15
BREAKING NEWS
बिहार MLC चुनाव में अनंत सिंह की खुली चुनौती; क्या नीरज कुमार की जमानत जब्त करा पाएंगे? कल 8 सीटों पर वोटिंग!बिहार में वेतन घोटाले का खुलासा; मृत शिक्षक के नाम पर सैलरी, 200% HRA भुगतान; कई जिलों में जांच!संयुक्त राष्ट्र में अरुण भारती ने रखा भारत का पक्ष, शांति और सामाजिक न्याय पर दिया जोर!पवन सिंह बोले- ‘तुम्हारे बिना जी नहीं पाऊंगा’, प्यार पर दिया बयान; अक्षरा सिंह से माफी के बाद फिर चर्चा!भागलपुर में चाय-नाश्ते के विवाद में दंपती की हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, ढाई साल की बच्ची भी लापता!जापान में बिहार के पैरा तैराक शम्स आलम पर छेड़छाड़ का आरोप, भारत लौटाए गए; लाइफटाइम बैन पर विचार!गया में दारोगा के दो बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, रानू सिंह की मौत; मोनू सिंह की हालत गंभीर!बिहार MLC चुनाव में कैश कांड? दुर्गा सप्तशती के अंदर ₹500 के दस नोट, वीडियो वायरल!आरा में रामकुमार सिंह हत्याकांड के आरोपियों की गुंडा परेड, हथकड़ी में थाने से कोर्ट तक ले गई पुलिस!CM के गृह जिले में फिल्मी स्टाइल में ताबड़तोड़ फायरिंग, वायरल वीडियो ने खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल!नेपाल से आया ‘मेहमान’ गैंडा? बिहार में वन विभाग की निगरानी तेज!वर्दी पर दाग; शराब पकड़ने की ड्यूटी में तैनात हवलदार और महिला होमगार्ड ही 27 लीटर शराब छिपाने के आरोप में गिरफ्तार, CCTV ने खोली पोल!15 लाख की लग्जरी कार, निशाने पर 10 हजार के दो बकरे; पूर्णिया में 11 सेकेंड की चोरी से मचा हड़कंप, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात!बिहार में पढ़ाई के घंटे पर MLC बंशीधर ब्रजवासी का विवादित बयान: 9 से 6 बजे तक पढ़ेंगे बच्चे तो पागल हो जाएंगे, शिक्षकों पर भी उठाए सवाल!पूर्व मंत्री बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर अपहरण की कोशिश और परिवार को धमकी देने का आरोप, ऑडियो वायरल!
No menu items available
BREAKING
बिहार MLC चुनाव में अनंत सिंह की खुली चुनौती; क्या नीरज कुमार की जमानत जब्त करा पाएंगे? कल 8 सीटों पर वोटिंग!बिहार में वेतन घोटाले का खुलासा; मृत शिक्षक के नाम पर सैलरी, 200% HRA भुगतान; कई जिलों में जांच!संयुक्त राष्ट्र में अरुण भारती ने रखा भारत का पक्ष, शांति और सामाजिक न्याय पर दिया जोर!पवन सिंह बोले- ‘तुम्हारे बिना जी नहीं पाऊंगा’, प्यार पर दिया बयान; अक्षरा सिंह से माफी के बाद फिर चर्चा!भागलपुर में चाय-नाश्ते के विवाद में दंपती की हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, ढाई साल की बच्ची भी लापता!जापान में बिहार के पैरा तैराक शम्स आलम पर छेड़छाड़ का आरोप, भारत लौटाए गए; लाइफटाइम बैन पर विचार!गया में दारोगा के दो बेटों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, रानू सिंह की मौत; मोनू सिंह की हालत गंभीर!बिहार MLC चुनाव में कैश कांड? दुर्गा सप्तशती के अंदर ₹500 के दस नोट, वीडियो वायरल!आरा में रामकुमार सिंह हत्याकांड के आरोपियों की गुंडा परेड, हथकड़ी में थाने से कोर्ट तक ले गई पुलिस!CM के गृह जिले में फिल्मी स्टाइल में ताबड़तोड़ फायरिंग, वायरल वीडियो ने खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल!नेपाल से आया ‘मेहमान’ गैंडा? बिहार में वन विभाग की निगरानी तेज!वर्दी पर दाग; शराब पकड़ने की ड्यूटी में तैनात हवलदार और महिला होमगार्ड ही 27 लीटर शराब छिपाने के आरोप में गिरफ्तार, CCTV ने खोली पोल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बिहार MLC चुनाव में अनंत सिंह की खुली चुनौती; क्या नीरज कुमार की जमानत जब्त करा पाएंगे? कल 8 सीटों पर वोटिंग!
11 minutes ago
बिहार में वेतन घोटाले का खुलासा; मृत शिक्षक के नाम पर सैलरी, 200% HRA भुगतान; कई जिलों में जांच!
22 minutes ago
संयुक्त राष्ट्र में अरुण भारती ने रखा भारत का पक्ष, शांति और सामाजिक न्याय पर दिया जोर!
29 minutes ago
पवन सिंह बोले- ‘तुम्हारे बिना जी नहीं पाऊंगा’, प्यार पर दिया बयान; अक्षरा सिंह से माफी के बाद फिर चर्चा!
38 minutes ago
भागलपुर में चाय-नाश्ते के विवाद में दंपती की हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार, ढाई साल की बच्ची भी लापता!
48 minutes ago

