शेखपुरा: शेखोपुरसराय प्रखंड में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। ताजा मामला अंचल अभिलेखागार से सामने आया है, जहां अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर एलईडी टीवी चोरी कर ली। इस घटना ने प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलते हुए कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Bihar News : पत्रकारों की आवाज सीधे मुख्यमंत्री तक… क्या बदलने वाला है मीडिया का भविष्य?
जानकारी के अनुसार रविवार को अंचल कार्यालय के बड़ा बाबू अजीत सिंह आवश्यक दस्तावेज लेने अभिलेखागार पहुंचे, जहां उन्होंने कमरे का ताला टूटा हुआ पाया। अंदर जांच करने पर एलईडी टीवी गायब मिला। बताया जा रहा है कि अंचल स्थानांतरण से पहले यह कमरा अंचलाधिकारी का कार्यालय था, जबकि वर्तमान में यहां जमाबंदी से जुड़े महत्वपूर्ण सरकारी अभिलेख सुरक्षित रखे जाते हैं।
घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। इतने संवेदनशील दस्तावेजों को बिना सुरक्षा गार्ड के रखना लापरवाही माना जा रहा है। बता दें कि परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे ख़राब है, जिसका फायदा चोरों ने उठाया है।
Bihar News : ‘जिंदा लाश’ से ‘9वीं फेल लुटेरा’ तक — बिहार में बयानबाजी ने पकड़ी रफ्तार!
अंचलाधिकारी राकेश रौशन ने संबंधित थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर मामले की जानकारी दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
Bihar News : कलम की ताकत को मिला सम्मान — भाजपा ने पत्रकारों को किया विशेष सम्मानित!
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि एलईडी टीवी की जगह महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज चोरी हो जाते तो प्रशासन के लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती थी। लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और जिम्मेदारी तय करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।