BREAKING NEWS
Bihar News : छठ घाटों पर उमड़ी लाखों की भीड़… आस्था में डूबा पूरा नालंदा!Bihar News : सुबह-सुबह DDC के घर रेड… करोड़ों की संपत्ति का खेल उजागर?Bihar News : सीएम की सभा में हंगामा, महिलाएं खुद ढो रहीं कुर्सियां, पानी तक नसीब नहीं!Bihar News : सिर्फ 10 धुर जमीन… और खून से लाल हो गया गांव!Bihar News : हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायन में लखीसराय का डंका, मृणाल रंजन ने जीता स्वर्ण पदक!Bihar News : पटना में सजेगा शतरंज का महाकुंभ, देश-विदेश के खिलाड़ी दिखाएंगे दम!Bihar News : डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में कक्षा 8 के छात्रों को भावभीनी विदाई, सम्मान के साथ दी गई शुभकामनाएं!Bihar News : सभा में गरजे सीएम, बीच में बात करने वालों पर भड़के, सुनोगे तभी ना जानोगे!Bihar News : लखीसराय में उर्दू की महफिल सजी, मुशायरे ने बांधा समां!Bihar News : बंगले से बैंक तक छानबीन, DDC पर भ्रष्टाचार का बड़ा वार!Bihar News : सूर्यगढ़ा में विश्वकर्मा योजना जागरूकता कार्यक्रम, कारीगरों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण का संदेश!Bihar News : शेखपुरा का ‘सूरज’ राष्ट्रीय मंच पर चमका, हैंडबॉल टीम में चयन से बढ़ा जिले का मान!Bihar News : शेखपुरा में ‘इलाज या मौत का सौदा’? गर्भवती महिला की मौत पर सिस्टम घिरा!Bihar News : अब गांव का युवा सिर्फ खेतों में ही नहीं, जिम में भी पसीना बहाएगा… और बनाएगा अपनी नई पहचान!Bihar News : रंग, राग और रचनात्मकता का संगम: बिहार दिवस पर लखीसराय नगर भवन बना ‘संस्कृति का मंच’!
No menu items available
BREAKING
Bihar News : छठ घाटों पर उमड़ी लाखों की भीड़… आस्था में डूबा पूरा नालंदा!Bihar News : सुबह-सुबह DDC के घर रेड… करोड़ों की संपत्ति का खेल उजागर?Bihar News : सीएम की सभा में हंगामा, महिलाएं खुद ढो रहीं कुर्सियां, पानी तक नसीब नहीं!Bihar News : सिर्फ 10 धुर जमीन… और खून से लाल हो गया गांव!Bihar News : हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायन में लखीसराय का डंका, मृणाल रंजन ने जीता स्वर्ण पदक!Bihar News : पटना में सजेगा शतरंज का महाकुंभ, देश-विदेश के खिलाड़ी दिखाएंगे दम!Bihar News : डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में कक्षा 8 के छात्रों को भावभीनी विदाई, सम्मान के साथ दी गई शुभकामनाएं!Bihar News : सभा में गरजे सीएम, बीच में बात करने वालों पर भड़के, सुनोगे तभी ना जानोगे!Bihar News : लखीसराय में उर्दू की महफिल सजी, मुशायरे ने बांधा समां!Bihar News : बंगले से बैंक तक छानबीन, DDC पर भ्रष्टाचार का बड़ा वार!Bihar News : सूर्यगढ़ा में विश्वकर्मा योजना जागरूकता कार्यक्रम, कारीगरों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण का संदेश!Bihar News : शेखपुरा का ‘सूरज’ राष्ट्रीय मंच पर चमका, हैंडबॉल टीम में चयन से बढ़ा जिले का मान!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar News : छठ घाटों पर उमड़ी लाखों की भीड़… आस्था में डूबा पूरा नालंदा!
19 minutes ago
Bihar News : सुबह-सुबह DDC के घर रेड… करोड़ों की संपत्ति का खेल उजागर?
26 minutes ago
Bihar News : सीएम की सभा में हंगामा, महिलाएं खुद ढो रहीं कुर्सियां, पानी तक नसीब नहीं!
30 minutes ago
Bihar News : सिर्फ 10 धुर जमीन… और खून से लाल हो गया गांव!
41 minutes ago
Bihar News : हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायन में लखीसराय का डंका, मृणाल रंजन ने जीता स्वर्ण पदक!
1 hour ago
Advertisement

Bihar News : सिर्फ 10 धुर जमीन… और खून से लाल हो गया गांव!

सुपौल: जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगिआवन वार्ड नंबर-1 में महज साढ़े दस धुर जमीन को लेकर चल रहा...

सुपौल: जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगिआवन वार्ड नंबर-1 में महज साढ़े दस धुर जमीन को लेकर चल रहा विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सुपौल शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, राजकुमार सूतिहार और रामसुंदर मुखिया के बीच उक्त जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मामला न्यायालय में लंबित रहने के बावजूद तनाव लगातार बना हुआ था। आरोप है कि एक पक्ष द्वारा विवादित जमीन पर जबरन निर्माण कार्य किया जा रहा था, जिसका विरोध करने पर स्थिति बिगड़ गई।

पीड़िता जानकी देवी ने बताया कि घटना के दिन उनकी बहू घर का कचरा अपने ही जमीन पर फेंकने गई थी, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसकी शिकायत करने उनके पति थाना गए थे, लेकिन लौटते समय रास्ते में ही आरोपियों ने उन्हें घेरकर लाठी-डंडों से बुरी तरह पीट दिया।

मारपीट के दौरान राजकुमार सूतिहार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बीच-बचाव करने पहुंची जानकी देवी पर भी धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उनके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। उनके पुत्र को भी नहीं बख्शा गया और उसे भी पीटकर घायल कर दिया गया।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। घायलों का इलाज निजी अस्पताल में जारी है। इस मामले में जानकी देवी के आवेदन पर किशनपुर थाना में कांड संख्या 71/26 दर्ज कर लिया गया है।

किशनपुर थाना अध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : पटना में सजेगा शतरंज का महाकुंभ, देश-विदेश के खिलाड़ी दिखाएंगे दम!

मोहम्मद अख्तरुल इस्लाम, सुपौल.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top