BREAKING NEWS
Bihar News : जब स्कूल बना रंगों का चौपाल — डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल में होली ने जोड़ा हर दिल!Bihar News : होली के रंगों में सजी चानन की शाम, राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा अप्सरा ने बढ़ाया मान!Bihar News : जब होली के रंगों में घुला सम्मान और भाईचारा… शेखोपुरसराय नगर पंचायत में दिखी एकता की अनोखी मिसाल!Bihar News : लाल इंटरनेशनल स्कूल में होली मिलन और उपलब्धि का डबल सेलिब्रेशन!Bihar News : रंग, रिश्ते और सकारात्मक सोच—वेद ग्रुप में दिखा होली का असली रंग!Bihar News : किताबों से सुर तक… हर मोर्चे पर अव्वल वैष्णवी कुमारी!National News : रंग, मिठाई और भाईचारे का संगम… कुशीनगर में होली कुछ यूँ मनी!Bihar News : जब डीएम से लेकर विधायक बने ‘महामूर्खाधिराज’, रंगोर ने जमाया रंग!Bihar News : वेद अस्पताल में होली पर सेवा और संवेदनाओं का अद्भुत संगम!Bihar News : सरकारी अस्पताल बना भरोसे का केंद्र, डॉ. फैसल अरशद ने बदली तस्वीर!Bihar News : समाहरणालय परिसर में होली मिलन समारोह, सौहार्द और समरसता का संदेश!Bihar News : सन वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां, दर्शक मंत्रमुग्ध!Bihar News : स्कूल ऑफ साइंस एंड बायोजेनेसिस में होली मिलन सह मेधावी छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन!Bihar News : होली पर्व को शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न!Bihar News : सेवानिवृत्ति पर प्रधानाध्यापक रामटहल पासवान को भावभीनी विदाई!
No menu items available
BREAKING
Bihar News : जब स्कूल बना रंगों का चौपाल — डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल में होली ने जोड़ा हर दिल!Bihar News : होली के रंगों में सजी चानन की शाम, राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा अप्सरा ने बढ़ाया मान!Bihar News : जब होली के रंगों में घुला सम्मान और भाईचारा… शेखोपुरसराय नगर पंचायत में दिखी एकता की अनोखी मिसाल!Bihar News : लाल इंटरनेशनल स्कूल में होली मिलन और उपलब्धि का डबल सेलिब्रेशन!Bihar News : रंग, रिश्ते और सकारात्मक सोच—वेद ग्रुप में दिखा होली का असली रंग!Bihar News : किताबों से सुर तक… हर मोर्चे पर अव्वल वैष्णवी कुमारी!National News : रंग, मिठाई और भाईचारे का संगम… कुशीनगर में होली कुछ यूँ मनी!Bihar News : जब डीएम से लेकर विधायक बने ‘महामूर्खाधिराज’, रंगोर ने जमाया रंग!Bihar News : वेद अस्पताल में होली पर सेवा और संवेदनाओं का अद्भुत संगम!Bihar News : सरकारी अस्पताल बना भरोसे का केंद्र, डॉ. फैसल अरशद ने बदली तस्वीर!Bihar News : समाहरणालय परिसर में होली मिलन समारोह, सौहार्द और समरसता का संदेश!Bihar News : सन वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां, दर्शक मंत्रमुग्ध!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar News : जब स्कूल बना रंगों का चौपाल — डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल में होली ने जोड़ा हर दिल!
16 hours ago
Bihar News : होली के रंगों में सजी चानन की शाम, राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा अप्सरा ने बढ़ाया मान!
1 day ago
Bihar News : जब होली के रंगों में घुला सम्मान और भाईचारा… शेखोपुरसराय नगर पंचायत में दिखी एकता की अनोखी मिसाल!
1 day ago
Bihar News : लाल इंटरनेशनल स्कूल में होली मिलन और उपलब्धि का डबल सेलिब्रेशन!
2 days ago
Bihar News : रंग, रिश्ते और सकारात्मक सोच—वेद ग्रुप में दिखा होली का असली रंग!
2 days ago
Advertisement

“अब परिवार नियोजन और भी आसान – अंतरा से बेहतर, MPA-SC पर भरोसा!”

शेखपुरा: परिवार नियोजन के क्षेत्र में एक नई पहल के तहत स्वास्थ्य विभाग एवं पीएसआई इंडिया के संयुक्त सहयोग से...

शेखपुरा: परिवार नियोजन के क्षेत्र में एक नई पहल के तहत स्वास्थ्य विभाग एवं पीएसआई इंडिया के संयुक्त सहयोग से बुधवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन शहर के एक निजी होटल में किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य था—परिवार नियोजन के नए और आसान साधन एमपीए सबक्यूटेनियस (MPA-SC) के बारे में स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण देना।

इस कार्यशाला का उद्घाटन जिला सिविल सर्जन डॉ.संजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसमें सदर अस्पताल, बरबीघा और चेवाड़ा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य प्रबंधक, सामुदायिक उत्प्रेरक, परिवार नियोजन सलाहकार, स्टाफ नर्स व सीएचओ को शामिल किया गया।

प्रमुख प्रशिक्षक के रूप में डॉ.नूर फातिमा (प्रभारी, रेफरल अस्पताल बरबीघा) ने बताया कि एमपीए सबक्यूटेनियस, पूर्व में दिए जा रहे अंतरा इंजेक्शन का ही नया और सरल रूप है। इसे अब मांसपेशियों के बजाय त्वचा और मांसपेशी के बीच दिया जाएगा। इसकी डोज़ भी घटाकर 150 mg से 104 mg कर दी गई है जो पहले से प्री-लोडेड रहता है, जिससे इसे देना और ले जाना आसान होता है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ. कुमार ने कहा, “MPA-SC अंतरा की तुलना में ज्यादा सुविधा जनक है और इसके सफल क्रियान्वयन में सभी स्वास्थ्यकर्मियों की अहम भूमिका होगी। राज्य स्तर पर दिए गए इस दायित्व को सफल बनाने के लिए पीएसआई इंडिया तकनीकी सहयोग करता रहेगा।”

बरबीघा रेफरल अस्पताल के प्रभारी डॉ. फैसल अरशद ने बताया कि महिला शरीर पर इस नए रूप का कोई दुष्प्रभाव नहीं है, और लाभार्थियों व आशा कार्यकर्ताओं के लिए प्रोत्साहन राशि भी यथावत रखी गई है। उन्होंने कहा, “कोई भी महिला जो बच्चों में अंतर चाहती है, इस विधि को अपना सकती है।”

इस अवसर पर पीएसआई इंडिया के जिला प्रबन्धक मनीष भारद्वाज, सीनियर प्रोग्राम मैनेजर मिराजुद्दीन अंसारी, प्रतिनिधि अमित कुमार, प्रेम रंजन, शुभम कुमार सहित कई स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top