32
BREAKING NEWS
Jharkhand: झारखंड में ‘दारू पर डिजिटल वार’, हेमंत सोरेन का सख्त संदेश—अब GPS से ट्रैक होंगे वाहन, अवैध कारोबार पर कसा शिकंजा!Bihar: छात्र आंदोलन के बीच बदला सियासी रंग, झंडे उतारकर विधानसभा पहुंचे विधायक, सुरक्षा घेरे में बिहार की राजनीति!Bihar: बिहार के खेल सितारों को मिला ‘सरकारी सलाम’, आकाशदीप-मुकेश कुमार बने DSP; CM का बड़ा ऐलान- IPL में उतरेगी बिहार की टीम!Bihar: अररिया-मोतिहारी में कागजों पर बने पुल, CAG रिपोर्ट में बिहार में 62 हजार करोड़ का घोटाला!Bihar: टैक्स के फैसले पर घिरी सरकार, विरोध के बाद बदला सुर, गांव में नहीं वसूला जाएगा होल्डिंग टैक्स!Bihar: पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई के विरोध में 25 जुलाई को बिहार बंद, AISA-RYA ने छात्रों से लेकर आम लोगों से मांगा समर्थन!Bihar: भरत तिवारी एनकाउंटर केस में नया मोड़! हाईकोर्ट की सख्ती के बाद सरकार ने उतारी कानूनी टीम!Jharkhand: जमीन के कागज, लाखों की नकदी और विस्फोटक कनेक्शन… आखिर NIA ने क्यों पकड़े दो कारोबारी?Jharkhand: मोबाइल ने छीनी दो जिंदगियां, डिमना लेक के डेंजर जोन में उतरे तीन जूनियर डॉक्टर, दो की डूबने से मौत!Jharkhand: माइंस से लेवी वसूली की साजिश पर पुलिस का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग से मुठभेड़ में एक अपराधी घायल!Jharkhand: हाईटेंशन टावर पर छात्र ने फांसी लगाने का किया प्रयास, पुलिस ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया!Bihar: पुल बना, लेकिन रास्ता गायब, मीरगंज में जनता का फूटा गुस्सा, प्रशासन के खिलाफ सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग!Jharkhand: लातेहार में PLFI का लेवी नेटवर्क ध्वस्त, हथियार और चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार!Bihar: कबड्डी के रण में दिखेगा बिहार का दम, बिहार खेल गेम्स 2026 के लिए शुरू हुई खिलाड़ियों की तलाश, लखीसराय में होगा बड़ा ट्रायल!Bihar: मोकामा में एक साथ बुझ गए दो घरों के चिराग… गंगा घाट के गड्ढे ने छीनी दो किशोरों की जिंदगी!
No menu items available
BREAKING
Jharkhand: झारखंड में ‘दारू पर डिजिटल वार’, हेमंत सोरेन का सख्त संदेश—अब GPS से ट्रैक होंगे वाहन, अवैध कारोबार पर कसा शिकंजा!Bihar: छात्र आंदोलन के बीच बदला सियासी रंग, झंडे उतारकर विधानसभा पहुंचे विधायक, सुरक्षा घेरे में बिहार की राजनीति!Bihar: बिहार के खेल सितारों को मिला ‘सरकारी सलाम’, आकाशदीप-मुकेश कुमार बने DSP; CM का बड़ा ऐलान- IPL में उतरेगी बिहार की टीम!Bihar: अररिया-मोतिहारी में कागजों पर बने पुल, CAG रिपोर्ट में बिहार में 62 हजार करोड़ का घोटाला!Bihar: टैक्स के फैसले पर घिरी सरकार, विरोध के बाद बदला सुर, गांव में नहीं वसूला जाएगा होल्डिंग टैक्स!Bihar: पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई के विरोध में 25 जुलाई को बिहार बंद, AISA-RYA ने छात्रों से लेकर आम लोगों से मांगा समर्थन!Bihar: भरत तिवारी एनकाउंटर केस में नया मोड़! हाईकोर्ट की सख्ती के बाद सरकार ने उतारी कानूनी टीम!Jharkhand: जमीन के कागज, लाखों की नकदी और विस्फोटक कनेक्शन… आखिर NIA ने क्यों पकड़े दो कारोबारी?Jharkhand: मोबाइल ने छीनी दो जिंदगियां, डिमना लेक के डेंजर जोन में उतरे तीन जूनियर डॉक्टर, दो की डूबने से मौत!Jharkhand: माइंस से लेवी वसूली की साजिश पर पुलिस का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग से मुठभेड़ में एक अपराधी घायल!Jharkhand: हाईटेंशन टावर पर छात्र ने फांसी लगाने का किया प्रयास, पुलिस ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया!Bihar: पुल बना, लेकिन रास्ता गायब, मीरगंज में जनता का फूटा गुस्सा, प्रशासन के खिलाफ सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Jharkhand: झारखंड में ‘दारू पर डिजिटल वार’, हेमंत सोरेन का सख्त संदेश—अब GPS से ट्रैक होंगे वाहन, अवैध कारोबार पर कसा शिकंजा!
1 minute ago
Bihar: छात्र आंदोलन के बीच बदला सियासी रंग, झंडे उतारकर विधानसभा पहुंचे विधायक, सुरक्षा घेरे में बिहार की राजनीति!
2 hours ago
Bihar: बिहार के खेल सितारों को मिला ‘सरकारी सलाम’, आकाशदीप-मुकेश कुमार बने DSP; CM का बड़ा ऐलान- IPL में उतरेगी बिहार की टीम!
3 hours ago
Bihar: अररिया-मोतिहारी में कागजों पर बने पुल, CAG रिपोर्ट में बिहार में 62 हजार करोड़ का घोटाला!
3 hours ago
Bihar: टैक्स के फैसले पर घिरी सरकार, विरोध के बाद बदला सुर, गांव में नहीं वसूला जाएगा होल्डिंग टैक्स!
3 hours ago

