शेखपुरा: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कटरा चौक सेवा केंद्र पर 90वीं त्रिमूर्ति महाशिवरात्रि महोत्सव श्रद्धा, उत्साह और आध्यात्मिक गरिमा के साथ मनाया गया। इस विशेष आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाई-बहनों ने भाग लेकर परमात्मा शिव की महिमा का स्मरण किया और आध्यात्मिक संदेशों से प्रेरणा ली।
कार्यक्रम में बेगूसराय सेवा केंद्र की प्रभारी राजयोगिनी कंचन दीदी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व गहन आध्यात्मिक रहस्यों से जुड़ा है और यह परमात्मा शिव के दिव्य अवतरण की स्मृति का पावन अवसर है। उन्होंने बताया कि शिवालयों में आक, धतूरा और भांग अर्पित करने का संदेश यह है कि व्यक्ति अपनी बुराइयों और नकारात्मक संस्कारों को त्यागकर आत्मिक शुद्धि का मार्ग अपनाए।

Bihar News : मैराथन से साइकिल रेस तक… छात्राओं ने दिखाया ‘नारी शक्ति’ का असली जोश!
ब्रह्माकुमारी अनु बहन ने कहा कि परमात्मा शिव विगत 90 वर्षों से विश्व परिवर्तन के दिव्य कार्य में सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि ‘शिव’ का अर्थ ही कल्याणकारी है और सभी धर्मों का मूल उद्देश्य मानव कल्याण और आत्मिक उत्थान है।
Bihar News : शेखपुरा में वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 का आयोजन, KYC और CKYC जागरूकता पर जोर!
कार्यक्रम की शुरुआत केक कटिंग और शिव ध्वजारोहण के साथ हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने श्रेष्ठ जीवन जीने और बुराइयों का त्याग करने का संकल्प लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को और भव्य बना दिया। कुमारी शिवानी कुमारी, परी एवं अन्य बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत शिव महिमा पर आधारित गीत और नृत्य ने उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया।
पूरे आयोजन में भक्ति, आध्यात्मिकता और सकारात्मक ऊर्जा का विशेष माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के सफल आयोजन में ब्रह्माकुमारी परिवार के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।