22
BREAKING NEWS
मुजफ्फरपुर में लॉ का छात्र बना हथियार तस्करी का आरोपी; किराए के कमरे से कट्टा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद!मुजफ्फरपुर में CO पर बड़ी गाज; भू-माफियाओं से कथित सांठगांठ और 140 दिन तक म्यूटेशन लटकाने के आरोप में निलंबित!नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का आरोप, गांव में निकली आरोपियों की ‘बारात’; VIDEO वायरल!बीच सड़क दारोगा से भिड़ा छेड़खानी का आरोपी युवक; वर्दी फाड़ी, कंधे का सितारा नोचा… VIDEO वायरल!पलट गई प्रतिभा? पति का आरोप—नौकरी लगते ही बदल गया रिश्ता, राहुल की नजदीकी को लेकर उठे सवाल!सिनेमा का ‘नाना’ नहीं रहा; 100+ फिल्मों का सफर कार्डियक अरेस्ट के बाद थमा!सीवान सदर अस्पताल में ‘मुर्दे भी महफूज नहीं’; मृत शरीर के गले से चेन निकालने का VIDEO वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल!शेखपुरा में ‘सेवा ज्योति’ की रोशनी, मैदान से सड़क तक दिखा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन; मंत्री राम कृपाल यादव ने जलाया मशाल!शेखपुरा के सभी प्रखंडों में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, लोकतंत्र और संविधान के मुद्दे पर नेताओं ने जताया विरोध!शेखपुरा में युवा उत्सव का आगाज, DM शेखर आनंद ने कहा- खेल से निखरता है आत्मविश्वास और नेतृत्व!पूजा पर रेलवे का बड़ा तोहफा; पुणे-मुंबई से लेकर अहमदाबाद, अजमेर, जोधपुर और कोटा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें!लखीसराय में दुर्गा पूजा पर प्रशासन का ‘कड़ा पहरा’, 123 प्रतिमाओं पर नजर; DJ और अश्लील गानों पर पूरी तरह रोक!पिकअप में नोट नहीं, सिक्कों का ‘पहाड़’; 29 बोरियों में मिले ₹5 के सिक्के, 13.87 लाख की बरामदगी से पुलिस भी हैरान!मां दुर्गा के विसर्जन में ‘सड़क का रोड़ा’ न बने अड़चन, सभापति ने DM से लगाई गुहार!बिहार में बाढ़ के बीच बड़ा एक्शन; 7 इंजीनियर सस्पेंड, मुख्य अभियंता पर भी गिरी गाज!
No menu items available
BREAKING
मुजफ्फरपुर में लॉ का छात्र बना हथियार तस्करी का आरोपी; किराए के कमरे से कट्टा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद!मुजफ्फरपुर में CO पर बड़ी गाज; भू-माफियाओं से कथित सांठगांठ और 140 दिन तक म्यूटेशन लटकाने के आरोप में निलंबित!नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का आरोप, गांव में निकली आरोपियों की ‘बारात’; VIDEO वायरल!बीच सड़क दारोगा से भिड़ा छेड़खानी का आरोपी युवक; वर्दी फाड़ी, कंधे का सितारा नोचा… VIDEO वायरल!पलट गई प्रतिभा? पति का आरोप—नौकरी लगते ही बदल गया रिश्ता, राहुल की नजदीकी को लेकर उठे सवाल!सिनेमा का ‘नाना’ नहीं रहा; 100+ फिल्मों का सफर कार्डियक अरेस्ट के बाद थमा!सीवान सदर अस्पताल में ‘मुर्दे भी महफूज नहीं’; मृत शरीर के गले से चेन निकालने का VIDEO वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल!शेखपुरा में ‘सेवा ज्योति’ की रोशनी, मैदान से सड़क तक दिखा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन; मंत्री राम कृपाल यादव ने जलाया मशाल!शेखपुरा के सभी प्रखंडों में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, लोकतंत्र और संविधान के मुद्दे पर नेताओं ने जताया विरोध!शेखपुरा में युवा उत्सव का आगाज, DM शेखर आनंद ने कहा- खेल से निखरता है आत्मविश्वास और नेतृत्व!पूजा पर रेलवे का बड़ा तोहफा; पुणे-मुंबई से लेकर अहमदाबाद, अजमेर, जोधपुर और कोटा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें!लखीसराय में दुर्गा पूजा पर प्रशासन का ‘कड़ा पहरा’, 123 प्रतिमाओं पर नजर; DJ और अश्लील गानों पर पूरी तरह रोक!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

