3
BREAKING NEWS
होटल में बिछा था निगरानी का जाल, जहानाबाद में 20 हजार की घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार!अजब लाल शर्मा की स्मृति में सजा काव्य का मंच, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं से गूंजा लखीसराय!खाली मकान में चल रहा था कथित देह व्यापार का धंधा; लखीसराय पुलिस की छापेमारी में 4 युवक और एक महिला गिरफ्तार!बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!पूर्णिया में भरभराकर टूटा जर्जर पुल, गिट्टी लदा ट्रक नदी में समाया, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान!कार गड्ढे में गिरी तो खुला ‘शराब का राज’; बोतलें दिखते ही टूट पड़ी भीड़, समस्तीपुर में लूट का VIDEO वायरल!पूर्णिया में 4 करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ 4 महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार!बिहार डूबा, सियासत उफनी! रोहिणी आचार्य का सम्राट सरकार पर सीधा वार—हर साल जल प्रलय का इंतजार क्यों?बाढ़ के बीच लखीसराय पहुंचे प्रभारी मंत्री सुनील कुमार, पीड़ितों से जाना दर्द; मृतक के परिजन को मिला 4 लाख का मुआवजा!मधुबनी पहुंचे CM सम्राट चौधरी, कामख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना!मुजफ्फरपुर के स्कूल में ‘शुद्धिकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड!नेपाल की तबाही के बीच गंडक में ‘कमाई’ का खेल; उफनती नदी में जान हथेली पर रख लकड़ी छान रहे ग्रामीण, मगरमच्छ का भी खतरा!सील लगने के बाद भी उड़ गईं 700 बोरी यूरिया, कृषि मंत्री ने 24 घंटे में मांगा जबाब!खेल-खेल में पढ़ाया, दीवारों को बनाया ब्लैकबोर्ड… बिहार की पुष्पा प्रसाद को राष्ट्रपति सम्मान!
No menu items available
BREAKING
होटल में बिछा था निगरानी का जाल, जहानाबाद में 20 हजार की घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार!अजब लाल शर्मा की स्मृति में सजा काव्य का मंच, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं से गूंजा लखीसराय!खाली मकान में चल रहा था कथित देह व्यापार का धंधा; लखीसराय पुलिस की छापेमारी में 4 युवक और एक महिला गिरफ्तार!बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!पूर्णिया में भरभराकर टूटा जर्जर पुल, गिट्टी लदा ट्रक नदी में समाया, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान!कार गड्ढे में गिरी तो खुला ‘शराब का राज’; बोतलें दिखते ही टूट पड़ी भीड़, समस्तीपुर में लूट का VIDEO वायरल!पूर्णिया में 4 करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ 4 महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार!बिहार डूबा, सियासत उफनी! रोहिणी आचार्य का सम्राट सरकार पर सीधा वार—हर साल जल प्रलय का इंतजार क्यों?बाढ़ के बीच लखीसराय पहुंचे प्रभारी मंत्री सुनील कुमार, पीड़ितों से जाना दर्द; मृतक के परिजन को मिला 4 लाख का मुआवजा!मधुबनी पहुंचे CM सम्राट चौधरी, कामख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना!मुजफ्फरपुर के स्कूल में ‘शुद्धिकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

होटल में बिछा था निगरानी का जाल, जहानाबाद में 20 हजार की घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार!
14 hours ago
अजब लाल शर्मा की स्मृति में सजा काव्य का मंच, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं से गूंजा लखीसराय!
14 hours ago
खाली मकान में चल रहा था कथित देह व्यापार का धंधा; लखीसराय पुलिस की छापेमारी में 4 युवक और एक महिला गिरफ्तार!
22 hours ago
बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!
2 days ago
बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!
2 days ago

Bihar: NEET पेपर लीक के विरोध में मुजफ्फरपुर में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, बैरिकेड तोड़े; डीएम-एसएसपी ने संभाला मोर्चा!

मुजफ्फरपुर: NEET-UG पेपर लीक मामले के विरोध और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार...

मुजफ्फरपुर: NEET-UG पेपर लीक मामले के विरोध और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार को मुजफ्फरपुर में हजारों छात्र सड़क पर उतर गए। कल्याणी चौक से शुरू हुआ विरोध मार्च शहर के कई प्रमुख मार्गों से होते हुए समाहरणालय पहुंचा। इस दौरान छात्रों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन में शामिल हुए कॉलेज और कोचिंग के छात्र

प्रदर्शन में विभिन्न कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों के छात्र शामिल हुए। छात्रों ने परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग करते हुए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कुछ जगहों पर प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार के खिलाफ भी नारे लगाए गए।

शहर में पुलिस छावनी में तब्दील हुए इलाके

प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन ने पहले से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। कल्याणी चौक, कंपनीबाग, समाहरणालय समेत संवेदनशील इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई।

छात्रों के सड़क पर उतरने से शहर के कई हिस्सों में जाम की स्थिति बनी रही। कई बार प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए, जिन्हें पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाकर हटाया।

उग्र हुए प्रदर्शनकारी, बैरिकेड और होर्डिंग को नुकसान

दिनभर शांतिपूर्ण चल रहे प्रदर्शन में देर शाम कुछ प्रदर्शनकारी आक्रोशित हो गए। सदर अस्पताल रोड के पास लोहे की बैरिकेडिंग और डिवाइडर को नुकसान पहुंचाया गया। कंपनीबाग स्थित ट्रैफिक पुलिस पोस्ट में भी तोड़फोड़ की गई। इसके अलावा सरकारी बैनर और होर्डिंग फाड़ने की भी सूचना मिली।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कई बार बहस और नोकझोंक हुई। हालांकि पुलिस ने संयम बरतते हुए स्थिति को नियंत्रण में रखा।

डीएम-एसएसपी खुद पहुंचे मौके पर

हालात बिगड़ते देख जिलाधिकारी कुमार गौरव और एसएसपी खुद सड़क पर उतरे और स्थिति का जायजा लिया। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर पूरे इलाके की निगरानी बढ़ा दी गई।

डीएम कुमार गौरव ने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से प्रशासन के माध्यम से सरकार तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि ज्ञापन देकर अपनी बात रखी जा सकती है।

ज्ञापन सौंपने के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन

कई घंटे चले प्रदर्शन के बाद छात्रों ने समाहरणालय पहुंचकर जिलाधिकारी को अपनी मांगों से जुड़ा ज्ञापन सौंपा। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। प्रशासन ने पूरे मामले में वीडियो और सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखने की बात कही है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: जहानाबाद में 30 राउंड फायरिंग पर बिहार विधानसभा में बवाल, छात्र या गुंडे?’ पर भिड़े नेता, 5 मिनट में ठप हुआ सदन!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top