पटना: बिहार की राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में मध निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। भिकुआ के पास छापेमारी कर टीम ने एक ट्रक और एक पिकअप वाहन को जब्त किया। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से विभिन्न ब्रांड की भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद की गई।
मौके से फरार हुए तस्कर
कार्रवाई के दौरान शराब तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। टीम ने वाहनों को कब्जे में लेकर बरामद शराब की गिनती और जब्ती की प्रक्रिया पूरी की। फरार तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विभाग की ओर से जांच शुरू कर दी गई है।
इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
बताया गया कि यह छापेमारी मध निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में की। विभाग अब जब्त वाहनों के मालिकों और शराब सप्लाई नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगा है।
तस्करी नेटवर्क की तलाश तेज
अधिकारियों के अनुसार, शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जांच की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि शराब तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये खबर भी पढ़े: Bihar: जहानाबाद में NEET प्रदर्शन के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 80 हिरासत में; 106 उपद्रवियों की तस्वीरें जारी!