21
BREAKING NEWS
JDU में फिर बगावत की आहट! अनंत सिंह ने नीरज कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले- जो हमारा साथ नहीं दिया, हम उसका कैसे दें?चप्पल कांड से ‘वोट की चोट’ तक; प्रशांत किशोर ने मंत्री विवाद को बनाया बिहार की सियासत का आईना!बेटियां विदेश में पढ़ीं, हम यहीं मरेंगे… तेजस्वी का संजय झा पर सीधा वार, बिहार की सियासत में फिर गरमाया ‘बिहारी बनाम NRI’ मुद्दा!महिला पुलिसकर्मी से कथित बदसलूकी, DM की गाड़ी रोकने का प्रयास… बक्सर में कई लोगों पर FIR!खगड़िया में SP परिवार का विवाद अब सार्वजनिक—पत्नी ने कैमरे पर बताई अपनी आपबीती!नीतीश कुमार को पुजारी ने दी चरणामृत की चम्मच… लेकिन अगले ही पल नीतीश ने जो किया, उसे देखकर पुजारी भी मुस्कुरा दिए!मंदिर के बाहर 1 KM कतार, मंच पर ‘तू राधा मैं कान्हा...’; पटना में भक्ति का बदला अंदाज, बी प्राक-अक्षरा ने बांधा समा!बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IPS-3 IAS का तबादला, कोमल मीणा बनीं पटना ग्रामीण SP!कहीं कान्हा बने बच्चे तो कहीं गूंजे कजरी के सुर, लखीसराय के स्कूलों में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी!जन्माष्टमी पर कान्हा के नाम हरियाली का तोहफा, संसार पोखर के किनारे लगाए गए 5 ‘जीवनदायी’ पेड़!दो पत्नियां, चार बच्चे… फिर तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति; जहानाबाद में थाने पहुंचीं दोनों बीवियां!चिलिमे की सुरंग में 100 मीटर अंदर पहुंची भारतीय टीम, अब भारी मशीनों से रेस्क्यू को मिलेगी रफ्तार!पहाड़ों पर खतरा, चीन का नेपाल को भरोसा—हिमताल से मौसम तक हर अलर्ट पर रखेगा नजर!वर्दी में अफसर, गोद में कान्हा… कटिहार की इस तस्वीर ने कह दी भाईचारे की पूरी कहानी!मोतिहारी में नवजात की कथित खरीद-बिक्री का बड़ा खुलासा, एंबुलेंस में बच्चे के साथ मिली महिला; 8 गिरफ्तार!
No menu items available
BREAKING
JDU में फिर बगावत की आहट! अनंत सिंह ने नीरज कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले- जो हमारा साथ नहीं दिया, हम उसका कैसे दें?चप्पल कांड से ‘वोट की चोट’ तक; प्रशांत किशोर ने मंत्री विवाद को बनाया बिहार की सियासत का आईना!बेटियां विदेश में पढ़ीं, हम यहीं मरेंगे… तेजस्वी का संजय झा पर सीधा वार, बिहार की सियासत में फिर गरमाया ‘बिहारी बनाम NRI’ मुद्दा!महिला पुलिसकर्मी से कथित बदसलूकी, DM की गाड़ी रोकने का प्रयास… बक्सर में कई लोगों पर FIR!खगड़िया में SP परिवार का विवाद अब सार्वजनिक—पत्नी ने कैमरे पर बताई अपनी आपबीती!नीतीश कुमार को पुजारी ने दी चरणामृत की चम्मच… लेकिन अगले ही पल नीतीश ने जो किया, उसे देखकर पुजारी भी मुस्कुरा दिए!मंदिर के बाहर 1 KM कतार, मंच पर ‘तू राधा मैं कान्हा…’; पटना में भक्ति का बदला अंदाज, बी प्राक-अक्षरा ने बांधा समा!बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IPS-3 IAS का तबादला, कोमल मीणा बनीं पटना ग्रामीण SP!कहीं कान्हा बने बच्चे तो कहीं गूंजे कजरी के सुर, लखीसराय के स्कूलों में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी!जन्माष्टमी पर कान्हा के नाम हरियाली का तोहफा, संसार पोखर के किनारे लगाए गए 5 ‘जीवनदायी’ पेड़!दो पत्नियां, चार बच्चे… फिर तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति; जहानाबाद में थाने पहुंचीं दोनों बीवियां!चिलिमे की सुरंग में 100 मीटर अंदर पहुंची भारतीय टीम, अब भारी मशीनों से रेस्क्यू को मिलेगी रफ्तार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