Jharkhand: अब प्लेन उड़ाने वाले ही नहीं, प्लेन बनाने-संभालने वाले इंजीनियर और एयर होस्टेस भी झारखंड में तैयार होंगे!

रांची: झारखंड के युवाओं के लिए एविएशन सेक्टर में करियर का नया दरवाजा खुलने जा रहा है। अब विमानन क्षेत्र...

रांची: झारखंड के युवाओं के लिए एविएशन सेक्टर में करियर का नया दरवाजा खुलने जा रहा है। अब विमानन क्षेत्र में नौकरी के सपने देखने वाले युवाओं को प्रशिक्षण के लिए दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। रांची में जल्द ही पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग (AME) और एयर होस्टेस प्रशिक्षण संस्थान शुरू होने जा रहा है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य स्थापना दिवस के मौके पर नवंबर में इन दोनों महत्वाकांक्षी पाठ्यक्रमों का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। इस पहल को झारखंड के युवाओं को विमानन क्षेत्र से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम के संचालन के लिए झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट ने दिल्ली की संस्था मेसर्स वेन्योर के साथ एमओयू किया है, जबकि एयर होस्टेस प्रशिक्षण के लिए एआईएसईसीटी लिमिटेड, भोपाल के साथ समझौता किया गया है।

इन पाठ्यक्रमों का संचालन धनबाद स्थित झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के आधारभूत ढांचे के माध्यम से पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर किया जाएगा। इससे झारखंड के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के युवाओं को भी फायदा मिलेगा।

तीन साल में तैयार होंगे एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर

एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग (AME) कोर्स में कुल 60 सीटें होंगी। यह तीन साल का पाठ्यक्रम होगा, जिसकी कुल फीस 6 लाख रुपये निर्धारित की गई है। छात्र फीस का भुगतान तीन साल में 2-2 लाख रुपये की वार्षिक किस्तों में कर सकेंगे।

वहीं, एयर होस्टेस प्रशिक्षण के लिए दो तरह के कोर्स शुरू किए जाएंगे। इनमें छह महीने और 12 महीने की अवधि वाले पाठ्यक्रम शामिल हैं। दोनों कोर्स में 60-60 सीटें उपलब्ध होंगी।

छह महीने के कोर्स की फीस 1,00,500 रुपये और 12 महीने के डिप्लोमा कोर्स की फीस 1,55,500 रुपये रखी गई है। खास बात यह है कि फीस में ड्रेस, ग्रूमिंग किट और स्विमिंग प्रशिक्षण भी शामिल रहेगा।

युवाओं को मिलेगा एविएशन का नया प्लेटफॉर्म

कोर्स शुरू करने के लिए नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) की अनुमति प्रक्रिया पूरी की जा रही है। एयर होस्टेस प्रशिक्षण के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई निर्धारित की गई है।

झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक कैप्टन एसपी सिन्हा ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर विमानन क्षेत्र में युवाओं को नए अवसर देने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि ये पाठ्यक्रम राज्य में कुशल एविएशन प्रोफेशनल तैयार करने में मील का पत्थर साबित होंगे।

छोटे शहरों के सपनों को मिलेगी आसमान की ऊंचाई

अब तक एविएशन सेक्टर में करियर बनाने के लिए झारखंड के छात्रों को दिल्ली, मुंबई या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था। नए संस्थान के शुरू होने से स्थानीय युवाओं का समय और खर्च दोनों बचेंगे।

झारखंड में शुरू होने वाला यह संस्थान न सिर्फ रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा, बल्कि राज्य को देश के एविएशन हब से जोड़ने की दिशा में भी अहम भूमिका निभा सकता है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: जिस कंधे पर थी शराबबंदी की निगरानी, वही छलकाता दिखा जाम, मुजफ्फरपुर में चौकीदार का कथित शराब पार्टी वीडियो वायरल!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top