9
BREAKING NEWS
रोहतास में सोन का बढ़ेगा जलस्तर; बाणसागर के 8 गेट खुले, 3277 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया!लखीसराय में ‘सड़क सुरक्षा’ के नाम पर कैसा अभियान? बाइक सवारों को रोकने के बजाय खदेड़ती पुलिस, हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?मुंगेर में सड़क कब्जे पर नगर आयुक्त का सख्त एक्शन, निगम टीम पहुंची तो खुद तोड़ने लगा अतिक्रमण!जब आखिरी सफर भी नदी के भरोसे...किशनगंज में शव कंधे पर उठाकर खकवा नदी तैरते हैं ग्रामीण!बगहा में पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, SI समेत कई पुलिसकर्मी घायल; वाहनों में तोड़फोड़!महिला कांस्टेबल का PM मोदी पर आपत्तिजनक बयान, वीडियो वायरल!अमेरिका ने नेपाल के बाढ़ इलाकों में लेवल-4 लगा दिया… यात्रा पूरी तरह बैन!सरकारी पत्र देर रात, जवाब सिर्फ बहाने… लखीसराय में राष्ट्रीय खेल दिवस फ्लॉप!नेपाल में कुदरत का कहर, 903 शव मिले, 4,247 अब भी लापता; 10,451 लोगों को बचाया!आरक्षण पर तेजस्वी का ‘चैलेंज’, चिराग-मांझी से बोले- दम है तो जनरल सीट से लड़कर दिखाइए!चाय के ‘दो कप’ से सियासत में उबाल, राहुल के बयान पर BJP का पलटवार, गिरिराज बोले- ‘दलित नहीं, सत्ता की चिंता’!NH-27 पर ‘लिफ्ट’ का खूनी जाल, मदद के बहाने रोकते, फिर घेरकर लूटने का आरोप; मुजफ्फरपुर में ‘हसीना गैंग’ से दहशत!कभी AK-47 का नाम सुनकर कांपता था मोकामा, अब चेन्नई के अस्पताल में सूरजभान; बाहुबली से सांसद तक की कहानी!समय रैना के शो में ‘बिहारी-कश्मीरी’ कमेंट पर घमासान!बिहार की बेटी अंशु की मुट्ठी में दुनिया जीतने का सपना, अब मोंटेनेग्रो में भारत के लिए बरसेंगे मुक्के!
No menu items available
BREAKING
रोहतास में सोन का बढ़ेगा जलस्तर; बाणसागर के 8 गेट खुले, 3277 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया!लखीसराय में ‘सड़क सुरक्षा’ के नाम पर कैसा अभियान? बाइक सवारों को रोकने के बजाय खदेड़ती पुलिस, हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?मुंगेर में सड़क कब्जे पर नगर आयुक्त का सख्त एक्शन, निगम टीम पहुंची तो खुद तोड़ने लगा अतिक्रमण!जब आखिरी सफर भी नदी के भरोसे…किशनगंज में शव कंधे पर उठाकर खकवा नदी तैरते हैं ग्रामीण!बगहा में पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, SI समेत कई पुलिसकर्मी घायल; वाहनों में तोड़फोड़!महिला कांस्टेबल का PM मोदी पर आपत्तिजनक बयान, वीडियो वायरल!अमेरिका ने नेपाल के बाढ़ इलाकों में लेवल-4 लगा दिया… यात्रा पूरी तरह बैन!सरकारी पत्र देर रात, जवाब सिर्फ बहाने… लखीसराय में राष्ट्रीय खेल दिवस फ्लॉप!नेपाल में कुदरत का कहर, 903 शव मिले, 4,247 अब भी लापता; 10,451 लोगों को बचाया!आरक्षण पर तेजस्वी का ‘चैलेंज’, चिराग-मांझी से बोले- दम है तो जनरल सीट से लड़कर दिखाइए!चाय के ‘दो कप’ से सियासत में उबाल, राहुल के बयान पर BJP का पलटवार, गिरिराज बोले- ‘दलित नहीं, सत्ता की चिंता’!NH-27 पर ‘लिफ्ट’ का खूनी जाल, मदद के बहाने रोकते, फिर घेरकर लूटने का आरोप; मुजफ्फरपुर में ‘हसीना गैंग’ से दहशत!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रोहतास में सोन का बढ़ेगा जलस्तर; बाणसागर के 8 गेट खुले, 3277 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया!
13 minutes ago
लखीसराय में ‘सड़क सुरक्षा’ के नाम पर कैसा अभियान? बाइक सवारों को रोकने के बजाय खदेड़ती पुलिस, हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
30 minutes ago
मुंगेर में सड़क कब्जे पर नगर आयुक्त का सख्त एक्शन, निगम टीम पहुंची तो खुद तोड़ने लगा अतिक्रमण!
43 minutes ago
जब आखिरी सफर भी नदी के भरोसे…किशनगंज में शव कंधे पर उठाकर खकवा नदी तैरते हैं ग्रामीण!
51 minutes ago
बगहा में पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, SI समेत कई पुलिसकर्मी घायल; वाहनों में तोड़फोड़!
1 hour ago

