14
BREAKING NEWS
शेखपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती का संकल्प!लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नौनिहालों ने मोहा मन!डिकॉय जांच में रेलवे का बड़ा एक्शन, दानापुर में 3000 से ज्यादा अवैध पानी की बोतलें पकड़ीं!नेपाल में आपदा के मृतकों को श्रद्धांजलि, 7 सितंबर को राष्ट्रीय शोक; आधा झुकेगा देश का झंडा!पटना में प्रेमी के लिए 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी तीन बच्चों की मां, 5 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा!अररिया कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी; बंद लिफाफे में पहुंचा पत्र, 10 सितंबर से पहले धमाके की चेतावनी!शराबबंदी वाले बिहार में शराब लूटने की होड़; ट्रैक्टर पर चढ़कर बोतलें उठाते दिखे लोग, मधुबनी का वीडियो वायरल!मधुबनी कोर्ट के पास पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार!बिहार में पुलिस पर बड़ा एक्शन, गया में 14 सस्पेंड; जहानाबाद के थानेदार पर भी गिरी गाज!बर्खास्त मधुबनी थानेदार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, विभागीय कार्रवाई में खामियां मिलने पर आदेश रद्द!औरंगाबाद में PK की सभा में अंधेरा, पॉकेटमारों ने हाथ किया साफ़!औरंगाबाद में नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, 2 आरोपी गिरफ्तार; तीसरे की तलाश में SIT का एक्शन!किशनगंज में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ की ब्राउन शुगर जब्त; एक तस्कर गिरफ्तार!नेपाल की मदद को दुनिया आगे आई, PM बालेन ने जताया आभार!नोटिस को किया नजरअंदाज तो पहुंच गया बुलडोजर वाला प्रशासन; रसल हाई स्कूल की जमीन से हटा कब्जा, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप!
No menu items available
BREAKING
शेखपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती का संकल्प!लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नौनिहालों ने मोहा मन!डिकॉय जांच में रेलवे का बड़ा एक्शन, दानापुर में 3000 से ज्यादा अवैध पानी की बोतलें पकड़ीं!नेपाल में आपदा के मृतकों को श्रद्धांजलि, 7 सितंबर को राष्ट्रीय शोक; आधा झुकेगा देश का झंडा!पटना में प्रेमी के लिए 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी तीन बच्चों की मां, 5 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा!अररिया कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी; बंद लिफाफे में पहुंचा पत्र, 10 सितंबर से पहले धमाके की चेतावनी!शराबबंदी वाले बिहार में शराब लूटने की होड़; ट्रैक्टर पर चढ़कर बोतलें उठाते दिखे लोग, मधुबनी का वीडियो वायरल!मधुबनी कोर्ट के पास पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार!बिहार में पुलिस पर बड़ा एक्शन, गया में 14 सस्पेंड; जहानाबाद के थानेदार पर भी गिरी गाज!बर्खास्त मधुबनी थानेदार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, विभागीय कार्रवाई में खामियां मिलने पर आदेश रद्द!औरंगाबाद में PK की सभा में अंधेरा, पॉकेटमारों ने हाथ किया साफ़!औरंगाबाद में नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, 2 आरोपी गिरफ्तार; तीसरे की तलाश में SIT का एक्शन!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती का संकल्प!
2 hours ago
लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नौनिहालों ने मोहा मन!
2 hours ago
डिकॉय जांच में रेलवे का बड़ा एक्शन, दानापुर में 3000 से ज्यादा अवैध पानी की बोतलें पकड़ीं!
3 hours ago
नेपाल में आपदा के मृतकों को श्रद्धांजलि, 7 सितंबर को राष्ट्रीय शोक; आधा झुकेगा देश का झंडा!
3 hours ago
पटना में प्रेमी के लिए 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी तीन बच्चों की मां, 5 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा!
3 hours ago

Jharkhand: रथ पर सवार हुए महाप्रभु जगन्नाथ, भक्तों ने खींची डोर; बोकारो में दिखा आस्था का अद्भुत नजारा!

बोकारो: बोकारो की धरती गुरुवार को पूरी तरह भक्ति के रंग में रंग गई। सेक्टर-4 स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर से...

बोकारो: बोकारो की धरती गुरुवार को पूरी तरह भक्ति के रंग में रंग गई। सेक्टर-4 स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली गई, जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जैसे ही भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा रथ पर विराजमान होकर निकले, पूरा शहर “जय जगन्नाथ” के जयकारों से गूंज उठा।

उत्कल सेवा समिति, बोकारो की ओर से आयोजित इस भव्य रथ यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। लोग घंटों पहले से सड़क किनारे खड़े होकर भगवान के दर्शन का इंतजार करते नजर आए। बड़ी संख्या में भक्तों ने रथ की रस्सी खींचकर भगवान का आशीर्वाद लिया।

सेक्टर-4 से मौसीबाड़ी तक उमड़ी भीड़

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा सेक्टर-4 स्थित जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर BGH पथ, श्री कृष्ण सिंह चौक, सिटी सेंटर, महात्मा गांधी चौक, बोकारो मॉल और पंडित जवाहरलाल नेहरू चौक होते हुए मौसीबाड़ी राम मंदिर पहुंची।

पूरे यात्रा मार्ग को भव्य तरीके से सजाया गया था। जगह-जगह सामाजिक संगठनों और समितियों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए लंगर, पानी और प्रसाद की व्यवस्था की गई थी।

देव स्नान पूर्णिमा के बाद निकले भगवान

मान्यता के अनुसार, 29 जून को भगवान जगन्नाथ का पवित्र स्नान ‘देव स्नान पूर्णिमा’ संपन्न हुआ था। इसके बाद भगवान को विशेष गजानन वेश में सजाया गया। परंपरा के अनुसार रथ यात्रा के बाद भगवान मौसीबाड़ी पहुंचते हैं, जहां वे 9 से 10 दिनों तक विश्राम करेंगे।

सुरक्षा व्यवस्था रही मजबूत

लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी और यातायात व्यवस्था को भी नियंत्रित किया गया।

श्रद्धा और संस्कृति का दिखा संगम

रथ यात्रा में राजनीतिक, सामाजिक और शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। पूर्व विधायक बिरंची नारायण, सिटी डीएसपी राजीव रंजन सहित कई लोगों ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए।

भक्तों का कहना था कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य का क्षण है। बोकारो की यह भव्य यात्रा एक बार फिर साबित कर गई कि आस्था और परंपरा लोगों को एक सूत्र में जोड़ती है।

चुमन कुमार, बोकारो (झारखण्ड)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top