9
BREAKING NEWS
तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद सियासी टकराव; RJD समर्थकों पर पोस्टर फाड़ने और हंगामा करने का आरोप, वीडियो वायरल!प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खत्म होते ही फूलों की लूट, वैशाली का वीडियो चर्चा में!क्विज से प्रेजेंटेशन तक पूजा का जलवा, विकसित भारत संवाद के अगले पड़ाव में पहुंचीं सहरसा की बेटी!भक्ति की धुन पर मिष्टी ने बिखेरा नृत्य का जादू, तालियों से गूंज उठा उग्रतारा महोत्सव का मंच!लखीसराय को मिली बड़ी सांस्कृतिक सौगात; PM मोदी ने किया अटल कला भवन का उद्घाटन, कलाकारों और युवाओं को मिलेगा नया मंच!बच्चों ने संभाली समाज बदलने की कमान; नशे के खिलाफ गांव में निकली अनोखी मुहिम, स्कूली बच्चों का बड़ा संदेश!बदलते दौर में बदलेगा पढ़ाई का अंदाज; नाथ पब्लिक स्कूल में STEAM शिक्षा पर कार्यशाला, आधुनिक शिक्षण तकनीकों से रूबरू हुए शिक्षक!बिहार में मौसम का यू-टर्न; कहीं तेज बारिश तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा!गाय की मौत पर निकली शाही अंतिम यात्रा; बैंड-बाजा, फूलों की गाड़ी और भजन, गौरी को परिवार ने दी भावुक विदाई!100 साइकिलों पर निकली दूल्हे की बारात; न बैंड-बाजा, न लग्जरी कार, ‘राइड फॉर लव’ से दिया पर्यावरण का संदेश!प्रेमी की बारात निकलने से पहले पहुंच गई प्रेमिका; ढोल-नगाड़ों के साथ घर के बाहर डाला डेरा, शामली में रिश्ते का अनोखा विवाद!अमेरिका में निखिल गुप्ता को 19 साल 7 महीने की जेल, पन्नू की हत्या की साजिश में दोषी; अदालत में मांगी माफी!मुजफ्फरपुर के होटल में शराब के साथ कोलकाता की दो महिला एंकर गिरफ्तार, शादी समारोह में आई थीं शहर!
No menu items available
BREAKING
तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद सियासी टकराव; RJD समर्थकों पर पोस्टर फाड़ने और हंगामा करने का आरोप, वीडियो वायरल!प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खत्म होते ही फूलों की लूट, वैशाली का वीडियो चर्चा में!क्विज से प्रेजेंटेशन तक पूजा का जलवा, विकसित भारत संवाद के अगले पड़ाव में पहुंचीं सहरसा की बेटी!भक्ति की धुन पर मिष्टी ने बिखेरा नृत्य का जादू, तालियों से गूंज उठा उग्रतारा महोत्सव का मंच!लखीसराय को मिली बड़ी सांस्कृतिक सौगात; PM मोदी ने किया अटल कला भवन का उद्घाटन, कलाकारों और युवाओं को मिलेगा नया मंच!बच्चों ने संभाली समाज बदलने की कमान; नशे के खिलाफ गांव में निकली अनोखी मुहिम, स्कूली बच्चों का बड़ा संदेश!बदलते दौर में बदलेगा पढ़ाई का अंदाज; नाथ पब्लिक स्कूल में STEAM शिक्षा पर कार्यशाला, आधुनिक शिक्षण तकनीकों से रूबरू हुए शिक्षक!बिहार में मौसम का यू-टर्न; कहीं तेज बारिश तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा!गाय की मौत पर निकली शाही अंतिम यात्रा; बैंड-बाजा, फूलों की गाड़ी और भजन, गौरी को परिवार ने दी भावुक विदाई!100 साइकिलों पर निकली दूल्हे की बारात; न बैंड-बाजा, न लग्जरी कार, ‘राइड फॉर लव’ से दिया पर्यावरण का संदेश!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