Jharkhand: चाईबासा में DMFT फंड पर सियासी घमासान, बाबूलाल मरांडी बोले- 3742 करोड़ खर्च, फिर भी जमीन पर नहीं दिखा विकास!

चाईबासा: चाईबासा में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए मिलने वाली डीएमएफटी (District Mineral Foundation Trust) राशि के इस्तेमाल...

चाईबासा: चाईबासा में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए मिलने वाली डीएमएफटी (District Mineral Foundation Trust) राशि के इस्तेमाल को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने डीएमएफटी फंड के खर्च पर सवाल उठाते हुए राज्य सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है।

मरांडी ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिले के तीन दिवसीय दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की और क्षेत्र का जायजा लिया। इस दौरान पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत समस्याएं अब भी बनी हुई मिलीं। उन्होंने आरोप लगाया कि खनन प्रभावित इलाकों के लिए करोड़ों रुपये मिलने के बावजूद उसका वास्तविक लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पाया है।

उन्होंने दावा किया कि जिले को पिछले दस वर्षों में डीएमएफटी मद से करीब 3742.15 करोड़ रुपये मिले, जिसमें बड़ी राशि खर्च होने के बाद भी धरातल पर बदलाव नजर नहीं आ रहा। मरांडी ने इसे गंभीर वित्तीय अनियमितता बताते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार को डीएमएफटी फंड से जुड़े सभी खर्चों का विवरण सार्वजनिक करना चाहिए। उन्होंने मांग की कि राशि किन योजनाओं में खर्च हुई, कितने काम पूरे हुए और कितने लंबित हैं, इसकी पूरी जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाए।

मरांडी ने यह भी कहा कि खनिज संपदा से भरपूर पश्चिमी सिंहभूम में रोजगार के अवसरों की कमी के कारण लोगों का पलायन बढ़ रहा है। उन्होंने इसके लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

कांग्रेस ने आरोपों को बताया राजनीतिक बयान

वहीं, कांग्रेस ने बाबूलाल मरांडी के आरोपों को खारिज करते हुए इसे तथ्यहीन और राजनीतिक बयान बताया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने डीएमएफटी फंड के माध्यम से खनन प्रभावित क्षेत्रों में कई विकास कार्य कराए हैं।

उन्होंने दावा किया कि डीएमएफटी राशि से ग्रामीण इलाकों में पाइपलाइन से पेयजल आपूर्ति, सड़कों का निर्माण, स्वास्थ्य केंद्रों का सुदृढ़ीकरण और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए काम किए गए हैं।

डीएमएफटी फंड को लेकर अब भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। एक ओर जहां विपक्ष खर्च का हिसाब मांग रहा है, वहीं सरकार समर्थक इसे विकास योजनाओं में इस्तेमाल होने का दावा कर रहे हैं।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top