16
BREAKING NEWS
बिहार के 40 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता रद्द, हजारों छात्रों के भविष्य पर संकट!बिहार में गजब का ट्रांसफर! एक DSP की दो जिलों में पोस्टिंग, अब सवाल—साहब ज्वाइन कहां करेंगे?नेपाल में बाढ़ के पानी में डूबी बैंक शाखा से 50 करोड़ का सोना बरामद, डेढ़ करोड़ नकद भी सुरक्षित निकला!नेपाल में त्रिशूली बाजार का खौफनाक मंजर; जहां थी रौनक, वहां अब सिर्फ मलबा और तबाही!नेपाल आपदा: रसुवागढ़ी की सुरंग में कोई जीवित नहीं मिला, सेना की रेस्क्यू टीम लौटी!नेपाल आपदा: 39 देशों के 590 विदेशी अब भी लापता, 323 से ज्यादा का रेस्क्यू!सीतामढ़ी के अंचल कार्यालय में ‘चप्पल कांड’! महिला लिपिक और नाजिर भिड़े, मारपीट का VIDEO वायरल!रोहतास में सोन का बढ़ेगा जलस्तर; बाणसागर के 8 गेट खुले, 3277 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया!लखीसराय में ‘सड़क सुरक्षा’ के नाम पर कैसा अभियान? बाइक सवारों को रोकने के बजाय खदेड़ती पुलिस, हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?मुंगेर में सड़क कब्जे पर नगर आयुक्त का सख्त एक्शन, निगम टीम पहुंची तो खुद तोड़ने लगा अतिक्रमण!जब आखिरी सफर भी नदी के भरोसे...किशनगंज में शव कंधे पर उठाकर खकवा नदी तैरते हैं ग्रामीण!बगहा में पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, SI समेत कई पुलिसकर्मी घायल; वाहनों में तोड़फोड़!महिला कांस्टेबल का PM मोदी पर आपत्तिजनक बयान, वीडियो वायरल!अमेरिका ने नेपाल के बाढ़ इलाकों में लेवल-4 लगा दिया… यात्रा पूरी तरह बैन!सरकारी पत्र देर रात, जवाब सिर्फ बहाने… लखीसराय में राष्ट्रीय खेल दिवस फ्लॉप!
No menu items available
BREAKING
बिहार के 40 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता रद्द, हजारों छात्रों के भविष्य पर संकट!बिहार में गजब का ट्रांसफर! एक DSP की दो जिलों में पोस्टिंग, अब सवाल—साहब ज्वाइन कहां करेंगे?नेपाल में बाढ़ के पानी में डूबी बैंक शाखा से 50 करोड़ का सोना बरामद, डेढ़ करोड़ नकद भी सुरक्षित निकला!नेपाल में त्रिशूली बाजार का खौफनाक मंजर; जहां थी रौनक, वहां अब सिर्फ मलबा और तबाही!नेपाल आपदा: रसुवागढ़ी की सुरंग में कोई जीवित नहीं मिला, सेना की रेस्क्यू टीम लौटी!नेपाल आपदा: 39 देशों के 590 विदेशी अब भी लापता, 323 से ज्यादा का रेस्क्यू!सीतामढ़ी के अंचल कार्यालय में ‘चप्पल कांड’! महिला लिपिक और नाजिर भिड़े, मारपीट का VIDEO वायरल!रोहतास में सोन का बढ़ेगा जलस्तर; बाणसागर के 8 गेट खुले, 3277 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया!लखीसराय में ‘सड़क सुरक्षा’ के नाम पर कैसा अभियान? बाइक सवारों को रोकने के बजाय खदेड़ती पुलिस, हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?मुंगेर में सड़क कब्जे पर नगर आयुक्त का सख्त एक्शन, निगम टीम पहुंची तो खुद तोड़ने लगा अतिक्रमण!जब आखिरी सफर भी नदी के भरोसे…किशनगंज में शव कंधे पर उठाकर खकवा नदी तैरते हैं ग्रामीण!बगहा में पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, SI समेत कई पुलिसकर्मी घायल; वाहनों में तोड़फोड़!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बिहार के 40 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता रद्द, हजारों छात्रों के भविष्य पर संकट!
2 hours ago
बिहार में गजब का ट्रांसफर! एक DSP की दो जिलों में पोस्टिंग, अब सवाल—साहब ज्वाइन कहां करेंगे?
2 hours ago
नेपाल में बाढ़ के पानी में डूबी बैंक शाखा से 50 करोड़ का सोना बरामद, डेढ़ करोड़ नकद भी सुरक्षित निकला!
2 hours ago
नेपाल में त्रिशूली बाजार का खौफनाक मंजर; जहां थी रौनक, वहां अब सिर्फ मलबा और तबाही!
2 hours ago
नेपाल आपदा: रसुवागढ़ी की सुरंग में कोई जीवित नहीं मिला, सेना की रेस्क्यू टीम लौटी!
3 hours ago

Jharkhand: जमशेदपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा पर 40 लाख की हेराफेरी का आरोप, ग्राहक बोला- निवेश के नाम पर हुआ बड़ा खेल!

जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र से बैंकिंग व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। बैंक ऑफ...

जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र से बैंकिंग व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। बैंक ऑफ बड़ौदा की एक शाखा पर ग्राहक ने करीब 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी और गबन का आरोप लगाया है। पीड़ित ग्राहक ने शाखा प्रबंधक और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए गोलमुरी थाना में आवेदन दिया है।

सिंधु रोड निवासी बदल कुमार कुंडू का आरोप है कि वर्ष 2020 में बैंक अधिकारियों ने उन्हें म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए प्रेरित किया था। बैंक कर्मियों पर भरोसा करते हुए उन्होंने अलग-अलग समय में करीब 40 लाख रुपये निवेश कर दिए।

पीड़ित के मुताबिक, जब उन्हें मकान निर्माण के लिए पैसों की जरूरत पड़ी और उन्होंने अपनी निवेश राशि निकालने के लिए बैंक से संपर्क किया, तो उन्हें ऐसी जानकारी मिली जिसने उनके होश उड़ा दिए। बैंक की ओर से बताया गया कि उनकी दो पॉलिसियों में सिर्फ करीब 8 लाख रुपये की राशि ही उपलब्ध है।

बदल कुमार कुंडू का कहना है कि इतनी बड़ी रकम निवेश करने के बाद इतनी कम राशि की जानकारी मिलने पर उन्हें शक हुआ। उन्होंने बैंक शाखा प्रबंधक से पूरे मामले की जानकारी मांगी, लेकिन उनका आरोप है कि उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया और अलग-अलग बातें बताकर मामले को टाल दिया गया।

इसके बाद पीड़ित ने 19 जून 2026 को बैंक में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन उनका कहना है कि अब तक न तो मामले का समाधान हुआ और न ही उनकी रकम वापस मिली।

पीड़ित ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनकी मेहनत की कमाई के साथ धोखाधड़ी की है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने और अपनी राशि वापस दिलाने की मांग की है।

फिलहाल गोलमुरी थाना पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस पूरे मामले में बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि निवेश की राशि में गड़बड़ी कैसे हुई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top