तमिलनाडु में नरेंद्र मोदी विकास मिशन का बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 38 जिला अध्यक्षों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ!
3 hours ago
नीतीश कुमार मोदी के साथ मंच पर क्यों नहीं दिखे? पांच नेताओं से पूछा गया सवाल, मिले पांच अलग-अलग जवाब!
3 hours ago
नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद सियासी टकराव; RJD समर्थकों पर पोस्टर फाड़ने और हंगामा करने का आरोप, वीडियो वायरल!
3 hours ago
प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खत्म होते ही फूलों की लूट, वैशाली का वीडियो चर्चा में!
4 hours ago
क्विज से प्रेजेंटेशन तक पूजा का जलवा, विकसित भारत संवाद के अगले पड़ाव में पहुंचीं सहरसा की बेटी!
4 hours ago

Sheikhpura News : जीविका दीदी की सिलाई घर का डीएम ने किया निरीक्षण

शेखपुरा जिले के कच्ची रोड में जीविका दीदियों द्वारा संचालित दीदी की सिलाई घर का गुरुवार जिलाधिकारी आरिफ अहसन द्वारा...

शेखपुरा जिले के कच्ची रोड में जीविका दीदियों द्वारा संचालित दीदी की सिलाई घर का गुरुवार जिलाधिकारी आरिफ अहसन द्वारा जायजा लिया गया, जहां दीदियों द्वारा वृहत पैमाने पर किए जा रहे वस्त्र निर्माण के कार्य को देखा और इनके व्यवसाय के बारे में दीदियों से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने इस उत्पादक इकाई द्वारा तैयार किए गए अब तक के वस्त्रों एवं अन्य उत्पादों के बारे में जानकारी हासिल की और आगे की कार्ययोजना की जानकारी लेते हुए पूरी इकाई का भ्रमण किया।

DPM ने जानकारी की साझा

जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक ने जिला पदाधिकारी को अवगत कराया कि इस इकाई की शुरुआत वर्ष 2022 में की गई थी, जिसके बाद 50-50 की संख्या में दो बैच में महिलाओं को मशीन के इस्तेमाल, कपड़े की कटिंग एवं सिलाई के बारे में अलग-अलग समय में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद दीदियों द्वारा शॉपिंग मॉल में इस्तेमाल किए जाने वाले कैरी बैग का निर्माण कर बड़े रिटेल कंपनी को आपूर्ति किया गया।

आसपास के मंडियों में की जा रही है वस्त्र की आपूर्ति

इसके बाद महिलाओं के लिए नाइटी, पेटिकोट, प्लाजो, कुर्ती, लेगिंग्स इत्यादि का निर्माण इस इकाई से किया गया और स्थानीय बाजार के साथ-साथ आसपास के जिले के कपड़ा मंडियों में आपूर्ति की गई है। वर्तमान में जीविका एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से उपलब्ध कराए गए कपड़ों से अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों के लिए ड्रेस तैयार करने का काम इस यूनिट में दीदियों द्वारा किया जा रहा है।

राज्य इकाई से संपर्क कर व्यवसाय बढ़ाने पर जोर

डीएम ने डीपीएम जीविका को आसपास के जिलों के प्राइवेट अस्पतालों एवं प्राइवेट विद्यालयों से संपर्क कर, वहां की मांग के अनुरूप ड्रेस आपूर्ति कराने को कहा। साथ ही साथ बड़ी कंपनियों से संपर्क कर बड़े पैमाने पर सिलाई होने वाले वस्त्रों का आर्डर लेने हेतु प्रयास करने की बात कही। जीविका की राज्य इकाई से संपर्क स्थापित कर वस्त्र निर्माण के कार्य में लगी दीदियों को नियमित रूप से काम देने और व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए एक ठोस कार्य योजना बनाने पर भी विचार करने का निर्देश दिया।

जीविका दीदियां के कार्य को सराहा

दीदी की सिलाई घर का निरीक्षण करने के पश्चात जिलाधिकारी ने दीदियों के कार्य को काफी सराहा और बरबीघा एवं शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र में एक-एक दुकान कर इन उत्पादों को बचने हेतु विक्रय केंद्र खोलने पर जल्द से जल्द विचार करने को कहा।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top