38
BREAKING NEWS
Bihar: पेपर लीक पर शेखपुरा में छात्रों का शक्ति प्रदर्शन, तिरंगा लेकर सड़क पर उतरे युवा, PM-गृहमंत्री-शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा!Bihar: छात्रों पर लाठीचार्ज की गूंज अब विधानसभा तक पहुंची… बिहार की सियासत गरम, विपक्ष ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा!Bihar: खगड़िया में शराब से लदी कार बनी आग का गोला, धू-धू कर जली गाड़ी, अंदर से निकली विदेशी शराब की बोतलें!Bihar: PNB मैनेजर की पत्नी की मौत से सनसनी, घर में मिला शव; सुसाइड नोट के बाद भी पिता ने उठाए सवाल!Bihar: छपरा में शिक्षक पर धर्म परिवर्तन के दबाव और शोषण की कोशिश का आरोप, गिरफ्तारी के बाद शुरू हुई गहन जांच!Bihar: समस्तीपुर में पत्रकार के बेटे पर फायरिंग, कंधे के आर-पार हुई गोली; केस उठाने का दबाव बनाने का आरोप!Bihar: NEET पेपर लीक विरोध में पटना की सड़कों पर बवाल… लाठीचार्ज, पत्थरबाजी और पुलिस का सख्त एक्शन, जानिए पूरी कहानी!Bihar: मधुबनी में पूर्व मुखिया को 10 साल की सजा, 2018 के जानलेवा हमले में कोर्ट का बड़ा फैसला!Bihar: पटना की सड़कों से हटेंगे डीजल-सीएनजी बसें, मार्च 2027 से दौड़ेंगी सिर्फ इलेक्ट्रिक बसें… सफर होगा स्मार्ट और सुरक्षित!Bihar: नेपाल की महिला से औरंगाबाद में गैंगरेप … पुलिस ने दो ऑटो चालक और एक नाबालिग को दबोचा!Jharkhand: पलामू की धरती में छिपा ‘काला खजाना’, 12 मिलियन टन ग्रेफाइट भंडार मिला, बदल सकती है इलाके की किस्मत!Jharkhand: अब झारखंड के गांव भी होंगे हाईटेक… पंचायत-पंचायत पहुंचेगा 5G, सीएम हेमंत ने बना दिया डिजिटल मिशन का रोडमैप!Jharkhand: अब प्लेन उड़ाने वाले ही नहीं, प्लेन बनाने-संभालने वाले इंजीनियर और एयर होस्टेस भी झारखंड में तैयार होंगे!Bihar: जिस कंधे पर थी शराबबंदी की निगरानी, वही छलकाता दिखा जाम, मुजफ्फरपुर में चौकीदार का कथित शराब पार्टी वीडियो वायरल!Jharkhand: रांची स्टेशन पर आरपीएफ का ‘ऑपरेशन जन जागरण’, महिला यात्रियों को सुरक्षा के गुर सिखाए!
No menu items available
BREAKING
Bihar: पेपर लीक पर शेखपुरा में छात्रों का शक्ति प्रदर्शन, तिरंगा लेकर सड़क पर उतरे युवा, PM-गृहमंत्री-शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा!Bihar: छात्रों पर लाठीचार्ज की गूंज अब विधानसभा तक पहुंची… बिहार की सियासत गरम, विपक्ष ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा!Bihar: खगड़िया में शराब से लदी कार बनी आग का गोला, धू-धू कर जली गाड़ी, अंदर से निकली विदेशी शराब की बोतलें!Bihar: PNB मैनेजर की पत्नी की मौत से सनसनी, घर में मिला शव; सुसाइड नोट के बाद भी पिता ने उठाए सवाल!Bihar: छपरा में शिक्षक पर धर्म परिवर्तन के दबाव और शोषण की कोशिश का आरोप, गिरफ्तारी के बाद शुरू हुई गहन जांच!Bihar: समस्तीपुर में पत्रकार के बेटे पर फायरिंग, कंधे के आर-पार हुई गोली; केस उठाने का दबाव बनाने का आरोप!Bihar: NEET पेपर लीक विरोध में पटना की सड़कों पर बवाल… लाठीचार्ज, पत्थरबाजी और पुलिस का सख्त एक्शन, जानिए पूरी कहानी!Bihar: मधुबनी में पूर्व मुखिया को 10 साल की सजा, 2018 के जानलेवा हमले में कोर्ट का बड़ा फैसला!Bihar: पटना की सड़कों से हटेंगे डीजल-सीएनजी बसें, मार्च 2027 से दौड़ेंगी सिर्फ इलेक्ट्रिक बसें… सफर होगा स्मार्ट और सुरक्षित!Bihar: नेपाल की महिला से औरंगाबाद में गैंगरेप … पुलिस ने दो ऑटो चालक और एक नाबालिग को दबोचा!Jharkhand: पलामू की धरती में छिपा ‘काला खजाना’, 12 मिलियन टन ग्रेफाइट भंडार मिला, बदल सकती है इलाके की किस्मत!Jharkhand: अब झारखंड के गांव भी होंगे हाईटेक… पंचायत-पंचायत पहुंचेगा 5G, सीएम हेमंत ने बना दिया डिजिटल मिशन का रोडमैप!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: पेपर लीक पर शेखपुरा में छात्रों का शक्ति प्रदर्शन, तिरंगा लेकर सड़क पर उतरे युवा, PM-गृहमंत्री-शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा!
26 minutes ago
Bihar: छात्रों पर लाठीचार्ज की गूंज अब विधानसभा तक पहुंची… बिहार की सियासत गरम, विपक्ष ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा!
1 hour ago
Bihar: खगड़िया में शराब से लदी कार बनी आग का गोला, धू-धू कर जली गाड़ी, अंदर से निकली विदेशी शराब की बोतलें!
2 hours ago
Bihar: PNB मैनेजर की पत्नी की मौत से सनसनी, घर में मिला शव; सुसाइड नोट के बाद भी पिता ने उठाए सवाल!
2 hours ago
Bihar: छपरा में शिक्षक पर धर्म परिवर्तन के दबाव और शोषण की कोशिश का आरोप, गिरफ्तारी के बाद शुरू हुई गहन जांच!
2 hours ago

