BREAKING NEWS
Bihar News : पटना की सड़कों पर 10 हजार लोग दौड़े… लक्ष्य सिर्फ एक, नशामुक्त बिहार!Bihar News : लखीसराय में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों से वसूला गया 34,500 रुपये जुर्माना!Bihar News : शिक्षा के नक्शे पर उभरा लखीसराय, नाथ पब्लिक स्कूल में पहली बार सीबीएसई कॉपी जांच!Education News : चार राज्यों के 300 से ज्यादा प्रतिनिधि, एक ही संदेश — शिक्षा से बनेगा बेहतर समाज!Bihar News : क्या राष्ट्रवाद देश को मजबूत बनाता है या कमजोर? नालंदा साहित्य महोत्सव में इस सवाल पर हुई बड़ी बहस!Bihar News : पटना के एल.एन. मिश्रा संस्थान में सूफियाना रंग, नियाज़ी ब्रदर्स की कव्वाली पर झूम उठा पूरा सभागार!Bihar News : समृद्धि यात्रा में शेखपुरा को 206 करोड़ की योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन-शिलान्यास!Bihar News : 39 साल बाद खगौर में अपने नए भवन में शिफ्ट हुआ केंद्रीय विद्यालय लखीसराय!Bihar News : मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा को लेकर कजरा पावर प्लांट परिसर का निरीक्षण, तैयारियों की समीक्षा!Bihar News : व्यवहार न्यायालय लखीसराय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 1299 मामलों का निस्तारण!Bihar News : बिहार महिला कबड्डी लीग में 21 मैच के बाद भी मगध की बादशाहत कायम, सिवान दूसरे स्थान पर!Bihar News : लखीसराय में बेहतर यातायात प्रबंधन पर जिला पदाधिकारी को सम्मान, परिवहन विभाग ने जताया आभार!Bihar News : नालंदा अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव में आज अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, देश के प्रसिद्ध कवि देंगे काव्य प्रस्तुति!Bihar News : नालंदा अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव के दूसरे दिन 6 सत्र, साहित्य-सिनेमा और ज्ञान परंपरा के बीच ट्रांसजेंडर अधिकारों पर भी चर्चा!Bihar News : आजादी के गवाह रहे हुकुम बाबा… लाल इंटरनेशनल स्कूल में श्रद्धांजलि देकर बच्चों ने किया नमन!
No menu items available
BREAKING
Bihar News : पटना की सड़कों पर 10 हजार लोग दौड़े… लक्ष्य सिर्फ एक, नशामुक्त बिहार!Bihar News : लखीसराय में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों से वसूला गया 34,500 रुपये जुर्माना!Bihar News : शिक्षा के नक्शे पर उभरा लखीसराय, नाथ पब्लिक स्कूल में पहली बार सीबीएसई कॉपी जांच!Education News : चार राज्यों के 300 से ज्यादा प्रतिनिधि, एक ही संदेश — शिक्षा से बनेगा बेहतर समाज!Bihar News : क्या राष्ट्रवाद देश को मजबूत बनाता है या कमजोर? नालंदा साहित्य महोत्सव में इस सवाल पर हुई बड़ी बहस!Bihar News : पटना के एल.एन. मिश्रा संस्थान में सूफियाना रंग, नियाज़ी ब्रदर्स की कव्वाली पर झूम उठा पूरा सभागार!Bihar News : समृद्धि यात्रा में शेखपुरा को 206 करोड़ की योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन-शिलान्यास!Bihar News : 39 साल बाद खगौर में अपने नए भवन में शिफ्ट हुआ केंद्रीय विद्यालय लखीसराय!Bihar News : मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा को लेकर कजरा पावर प्लांट परिसर का निरीक्षण, तैयारियों की समीक्षा!Bihar News : व्यवहार न्यायालय लखीसराय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 1299 मामलों का निस्तारण!Bihar News : बिहार महिला कबड्डी लीग में 21 मैच के बाद भी मगध की बादशाहत कायम, सिवान दूसरे स्थान पर!Bihar News : लखीसराय में बेहतर यातायात प्रबंधन पर जिला पदाधिकारी को सम्मान, परिवहन विभाग ने जताया आभार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar News : पटना की सड़कों पर 10 हजार लोग दौड़े… लक्ष्य सिर्फ एक, नशामुक्त बिहार!
8 seconds ago
Bihar News : लखीसराय में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों से वसूला गया 34,500 रुपये जुर्माना!
11 minutes ago
Bihar News : शिक्षा के नक्शे पर उभरा लखीसराय, नाथ पब्लिक स्कूल में पहली बार सीबीएसई कॉपी जांच!
15 minutes ago
Education News : चार राज्यों के 300 से ज्यादा प्रतिनिधि, एक ही संदेश — शिक्षा से बनेगा बेहतर समाज!
20 minutes ago
Bihar News : क्या राष्ट्रवाद देश को मजबूत बनाता है या कमजोर? नालंदा साहित्य महोत्सव में इस सवाल पर हुई बड़ी बहस!
19 hours ago
Advertisement

Education News : चार राज्यों के 300 से ज्यादा प्रतिनिधि, एक ही संदेश — शिक्षा से बनेगा बेहतर समाज!

