13
BREAKING NEWS
बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!पूर्णिया में भरभराकर टूटा जर्जर पुल, गिट्टी लदा ट्रक नदी में समाया, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान!कार गड्ढे में गिरी तो खुला ‘शराब का राज’; बोतलें दिखते ही टूट पड़ी भीड़, समस्तीपुर में लूट का VIDEO वायरल!पूर्णिया में 4 करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ 4 महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार!बिहार डूबा, सियासत उफनी! रोहिणी आचार्य का सम्राट सरकार पर सीधा वार—हर साल जल प्रलय का इंतजार क्यों?बाढ़ के बीच लखीसराय पहुंचे प्रभारी मंत्री सुनील कुमार, पीड़ितों से जाना दर्द; मृतक के परिजन को मिला 4 लाख का मुआवजा!मधुबनी पहुंचे CM सम्राट चौधरी, कामख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना!मुजफ्फरपुर के स्कूल में ‘शुद्धिकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड!नेपाल की तबाही के बीच गंडक में ‘कमाई’ का खेल; उफनती नदी में जान हथेली पर रख लकड़ी छान रहे ग्रामीण, मगरमच्छ का भी खतरा!सील लगने के बाद भी उड़ गईं 700 बोरी यूरिया, कृषि मंत्री ने 24 घंटे में मांगा जबाब!खेल-खेल में पढ़ाया, दीवारों को बनाया ब्लैकबोर्ड… बिहार की पुष्पा प्रसाद को राष्ट्रपति सम्मान!डस्टबिन नहीं, डकैती; सुधाकर सिंह ने लगाया मंगल पांडे पर गंभीर आरोप!लखीसराय में खुलेगा पशुपालन का ‘पावर सेंटर’; 506 लाख डोज सालाना क्षमता वाले फ्रोजन सीमेन स्टेशन का ललन सिंह ने लिया जायजा!जिनके हाथों में भविष्य की तस्वीर, लखीसराय में उन गुरुओं को मिला सम्मान; शिक्षक दिवस पर सजा सम्मान का मंच!
No menu items available
BREAKING
बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!पूर्णिया में भरभराकर टूटा जर्जर पुल, गिट्टी लदा ट्रक नदी में समाया, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान!कार गड्ढे में गिरी तो खुला ‘शराब का राज’; बोतलें दिखते ही टूट पड़ी भीड़, समस्तीपुर में लूट का VIDEO वायरल!पूर्णिया में 4 करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ 4 महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार!बिहार डूबा, सियासत उफनी! रोहिणी आचार्य का सम्राट सरकार पर सीधा वार—हर साल जल प्रलय का इंतजार क्यों?बाढ़ के बीच लखीसराय पहुंचे प्रभारी मंत्री सुनील कुमार, पीड़ितों से जाना दर्द; मृतक के परिजन को मिला 4 लाख का मुआवजा!मधुबनी पहुंचे CM सम्राट चौधरी, कामख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना!मुजफ्फरपुर के स्कूल में ‘शुद्धिकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड!नेपाल की तबाही के बीच गंडक में ‘कमाई’ का खेल; उफनती नदी में जान हथेली पर रख लकड़ी छान रहे ग्रामीण, मगरमच्छ का भी खतरा!सील लगने के बाद भी उड़ गईं 700 बोरी यूरिया, कृषि मंत्री ने 24 घंटे में मांगा जबाब!खेल-खेल में पढ़ाया, दीवारों को बनाया ब्लैकबोर्ड… बिहार की पुष्पा प्रसाद को राष्ट्रपति सम्मान!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!
2 hours ago
बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!
3 hours ago
पूर्णिया में भरभराकर टूटा जर्जर पुल, गिट्टी लदा ट्रक नदी में समाया, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान!
3 hours ago
कार गड्ढे में गिरी तो खुला ‘शराब का राज’; बोतलें दिखते ही टूट पड़ी भीड़, समस्तीपुर में लूट का VIDEO वायरल!
3 hours ago
पूर्णिया में 4 करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ 4 महिला समेत 6 तस्कर गिरफ्तार!
3 hours ago

Bihar: मां और शिशु की सेहत को लेकर बरबीघा में जागरूकता अभियान, रोटरी क्लब ने लगाया स्वास्थ्य शिविर!

शेखपुरा: मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ शेखपुरा सेंट्रल की ओर से...

शेखपुरा: मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ शेखपुरा सेंट्रल की ओर से बरबीघा में एक दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बरबीघा स्थित प्रेमलता मेमोरियल हॉस्पिटल में किया गया, जहां गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई।

शिविर के दौरान करीब 32 महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉक्टरों ने जांच के साथ-साथ महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, पौष्टिक आहार, नियमित जांच और नवजात शिशुओं की देखभाल को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

कार्यक्रम में मौजूद चिकित्सकों ने कहा कि स्वस्थ मां और स्वस्थ बच्चे से ही मजबूत समाज का निर्माण होता है। गर्भावस्था के दौरान सही खान-पान, समय पर टीकाकरण और चिकित्सकीय सलाह का पालन करने से कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है।

प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. मुनेश्वर प्रसाद और डॉ. के. एम. पी. सिंह ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बेहद जरूरी है। ग्रामीण क्षेत्रों में सही जानकारी के अभाव में कई बार महिलाएं स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करती हैं, ऐसे कार्यक्रम उन्हें जागरूक करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

रोटरी क्लब ऑफ शेखपुरा सेंट्रल के अध्यक्ष रोहित प्रसाद सिंह ने कहा कि संस्था लगातार सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में सक्रिय है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जनहित से जुड़े स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाओं और बचाव के उपायों की जानकारी पहुंच सके।

कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के सचिव संजय कुमार, संजीव जी, प्रिंस पीजे, शंभू प्रसाद मंडल, डॉ. आनंद समेत कई सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के अंत में महिलाओं और ग्रामीणों के बीच स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता पर्चे वितरित किए गए। संस्था के सदस्यों ने सभी सहयोगियों और उपस्थित लोगों का धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक अभियानों को जारी रखने का संकल्प लिया।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं को रेलवे का बड़ा तोहफा, देवघर जाने के लिए चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top