10
BREAKING NEWS
Bihar: कागज पर विकास की सड़क, जमीन पर कीचड़ का स्वागत, DM की गाड़ी फंसी तो ग्रामीण बने 'रेस्क्यू टीम!Jharkhand: जमशेदपुर में बार बना कत्लखाना, गाने के विवाद में युवक को चाकू से गोदा, मैनेजर निकला मास्टरमाइंड!Jharkhand: हरे कृष्ण महाराज झारखंड के बने हम (सेक्युलर) के प्रदेश अध्यक्ष, संगठन विस्तार पर जोर!Bihar: नेपाल से आईं बहुएं… अब भारत में मिलेगी नई पहचान!Jharkhand: RIMS को मिला दूसरा किडनी स्पेशलिस्ट, अब बदल सकती है स्वास्थ्य व्यवस्था!Jharkhand: भोजपुरी-मगही पर बंटी सरकार… अब CM हेमंत सोरेन करेंगे फैसला!Bihar: मजार तक पहुंचे नीतीश… लेकिन चादर नही चढ़ा पाए ?Bihar: अपराध से कुख्यात अमरेश शाही ने कमाए 14 करोड़… अब सब होगा जब्त!Jharkhand: अस्पताल के बाहर मिल रहा था जहर, धनबाद में फूड डिपार्टमेंट का बड़ा खुलासा!Bihar: छुट्टी में घर आया बीटेक छात्र लापता, 3 दिन बाद खाई से मिला शव—शेखपुरा में बवाल, पुलिस गाड़ियों पर पथराव!Jharkhand: पहले मां-बाप का साया छूटा, अब बारिश ने छीन ली छत… अनाथ भाई-बहन की आंखों में बस इंतज़ार और बेबसी!Bihar: लखीसराय में शिक्षा क्रांति की शुरुआत? मंत्री की बैठक में बड़े फैसले!Bihar: लाल गाड़ी का सख्त एक्शन, 209 बिना टिकट यात्री पकड़े गए!Bihar: लखीसराय स्कूल में अनोखा ‘आमोत्सव’—आद्रा नक्षत्र पर संस्कृति का जश्न!Bihar: हाजीपुर के X-Ray रूम में 'गंदा खेल'? वायरल वीडियो से बिहार के स्वास्थ्य महकमे में भूचाल!
No menu items available
BREAKING
Bihar: कागज पर विकास की सड़क, जमीन पर कीचड़ का स्वागत, DM की गाड़ी फंसी तो ग्रामीण बने ‘रेस्क्यू टीम!Jharkhand: जमशेदपुर में बार बना कत्लखाना, गाने के विवाद में युवक को चाकू से गोदा, मैनेजर निकला मास्टरमाइंड!Jharkhand: हरे कृष्ण महाराज झारखंड के बने हम (सेक्युलर) के प्रदेश अध्यक्ष, संगठन विस्तार पर जोर!Bihar: नेपाल से आईं बहुएं… अब भारत में मिलेगी नई पहचान!Jharkhand: RIMS को मिला दूसरा किडनी स्पेशलिस्ट, अब बदल सकती है स्वास्थ्य व्यवस्था!Jharkhand: भोजपुरी-मगही पर बंटी सरकार… अब CM हेमंत सोरेन करेंगे फैसला!Bihar: मजार तक पहुंचे नीतीश… लेकिन चादर नही चढ़ा पाए ?Bihar: अपराध से कुख्यात अमरेश शाही ने कमाए 14 करोड़… अब सब होगा जब्त!Jharkhand: अस्पताल के बाहर मिल रहा था जहर, धनबाद में फूड डिपार्टमेंट का बड़ा खुलासा!Bihar: छुट्टी में घर आया बीटेक छात्र लापता, 3 दिन बाद खाई से मिला शव—शेखपुरा में बवाल, पुलिस गाड़ियों पर पथराव!Jharkhand: पहले मां-बाप का साया छूटा, अब बारिश ने छीन ली छत… अनाथ भाई-बहन की आंखों में बस इंतज़ार और बेबसी!Bihar: लखीसराय में शिक्षा क्रांति की शुरुआत? मंत्री की बैठक में बड़े फैसले!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: कागज पर विकास की सड़क, जमीन पर कीचड़ का स्वागत, DM की गाड़ी फंसी तो ग्रामीण बने ‘रेस्क्यू टीम!
40 minutes ago
Jharkhand: जमशेदपुर में बार बना कत्लखाना, गाने के विवाद में युवक को चाकू से गोदा, मैनेजर निकला मास्टरमाइंड!
1 hour ago
Jharkhand: हरे कृष्ण महाराज झारखंड के बने हम (सेक्युलर) के प्रदेश अध्यक्ष, संगठन विस्तार पर जोर!
2 hours ago
Bihar: नेपाल से आईं बहुएं… अब भारत में मिलेगी नई पहचान!
8 hours ago
Jharkhand: RIMS को मिला दूसरा किडनी स्पेशलिस्ट, अब बदल सकती है स्वास्थ्य व्यवस्था!
9 hours ago

Jharkhand: हरे कृष्ण महाराज झारखंड के बने हम (सेक्युलर) के प्रदेश अध्यक्ष, संगठन विस्तार पर जोर!

राँची: हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने झारखंड में संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए हरे...

राँची: हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने झारखंड में संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए हरे कृष्ण महाराज को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह निर्णय पार्टी की झारखंड राज्य परिषद् की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने हरे कृष्ण महाराज को नियुक्ति-पत्र सौंपते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी झारखंड में मजबूत संगठन खड़ा करेगी।

प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर हरे कृष्ण महाराज ने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि हरे कृष्ण महाराज के नेतृत्व में पार्टी झारखंड के हर जिले, प्रखंड, पंचायत और बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार करेगी। साथ ही सामाजिक न्याय, विकास और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने आगामी रणनीति साझा करते हुए बताया कि जल्द ही पूरे राज्य में सदस्यता अभियान, संगठन विस्तार, जनसंपर्क कार्यक्रम, बूथ सशक्तिकरण और कार्यकर्ता प्रशिक्षण अभियान शुरू किए जाएंगे। उनका लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की पहुंच सुनिश्चित करना और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाना है।

इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश पांडेय और राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रभारी सुनील कुमार चौबे ने भी हरे कृष्ण महाराज को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी झारखंड में नई मजबूती के साथ उभरेगी।

बैठक में उपस्थित पार्टी के प्रदेश, जिला और प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी नए प्रदेश अध्यक्ष को शुभकामनाएँ दीं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) झारखंड में एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगी।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: भोजपुरी-मगही पर बंटी सरकार… अब CM हेमंत सोरेन करेंगे फैसला!

रणजीत सम्राट
ब्यूरो हेड महुआ न्यूज़
बिहार /झारखण्ड

चंदन कुमार

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top