शेखपुरा: बरबीघा के जीआईपी पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय खेल महोत्सव का समापन उत्साह और रोमांच के बीच हुआ। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खेल मैदान जोश व प्रतिस्पर्धा से गुलजार रहा। इस महोत्सव में कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, बैडमिंटन, आर्म रेसलिंग, चेस और शॉर्ट ग्राउंड क्रिकेट जैसे खेल शामिल किए गए थे।

Bihar News : मांझी से मिले झारखंड के युवा नेता… क्या बनने वाली है नई रणनीति?
प्रतियोगिता में ग्रीनहाउस और ऑरेंज हाउस की टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। ग्रीनहाउस के ग्रुप कैप्टन शिवकुमार और ऑरेंज हाउस के कप्तान सनी कुमार ने अपनी-अपनी टीम का नेतृत्व किया। वहीं बालिका वर्ग में ग्रीनहाउस की ग्रुप लीडर रिया कुमारी और ऑरेंज हाउस की ग्रुप लीडर अंजली कुमारी रहीं।

Bihar News : राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में दिखेगा शेखपुरा का दम!
वॉलीबॉल मुकाबले में ग्रीनहाउस ने 2-1 से जीत दर्ज की, जबकि कबड्डी में ऑरेंज हाउस ने 2-1 से मुकाबला अपने नाम किया। बालिका कबड्डी में ग्रीनहाउस की टीम ने कप्तान रिया कुमारी के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। चेस प्रतियोगिता में चतुर्थ वर्ग के अंश कुमार ने सप्तम वर्ग के शिवकुमार को रोमांचक मुकाबले में हराकर सभी का ध्यान आकर्षित किया।

अंक तालिका में बेहतर प्रदर्शन करते हुए ग्रीनहाउस ओवरऑल विजेता बना। विजेता टीम को विद्यालय के निदेशक विनय कुमार और विपिन कुमार ने पुरस्कृत किया। अपने संबोधन में निदेशक विनय कुमार ने कहा कि आज के डिजिटल दौर में बच्चे मोबाइल में अधिक व्यस्त हो रहे हैं, ऐसे में खेल महोत्सव जैसे आयोजन शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। उन्होंने सफल आयोजन के लिए प्राचार्य संजय कुमार को बधाई दी और कहा कि बच्चों के समग्र विकास के लिए खेल और पढ़ाई दोनों समान रूप से महत्वपूर्ण हैं।

National News : एपस्टीन फाइल्स से दुनिया में हड़कंप: 10 देशों में इस्तीफे, 80 ताकतवर लोगों पर जांच!
इस खेल आयोजन में आदित्य कुमार और प्रेमराज ने अंपायर की भूमिका निभाई। कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, विशेष रूप से रितुकांत पियूष की अहम भूमिका रही।