शेखपुरा: शेखपुरा पुलिस ने मद्य निषेध अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 90 लीटर देशी चुलाई महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शेखपुरा थाना कांड संख्या 48/26, दिनांक 18.02.2026, धारा 30(a)/32(3) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 के तहत की गई।
Bihar News : एक साथ 42 MLA को नोटिस… क्या डगमगाएगी कुर्सी?
पुलिस ने प्राथमिक अभियुक्त ललन कुमार (22 वर्ष), पिता गणेश यादव, निवासी इन्दाय पर, थाना व जिला शेखपुरा को गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान करीब 90 लीटर देशी चुलाई महुआ शराब और एक ब्लू रंग का टोटो वाहन बरामद किया गया।
Bihar News : राज्यसभा चुनाव पर RJD की रणनीति तेज, झारखंड विकल्प पर भी मंथन!
अलग कार्रवाई में एनबीडब्ल्यू (NBW) वारंटी के तहत जवाहर पंडित (40 वर्ष), पिता स्वर्गीय गंगा पंडित और मुन्ना पंडित (38 वर्ष), पिता श्रवण पंडित, निवासी अहियापुर कुम्हार टोली, थाना व जिला शेखपुरा को गिरफ्तार किया गया।
Bihar News : 10 मिनट की देरी… और चली गई एक जान? मैट्रिक एग्जाम पर सियासत गरम!
यह छापेमारी थानाध्यक्ष पु.नि. धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में की गई। टीम में पु.अ.नि. धनंजय दास, पु.अ.नि. लाली कुमारी, स.अ.नि. महेश कुमार एवं अन्य सशस्त्र बल शामिल थे।
Bihar News : विधान परिषद में गूंजा दयानंद एनकाउंटर मामला, विपक्ष ने बताया फर्जी!
पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया है। मद्य निषेध कानून के उल्लंघन और वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान जारी रहने की बात कही गई है।