लखीसराय/धनबाद: आज के दौर में जहां शिक्षा को अक्सर केवल डिग्री तक सीमित मान लिया जाता है, वहीं वेद ग्रुप...

लखीसराय/धनबाद: आज के दौर में जहां शिक्षा को अक्सर केवल डिग्री तक सीमित मान लिया जाता है, वहीं वेद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने इसे शिक्षा, संस्कृति, संस्कार और रोजगार से जोड़ने की पहल की है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए 14 और 15 मार्च 2026 को झारखंड के धनबाद स्थित संबोधि रिसॉर्ट में दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण एवं नियोजन शिविर सह राष्ट्रीय महाधिवेशन का आयोजन किया गया।

इस महाधिवेशन में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल से वेद ग्रुप से जुड़े केंद्र निदेशक और प्रतिनिधि बड़ी संख्या में पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें बिहार राज्य कबड्डी एसोसिएशन के चेयरमैन कुमार विजय, वेद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. ओमप्रकाश, डायरेक्टर प्रेम प्रिया कुमारी, अंतरराष्ट्रीय मोटिवेटर विवेक श्रीवास्तव, राष्ट्रीय प्रमोटर सूरज कुमार, बिहार स्टेट महिला सेल की प्रमोटर कुमकुम कुमारी, झारखंड राज्य की स्टेट मोटीवेटर निर्मला पासवान, बेस्ट बंगाल के कॉर्डिनेटर संदीप चक्रवर्ती एवं रामचंद्र प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

पहले सत्र में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को यह संदेश दिया गया कि एक अच्छी और आनंददायी जिंदगी केवल आर्थिक सफलता से नहीं बल्कि इंसानियत, जिम्मेदारी और वफादारी जैसे मूल्यों से बनती है। वक्ताओं ने शिक्षा को समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार बताया।

महाधिवेशन का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक, तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ना और भारतीय संस्कृति व संस्कारों को मजबूत करना बताया गया। कार्यक्रम के दौरान नारी सशक्तिकरण, सामाजिक जिम्मेदारी और आत्मनिर्भरता जैसे विषयों पर भी विशेष चर्चा हुई।

दो दिनों तक चले इस आयोजन में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल से पहुंचे लगभग 300 महिला और पुरुष प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले केंद्र निदेशकों को चादर, मेडल, मोमेंटो, डायरी, बैग और एजुकेशन किट देकर सम्मानित किया गया।

महाधिवेशन को संबोधित करते हुए कुमार विजय ने कहा कि अच्छी जिंदगी के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार तीनों का संतुलन जरूरी है। उन्होंने कहा कि वेद ग्रुप के पास प्रशिक्षित मोटिवेटर और केंद्र निदेशकों का मजबूत नेटवर्क है, जो समाज के हजारों परिवारों को शिक्षा और रोजगार के माध्यम से बेहतर जीवन की दिशा देने का काम कर रहा है।

कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय मोटिवेटर विवेक श्रीवास्तव और राष्ट्रीय मोटिवेटर सूरज कुमार ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया और उन्हें नेतृत्व तथा सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रेरित किया।

समारोह में कई उत्कृष्ट केंद्र निदेशकों को विशेष सम्मान दिया गया, जिनमें वेद ग्रुप समूह के राष्ट्रीय निदेशक चंद्र प्रकाश,अपर निदेशक सह ऑपरेशन हेड, आईटी सेल के निदेशक दिव्य प्रकाश सहित श्रेष्ठ एचीवर्स केंद्र निदेशकों संदीप चक्रवर्ती, अजीत पाल, नंदन कुमार, कुंदन कुमार, सोहनता कुमारी, परमानंद पासवान, गौतम कुमार, गुड्डू कुमार एवं मनोज कुमार प्रमुख रहे।

दो दिवसीय यह महाधिवेशन केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं बल्कि शिक्षा, संस्कार और रोजगार के जरिए समाज को नई दिशा देने का प्रयास बनकर सामने आया।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : समृद्धि यात्रा में शेखपुरा को 206 करोड़ की योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन-शिलान्यास!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top