Bihar: पुल बना, लेकिन रास्ता गायब, मीरगंज में जनता का फूटा गुस्सा, प्रशासन के खिलाफ सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग!

मधेपुरा: मधेपुरा के मुरलीगंज में विकास कार्य लोगों के लिए सुविधा बनने के बजाय परेशानी का कारण बन गया है।...

मधेपुरा: मधेपुरा के मुरलीगंज में विकास कार्य लोगों के लिए सुविधा बनने के बजाय परेशानी का कारण बन गया है। मीरगंज रेलवे ढाला पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा आखिरकार सड़क पर फूट पड़ा। मुख्य सड़क बंद किए जाने और वैकल्पिक रास्ते की बदहाली से नाराज सैकड़ों ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

लोगों का आरोप है कि रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के दौरान प्रशासन और संबंधित विभाग ने जनता की परेशानियों को नजरअंदाज कर दिया। सड़क तो बंद कर दी गई, लेकिन आवागमन के लिए ऐसा रास्ता दिया गया जो खुद लोगों के लिए खतरा बन गया है।

सड़क बंद, मुसीबत शुरू!

मुरलीगंज-मधेपुरा मुख्य मार्ग पर स्थित मीरगंज रेलवे ढाला पर ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। निर्माण कार्य के चलते मुख्य सड़क को पूरी तरह बंद कर दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों, छात्रों, मरीजों के परिजनों और रोजाना सफर करने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वैकल्पिक मार्ग के नाम पर जिस रास्ते का इस्तेमाल कराया जा रहा है, वह जर्जर, संकरा और कीचड़ से भरा हुआ है। बारिश के दिनों में यह रास्ता और खतरनाक हो गया है। लोगों ने सवाल उठाया कि क्या विकास के नाम पर जनता को जोखिम भरे रास्तों पर चलने के लिए मजबूर किया जाएगा?

‘ओवरब्रिज चाहिए, लेकिन जनता की कीमत पर नहीं’

सड़क पर उतरे लोगों ने साफ कहा कि वे किसी भी विकास कार्य के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन बिना तैयारी के सड़क बंद करना प्रशासनिक लापरवाही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द सुरक्षित रास्ते की व्यवस्था नहीं की गई तो आंदोलन और बड़ा किया जाएगा।

प्रदर्शन के कारण मुरलीगंज-मधेपुरा मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों ने प्रशासन से तत्काल वैकल्पिक मार्ग को दुरुस्त करने की मांग की।

अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

सड़क जाम की सूचना मिलते ही मुरलीगंज थाना अध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी नुरुल हक और अंचलाधिकारी किसलय कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और जल्द समस्या समाधान का आश्वासन दिया।

काफी देर तक चले समझाने-बुझाने के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया और यातायात बहाल हो सका। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि अब सिर्फ आश्वासन से काम नहीं चलेगा, उन्हें जमीन पर बदलाव चाहिए।

जनता का सवाल- विकास या परेशानी?

रेलवे ओवरब्रिज भविष्य में निश्चित तौर पर सुविधा बढ़ाएगा, लेकिन वर्तमान में वैकल्पिक रास्ते की बदहाली ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। अब निगाहें प्रशासन पर हैं कि वह कब तक अपने वादे को पूरा करता है।

स्थानीय लोगों ने साफ संदेश दे दिया है—“विकास का स्वागत है, लेकिन जनता को परेशानी में डालकर नहीं।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: NEET पेपर लीक के विरोध में मुजफ्फरपुर में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, बैरिकेड तोड़े; डीएम-एसएसपी ने संभाला मोर्चा!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top