मुजफ्फरपुर में लॉ का छात्र बना हथियार तस्करी का आरोपी; किराए के कमरे से कट्टा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद!
45 minutes ago
मुजफ्फरपुर में CO पर बड़ी गाज; भू-माफियाओं से कथित सांठगांठ और 140 दिन तक म्यूटेशन लटकाने के आरोप में निलंबित!
50 minutes ago
नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का आरोप, गांव में निकली आरोपियों की ‘बारात’; VIDEO वायरल!
55 minutes ago
बीच सड़क दारोगा से भिड़ा छेड़खानी का आरोपी युवक; वर्दी फाड़ी, कंधे का सितारा नोचा… VIDEO वायरल!
1 hour ago
पलट गई प्रतिभा? पति का आरोप—नौकरी लगते ही बदल गया रिश्ता, राहुल की नजदीकी को लेकर उठे सवाल!
1 hour ago

Bihar: फर्जी पुलिस बनकर करते थे खेल…अब असली पुलिस के शिकंजे में, रेड में मिला कैश, हथियार और सोना!

पूर्वी चंपारण: पूर्वी चंपारण जिले के भोपतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित फर्जी नोट गिरोह...

पूर्वी चंपारण: पूर्वी चंपारण जिले के भोपतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित फर्जी नोट गिरोह का खुलासा किया है। मोतिहारी पुलिस की छापेमारी में भारी मात्रा में संदिग्ध नकली नोट, नकदी, कथित सोने के बिस्किट, हथियार और वाहन बरामद किए गए हैं। मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई का नेतृत्व मोतिहारी सदर-1 और सदर-2 एसडीपीओ के निर्देशन में किया गया। अभियान में दो प्रशिक्षु डीएसपी सहित पांच थाना क्षेत्रों की पुलिस टीम को लगाया गया था। पुलिस की छापेमारी बीती रात से लगातार जारी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीम ने भोपतपुर निवासी सुलेमान अंसारी और इम्तियाज के ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान करीब 1 करोड़ रुपये मूल्य के कथित फर्जी नोट, 13 लाख रुपये नकद, 38 पीस कथित सोने के बिस्किट, एक देशी कट्टा, जिंदा कारतूस और एक लग्जरी वाहन बरामद किया गया है।

मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि बरामद कथित सोने के बिस्किट की जांच कराई जा रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि वे असली सोना हैं या रोल्ड गोल्ड। वहीं बरामद हथियार और अन्य सामान की भी जांच की जा रही है।

प्रारंभिक पूछताछ में हिरासत में लिए गए लोगों ने पुलिस को बताया कि गिरोह लोगों को फर्जी नोट के नाम पर ठगी का शिकार बनाता था। गिरोह पहले लोगों को 5 हजार रुपये के बदले 15 हजार रुपये देने का लालच देता था। भरोसा जीतने के लिए शुरुआत में कुछ असली नोट दिए जाते थे।

इसके बाद जब कोई व्यक्ति बड़ी रकम लेकर पहुंचता था तो उसे ऊपर कुछ असली नोट और नीचे ‘चिल्ड्रन बैंक’ लिखे नकली नोटों की गड्डी थमा दी जाती थी। इस तरह गिरोह लोगों से लाखों रुपये की ठगी करता था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरोह का तरीका और भी शातिर था। बड़ी रकम लेकर आने वाले लोगों को कथित रूप से रास्ते में पुलिस की वर्दी पहने लोग रोकते थे और फर्जी करेंसी रखने का डर दिखाकर कैश जब्त करने और गिरफ्तारी की धमकी देते थे। डर के कारण कई पीड़ित शिकायत तक नहीं कर पाते थे।

फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: यूक्रेन से बिहार बॉर्डर तक पहुंची यूक्रेनी महिला…नेपाल जाने से पहले SSB ने दबोचा!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top