पॉलिटिकलशेखपुरा
Trending

Viksit Bharat Amrit Kaal: BJP ने ईटहरा, बैकटपुर और एकराय में मनाया 11 साल सेवा-सुशासन का पर्व

भाजपा जिलाध्यक्ष रेशमा भारती व मंडल अध्यक्ष नीरज कुमार की उपस्थिति में गौरव दिवस मनाया गया एवं जनता को मोदी सरकार के 11 वर्षों का सुशासन मॉडल के बारे में जानकारी दिया।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा “विकसित भारत के अमृत काल” एवं “सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण” के 11 वर्षों की उपलब्धियों के अवसर पर मंगलवार को डीहा शक्ति केन्द्र के अंतर्गत ईटहरा, बैकटपुर एवं एकराय गाँव में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रेशमा भारती विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नीरज कुमार ने की। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने बीते 11 वर्षों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने कहा कि यह कालखण्ड गरीब कल्याण, जनसेवा और सुशासन का प्रतीक बन गया है।

उन्होंने बताया कि गरीबों को आवास योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जन धन खाते, आयुष्मान भारत और नल जल योजना के माध्यम से सशक्त किया गया है। मंडल अध्यक्ष नीरज कुमार ने कहा कि यह जनसंवाद कार्यक्रम जनता को सरकार की नीतियों और कार्यों से सीधे जोड़ने का माध्यम है।

कार्यक्रम में शक्ति केन्द्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे। पूरे कार्यक्रम के दौरान ‘विकसित भारत – मोदी के साथ’ के नारों से माहौल राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!