Jharkhand: हेमंत कैबिनेट के 49 बड़े फैसले, मानसून सत्र की तारीख तय, दो नए डिग्री कॉलेज और हेलीकॉप्टर एम्बुलेंस सेवा को मंजूरी!

रांची: झारखंड सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगा दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की...

रांची: झारखंड सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगा दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में हुई बैठक में कुल 49 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

कैबिनेट ने झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र को 6 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक आयोजित करने की स्वीकृति दी है। इस बार विधानसभा का सत्र पांच कार्यदिवसों का होगा।

उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने गिरिडीह और रामगढ़ में नए डिग्री कॉलेज खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। गिरिडीह जिले के जमुआ में बनने वाले डिग्री कॉलेज के लिए करीब 38 करोड़ रुपये और रामगढ़ के मांडू विधानसभा क्षेत्र में डिग्री कॉलेज निर्माण के लिए करीब 40 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में भी कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य में गंभीर मरीजों को जल्द चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हेलीकॉप्टर एम्बुलेंस सेवा शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इसके लिए एक सिंगल इंजन हेलीकॉप्टर सेवा लेने पर सहमति बनी है, जिस पर करीब 9 करोड़ 45 लाख रुपये खर्च होंगे।

धनबाद के सरकारी मेडिकल कॉलेज में आधारभूत संरचना के विकास के लिए 194 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। वहीं रिम्स समेत स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में भी सरकार ने कई योजनाओं को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।

कैबिनेट ने विश्वविद्यालयों और अंगीभूत महाविद्यालयों के वैसे सेवानिवृत्त शिक्षकों और पदाधिकारियों को 7वें वेतन आयोग के तहत पेंशन लाभ देने की मंजूरी दी है, जिनकी नियुक्ति 1 दिसंबर 2004 से पहले हुई थी।

इसके अलावा सिकल सेल, थैलेसीमिया, हीमोफिलिया, टाइप-1 मधुमेह और अन्य गंभीर बीमारियों से प्रभावित बच्चों के लिए बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत उपस्थिति की अनिवार्यता में छूट देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है।

आदित्यपुर नगर निगम के नए भवन निर्माण के लिए करीब 39 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भवन निर्माण के नक्शे को लेकर भी बदलाव किया गया है। अब उन्हीं जगहों पर नक्शा पास किया जाएगा जहां सड़क की चौड़ाई कम से कम 4.5 मीटर होगी।

कैबिनेट के इन फैसलों को सरकार की ओर से शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के क्षेत्र में बड़ा कदम बताया जा रहा है। अब इन घोषणाओं को जमीन पर लागू करने की चुनौती सरकार के सामने होगी।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: JPSC पर ‘CID का शिकंजा’: चेयरमैन के इस्तीफे की चर्चा, परीक्षा एजेंसी के ठिकानों से डिजिटल सबूत जब्त; चार हिरासत में!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top