JDU में फिर बगावत की आहट! अनंत सिंह ने नीरज कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले- जो हमारा साथ नहीं दिया, हम उसका कैसे दें?
3 hours ago
चप्पल कांड से ‘वोट की चोट’ तक; प्रशांत किशोर ने मंत्री विवाद को बनाया बिहार की सियासत का आईना!
3 hours ago
बेटियां विदेश में पढ़ीं, हम यहीं मरेंगे… तेजस्वी का संजय झा पर सीधा वार, बिहार की सियासत में फिर गरमाया ‘बिहारी बनाम NRI’ मुद्दा!
3 hours ago
महिला पुलिसकर्मी से कथित बदसलूकी, DM की गाड़ी रोकने का प्रयास… बक्सर में कई लोगों पर FIR!
3 hours ago
खगड़िया में SP परिवार का विवाद अब सार्वजनिक—पत्नी ने कैमरे पर बताई अपनी आपबीती!
3 hours ago

Bihar: साईं कॉलेज ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग में स्वागत और विदाई समारोह का भव्य आयोजन, नए प्रशिक्षुओं का हुआ अभिनंदन!

शेखपुरा: साईं कॉलेज ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग में मंगलवार को स्वागत सह विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में...

शेखपुरा: साईं कॉलेज ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग में मंगलवार को स्वागत सह विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एक ओर जहां बीएड सत्र 2026-28 के नए प्रशिक्षुओं के कक्षा प्रारंभ होने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया, वहीं दूसरी ओर बीएड सत्र 2024-26 एवं डीएलएड सत्र 2024 के प्रशिक्षुओं को भावपूर्ण विदाई दी गई। स्वागत और विदाई के इस संयुक्त समारोह में महाविद्यालय का माहौल उत्साह और भावनाओं से भर गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. अंजेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गान ने समारोह की शुरुआत को यादगार बना दिया। महाविद्यालय के प्राध्यापक सर्वेश कुमार राय ने स्वागत भाषण देते हुए नए प्रशिक्षुओं का अभिनंदन किया और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. अंजेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। उन्होंने प्रशिक्षुओं से आह्वान किया कि वे केवल डिग्री हासिल करने तक सीमित न रहें, बल्कि एक योग्य, जिम्मेदार और आदर्श शिक्षक बनने का लक्ष्य रखें। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने की सलाह दी।

समारोह के दौरान प्रशिक्षुओं ने कई आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गीत-संगीत, नृत्य और मनोरंजक गतिविधियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। म्यूजिकल चेयर जैसे कार्यक्रमों में प्रशिक्षुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और समारोह का आनंद उठाया।

विदाई समारोह के दौरान पुराने प्रशिक्षुओं ने अपने अनुभव साझा किए और महाविद्यालय से जुड़ी यादों को भावुकता के साथ व्यक्त किया। वहीं नए प्रशिक्षुओं ने भी महाविद्यालय की शैक्षणिक परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन कर समारोह का समापन किया गया। समारोह को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्राध्यापक सर्वेश कुमार राय, मोहम्मद एमडी हसन, संतोष कुमार, सोनू कुमार सहित साईं पब्लिक स्कूल के प्राचार्य एवं शैक्षणिक कर्मचारियों राजाराम, रघुवीर शंकर, कुमार हर्षवर्धन और प्रिंस कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

स्वागत और विदाई के इस समारोह ने नए एवं पुराने प्रशिक्षुओं के बीच भावनात्मक संबंध को मजबूत किया और साईं कॉलेज ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग की गौरवशाली परंपरा को और समृद्ध किया।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: पटना से गया तक बम धमकी का साया, CM हाउस, स्कूलों के बाद डाकघर-पासपोर्ट सेंटर भी अलर्ट!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top