22
BREAKING NEWS
मुजफ्फरपुर में लॉ का छात्र बना हथियार तस्करी का आरोपी; किराए के कमरे से कट्टा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद!मुजफ्फरपुर में CO पर बड़ी गाज; भू-माफियाओं से कथित सांठगांठ और 140 दिन तक म्यूटेशन लटकाने के आरोप में निलंबित!नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का आरोप, गांव में निकली आरोपियों की ‘बारात’; VIDEO वायरल!बीच सड़क दारोगा से भिड़ा छेड़खानी का आरोपी युवक; वर्दी फाड़ी, कंधे का सितारा नोचा… VIDEO वायरल!पलट गई प्रतिभा? पति का आरोप—नौकरी लगते ही बदल गया रिश्ता, राहुल की नजदीकी को लेकर उठे सवाल!सिनेमा का ‘नाना’ नहीं रहा; 100+ फिल्मों का सफर कार्डियक अरेस्ट के बाद थमा!सीवान सदर अस्पताल में ‘मुर्दे भी महफूज नहीं’; मृत शरीर के गले से चेन निकालने का VIDEO वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल!शेखपुरा में ‘सेवा ज्योति’ की रोशनी, मैदान से सड़क तक दिखा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन; मंत्री राम कृपाल यादव ने जलाया मशाल!शेखपुरा के सभी प्रखंडों में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, लोकतंत्र और संविधान के मुद्दे पर नेताओं ने जताया विरोध!शेखपुरा में युवा उत्सव का आगाज, DM शेखर आनंद ने कहा- खेल से निखरता है आत्मविश्वास और नेतृत्व!पूजा पर रेलवे का बड़ा तोहफा; पुणे-मुंबई से लेकर अहमदाबाद, अजमेर, जोधपुर और कोटा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें!लखीसराय में दुर्गा पूजा पर प्रशासन का ‘कड़ा पहरा’, 123 प्रतिमाओं पर नजर; DJ और अश्लील गानों पर पूरी तरह रोक!पिकअप में नोट नहीं, सिक्कों का ‘पहाड़’; 29 बोरियों में मिले ₹5 के सिक्के, 13.87 लाख की बरामदगी से पुलिस भी हैरान!मां दुर्गा के विसर्जन में ‘सड़क का रोड़ा’ न बने अड़चन, सभापति ने DM से लगाई गुहार!बिहार में बाढ़ के बीच बड़ा एक्शन; 7 इंजीनियर सस्पेंड, मुख्य अभियंता पर भी गिरी गाज!
No menu items available
BREAKING
मुजफ्फरपुर में लॉ का छात्र बना हथियार तस्करी का आरोपी; किराए के कमरे से कट्टा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद!मुजफ्फरपुर में CO पर बड़ी गाज; भू-माफियाओं से कथित सांठगांठ और 140 दिन तक म्यूटेशन लटकाने के आरोप में निलंबित!नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का आरोप, गांव में निकली आरोपियों की ‘बारात’; VIDEO वायरल!बीच सड़क दारोगा से भिड़ा छेड़खानी का आरोपी युवक; वर्दी फाड़ी, कंधे का सितारा नोचा… VIDEO वायरल!पलट गई प्रतिभा? पति का आरोप—नौकरी लगते ही बदल गया रिश्ता, राहुल की नजदीकी को लेकर उठे सवाल!सिनेमा का ‘नाना’ नहीं रहा; 100+ फिल्मों का सफर कार्डियक अरेस्ट के बाद थमा!सीवान सदर अस्पताल में ‘मुर्दे भी महफूज नहीं’; मृत शरीर के गले से चेन निकालने का VIDEO वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल!शेखपुरा में ‘सेवा ज्योति’ की रोशनी, मैदान से सड़क तक दिखा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन; मंत्री राम कृपाल यादव ने जलाया मशाल!शेखपुरा के सभी प्रखंडों में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, लोकतंत्र और संविधान के मुद्दे पर नेताओं ने जताया विरोध!शेखपुरा में युवा उत्सव का आगाज, DM शेखर आनंद ने कहा- खेल से निखरता है आत्मविश्वास और नेतृत्व!पूजा पर रेलवे का बड़ा तोहफा; पुणे-मुंबई से लेकर अहमदाबाद, अजमेर, जोधपुर और कोटा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें!लखीसराय में दुर्गा पूजा पर प्रशासन का ‘कड़ा पहरा’, 123 प्रतिमाओं पर नजर; DJ और अश्लील गानों पर पूरी तरह रोक!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

मुजफ्फरपुर में लॉ का छात्र बना हथियार तस्करी का आरोपी; किराए के कमरे से कट्टा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद!
20 minutes ago
मुजफ्फरपुर में CO पर बड़ी गाज; भू-माफियाओं से कथित सांठगांठ और 140 दिन तक म्यूटेशन लटकाने के आरोप में निलंबित!
25 minutes ago
नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का आरोप, गांव में निकली आरोपियों की ‘बारात’; VIDEO वायरल!
31 minutes ago
बीच सड़क दारोगा से भिड़ा छेड़खानी का आरोपी युवक; वर्दी फाड़ी, कंधे का सितारा नोचा… VIDEO वायरल!
42 minutes ago
पलट गई प्रतिभा? पति का आरोप—नौकरी लगते ही बदल गया रिश्ता, राहुल की नजदीकी को लेकर उठे सवाल!
51 minutes ago

Jharkhand: हथियारों से लैस गैंग हजारीबाग में एंट्री से पहले धराया!

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात राहुल दुबे गैंग के दो खूंखार...

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात राहुल दुबे गैंग के दो खूंखार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब पुलिस कनकी मोड़ पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी और एक संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी को रोकने की कोशिश की गई।

मिली जानकारी के अनुसार, 06 जुलाई 2026 की रात पुलिस अधीक्षक अमन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ शातिर अपराधी हथियारों से लैस होकर सफेद रंग की स्कॉर्पियो (JH-10AR-8705) से गिद्दी और मांडू होते हुए हजारीबाग की ओर बढ़ रहे हैं। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बड़कागांव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने कनकी मोड़ के पास सघन चेकिंग शुरू की। इसी दौरान तेज रफ्तार से आती एक स्कॉर्पियो को रोकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर वाहन चालक ने कुछ दूरी पर गाड़ी रोक दी और उसमें सवार लोग भागने लगे। हालांकि पुलिस की मुस्तैदी के आगे उनकी एक नहीं चली और जवानों ने दौड़ाकर दो अपराधियों को मौके पर ही दबोच लिया।

तलाशी के दौरान उनके पास से एक अवैध लोडेड देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो मैगजीन और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। साथ ही घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मोहित सिंह उर्फ कुणाल (19 वर्ष) और भोला उर्फ ओम प्रकाश पाल (34 वर्ष) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि वे राहुल दुबे गैंग के सक्रिय सदस्य हैं और इलाके में रंगदारी वसूली, लूट, फिरौती और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे।

पुलिस जांच में सामने आया है कि मोहित सिंह का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। वह दिसंबर 2025 में उरीमारी में हुई फायरिंग और जनवरी 2026 में हथियार के साथ जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद जून 2026 में उसने गिद्दी सीओ चेकपोस्ट पर भी फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने कहा कि जिले में अपराध और संगठित गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: गांव में छुपा था ‘सफेद जहर’ का खेल… 3 तस्कर गिरफ्तार!

शशांक शेखर, हजारीबाग (झारखण्ड)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top