Bihar News : यह मेरी जन्मभूमि है…श्रृंगीऋषि धाम में डिप्टी सीएम का भावुक संबोधन, आदिवासी नृत्य ने मोहा मन!
लखीसराय: प्रसिद्ध अशोक धाम में आयोजित नौ दिवसीय मानस श्रृंगीऋषि रामकथा का रविवार को भव्य समापन हो गया। समापन अवसर पर जिले के बुधौली बनकर पंचायत अंतर्गत श्रृंगीऋषि आश्रम में राष्ट्रसंत श्री मोरारी बापू द्वारा अनावृत मुनि श्रृंगीऋषि की भव्य प्रतिमा का विधिवत लोकार्पण बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल मौजूद रहे। इस अवसर पर आदिवासी बालाओं द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक नृत्य और गायन ने श्रद्धालुओं को भावविह्वल कर दिया। वहीं गायक कलाकार पंकज भारती ने भजनों की प्रस्तुति से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

Bihar News : ग्लोबल एक्सपीरियंस से जुड़ा लखीसराय का रि-कनेक्ट फ़ोरम!
उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि श्रृंगीऋषि धाम उनकी जन्मभूमि है और इसके विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने धाम के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और इसे धार्मिक-पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्रृंगीऋषि धाम मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष सह जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने धाम के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह स्थल न केवल लखीसराय बल्कि पूरे बिहार की महत्वपूर्ण आध्यात्मिक धरोहर है।

Bihar News : रंजन बने जिला शतरंज संघ के नए अध्यक्ष, प्रकाश महतो को मिली संरक्षक की जिम्मेदारी!
सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल ने कहा कि श्रृंगीऋषि आश्रम उनके क्षेत्र की अमूल्य ऐतिहासिक थाती है और इसके चतुर्दिक विकास की जिम्मेदारी उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में इसे शीघ्र ही बिहार का प्रमुख पर्यटन केंद्र घोषित किया जाएगा।

Bihar News : उर्दू दिवस के रूप में मनाई गई पूर्व स्पीकर डॉ गुलाम सरवर की 100वीं जयंती!
महोत्सव में आदिवासी समाज के हजारों लोग पारंपरिक वेशभूषा, लोकगीत और नृत्य-संगीत के साथ शामिल हुए, जिससे पूरा परिसर सांस्कृतिक उल्लास से भर उठा। कार्यक्रम के दौरान राजीव रंजन, जागृति कुमारी, निर्भय भारद्वाज और पंकज भारती ने मनमोहक गायन प्रस्तुत किया। सवेरा नाट्य संस्थान के कलाकारों ने नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

Bihar News : लखीसराय में चंद्रवंशी समाज का मिलन समारोह, सामाजिक चेतना और शिक्षा पर दिया गया जोर!
इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रह्लाद यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, राज्य महिला आयोग की सदस्य पिंकी कुशवाहा, नोनगढ़ पंचायत की मुखिया जुली यादव, सकलदेव बिंद सहित जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी मृणाल रंजन, प्रतिमा के आर्ट कंसल्टेंट रविराज पटेल, क्यूरेटर अभिषेक कुमार सिंह और वरीय उप समाहर्ता शशि कुमार भी उपस्थित रहे।

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.






