कई अफसर-कर्मी रिश्वत के आरोप में पकड़े गए!मुंगेर विश्वविद्यालय में नामांकन का दोबारा मौका, सेमेस्टर-4 और 6 का पोर्टल आज से खुला; LLB सेमेस्टर-1 की तीसरी मेरिट लिस्ट भी जारी!‘एक बोरा चावल’ यानी 1 लाख और ‘तेल-पानी’ का मतलब 10 हजार; घूस के सीक्रेट कोड का ऑडियो बना निगरानी का हथियार!होटल में बिछा था निगरानी का जाल, जहानाबाद में 20 हजार की घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार!अजब लाल शर्मा की स्मृति में सजा काव्य का मंच, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं से गूंजा लखीसराय!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!
3 hours ago
नेपाल में बाढ़ ने मचाई आर्थिक तबाही, चीन सीमा का कारोबार ठप; 55 किमी सड़क और 33 पुल तबाह, हजारों कारोबार पर संकट!
3 hours ago
मधेपुरा BNMU में 11 गेस्ट शिक्षकों के अनुभव प्रमाणपत्र पर बड़ा सवाल; पढ़ाने पर रोक, 3 दिन में जवाब नहीं तो सेवा समाप्त!
3 hours ago
टिकट नहीं तो सफर मुश्किल; दानापुर मंडल में देर रात तक चला बड़ा जांच अभियान, 2066 यात्री पकड़े गए!
3 hours ago
लखीसराय में बाढ़ के बीच 9 दिन बंद रहेगा जवाहर नवोदय विद्यालय, बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने का निर्देश!
7 hours ago

Bihar: 2032 ओलंपिक के लिए बिहार का बड़ा दांव, गांव-गांव से खोजी जाएंगी भविष्य की खेल प्रतिभाएं!

पटना: भारत के लिए भविष्य के ओलंपिक चैंपियन तैयार करने की दिशा में बिहार ने बड़ा संकल्प लिया है। वर्ष...

पटना: भारत के लिए भविष्य के ओलंपिक चैंपियन तैयार करने की दिशा में बिहार ने बड़ा संकल्प लिया है। वर्ष 2032 ओलंपिक खेलों को लक्ष्य बनाकर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने राज्य में खेल प्रतिभाओं की पहचान और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बनाने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की है।

इस योजना के तहत राज्यभर में वैज्ञानिक तरीके से प्रतिभा खोज अभियान चलाया जाएगा, जिसके माध्यम से कम उम्र की खेल प्रतिभाओं को चिन्हित कर उन्हें लंबी अवधि का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

12 से 15 वर्ष के खिलाड़ियों पर फोकस

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि प्राधिकरण ने पूर्व ओलंपियन, अर्जुन पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित संजीव सिंह को 24 जुलाई 2026 को बिहार में राज्यव्यापी प्रतिभा खोज अभियान का नेतृत्व करने के लिए आमंत्रित किया।

इस अभियान के तहत राज्य के विभिन्न जिलों से 12 से 15 वर्ष आयु वर्ग के 20 सर्वश्रेष्ठ बालक और 20 सर्वश्रेष्ठ बालिकाओं का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों के लिए दीर्घकालिक, वैज्ञानिक और व्यवस्थित प्रशिक्षण व्यवस्था तैयार की जाएगी, ताकि वे भविष्य में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बिहार और देश का प्रतिनिधित्व कर सकें।

जमीनी स्तर से तैयार होंगे ओलंपिक विजेता

पूर्व ओलंपियन संजीव सिंह ने कहा कि बिहार की यह पहल बेहद प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को छोटी उम्र में पहचान कर उन्हें सही प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराना ही भविष्य के बड़े खिलाड़ियों को तैयार करने की कुंजी है।

उन्होंने बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह और महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि राज्य अब जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को तलाश कर उन्हें विश्वस्तरीय मंच तक पहुंचाने की दिशा में काम कर रहा है।

वैज्ञानिक प्रशिक्षण से बदलेगा खेल का भविष्य

रवीन्द्रण शंकरण ने कहा कि विश्वस्तरीय खिलाड़ी केवल प्रतिभा के दम पर नहीं बनते, बल्कि इसके लिए स्पष्ट लक्ष्य, लंबे समय की योजना, निरंतर निवेश और वैज्ञानिक प्रशिक्षण जरूरी है।

उन्होंने कहा कि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण इसी रणनीति के तहत ओलंपिक 2032 की तैयारी को नई दिशा दे रहा है। कम उम्र में प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें बेहतर सुविधाएं और प्रशिक्षण देकर बिहार भविष्य के ओलंपिक चैंपियन तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

यह पहल न सिर्फ बिहार के खेल क्षेत्र को नई पहचान दे सकती है, बल्कि आने वाले वर्षों में देश को कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी दे सकती है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: मंदिर से मां काली की प्रतिमा चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात; जमीन विवाद से जुड़ा एंगल सामने आया!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top