पॉलिटिकलशेखपुरा
Trending

Sheikhpura : सैकड़ों लोग, एक तिरंगा… चकन्दरा में देशभक्ति का संगम!

चेवाड़ा मंडल के चकन्दरा गांव में तिरंगा यात्रा और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर संगोष्ठी आयोजित हुई। भाजपा जिला अध्यक्ष रेशमा भारती समेत सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और राष्ट्र की एकता-अखंडता का संकल्प दोहराया।

शेखपुरा : शनिवार को चेवाड़ा मंडल के चकन्दरा गांव में तिरंगा यात्रा एवं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को सफल बनाने हेतु एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रणजीत चौहान ने की।

Sheikhpura : कोर्ट से राजनीति तक… चकंद्रा के वकील ने थामा भाजपा का हाथ!

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष रेशमा भारती, जिला उपाध्यक्ष नवल किशोर पासवान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील कुमार, अधिवक्ता मनोज कुमार व अधिवक्ता दीपक कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Sheikhpura : भाजपा की बड़ी रणनीति तय! शेखपुरा में बूथ से लेकर भारत माता तक की चर्चा!

संगोष्ठी में वक्ताओं ने विभाजन की विभीषिका और स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वालों को याद करते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति संकल्प दोहराया। साथ ही तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

मशाल की रोशनी में वीरों को नमन, भाजपा ने निकाला मशाल जुलूस

कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति ने इसे सफल बनाया। अंत में मंडल अध्यक्ष रणजीत चौहान ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *