शेखपुरा में रविवार को वन, पर्यावरण एवं सहकारिता मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने केंद्रीय और बिहार बजट को लेकर अपनी अलग शैली में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बजट को केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि विकास की नई दिशा बताते हुए कहा कि इस बार का बजट किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीब वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार विकास को नई गति देने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि बजट में करीब 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, जिससे विकास योजनाओं को तेजी से लागू करने में मदद मिलेगी।

मंत्री ने किसानों से पारंपरिक खेती के साथ-साथ वैकल्पिक कृषि मॉडल अपनाने की अपील की। उन्होंने दुग्ध उत्पादन, मछली पालन, शहद उत्पादन और सब्जी खेती को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि इससे किसानों की आय बढ़ेगी और ग्रामीण स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

Bihar News : विधानसभा स्थापना दिवस पर बड़ा कार्यक्रम, ई-विधान की शुरुआत से बढ़ेगी पारदर्शिता!
सहकारिता विभाग की योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि पैक्स के अलावा दुग्ध, शहद और मछली उत्पादकों के लिए सहकारी समितियों का गठन किया जा रहा है, जिससे छोटे किसानों को बाजार और संसाधनों तक बेहतर पहुंच मिलेगी।

मंत्री के बयान को लेकर स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है और इसे आगामी चुनावी रणनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है। इससे पहले बरबीघा मिशन चौक पर जिला भाजपा शेखपुरा की ओर से जिला अध्यक्ष रेशमा भारती के नेतृत्व में मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से मंत्री का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Bihar News : चौड़ीकरण से पहले ही पाइपलाइन का खेल? नगर परिषद पर उठे सवाल!
मौके पर उपाध्यक्ष कुणाल किशोर, पूर्व अध्यक्ष दारो बिन्द, निवर्तमान अध्यक्ष सुधीर प्रसाद, सत्यदेव यादव, पूर्व अध्यक्ष संजीत प्रभाकर, महामंत्री अरविन्द सिंह, कारु सिंह, रवि वर्मा, मंडल अध्यक्ष नीरज कुमार, रंजीत कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीतू सिंह, महामंत्री पूजा पटेल, महामंत्री शोभा सिंह, मंडल अध्यक्ष नीरू कुमारी आदि शामिल रहे।