BREAKING NEWS
Bihar News : सरकारी अस्पताल बना भरोसे का केंद्र, डॉ. फैसल अरशद ने बदली तस्वीर!Bihar News : समाहरणालय परिसर में होली मिलन समारोह, सौहार्द और समरसता का संदेश!Bihar News : सन वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां, दर्शक मंत्रमुग्ध!Bihar News : स्कूल ऑफ साइंस एंड बायोजेनेसिस में होली मिलन सह मेधावी छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन!Bihar News : होली पर्व को शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न!Bihar News : सेवानिवृत्ति पर प्रधानाध्यापक रामटहल पासवान को भावभीनी विदाई!Bihar News : स्नेहलता काली मातृ मंदिर का भूमि पूजन और शिलान्यास सम्पन्न!Bihar News : लाल इंटरनेशनल स्कूल के 59 छात्र-छात्राओं ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस परीक्षा में दर्ज की सफलता!Bihar News : ‘रोज़गार संवाद’ में विधायक ने युवाओं से किया संवाद!Bihar News : लखीसराय में 25 बच्चों का निःशुल्क परीक्षण, 15 का होगा वाराणसी में ऑपरेशन!Bihar News : AL KAMDHENU GOLD का भव्य होली मिलन उत्सव, राजमिस्त्रियों व डीलरों की उमड़ी भीड़!Bihar News : लखीसराय में CBSE 10वीं आईटी व 12वीं एआई-पेंटिंग परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 1393 उपस्थित!Bihar News : सहुर में स्व. कामरेड प्रमोद शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि, चौराहा बना ‘प्रमोद शर्मा चौक’!Bihar News : आरडी कॉलेज में एबीवीपी का प्राचार्य कक्ष घेराव, 7 दिन में मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन की चेतावनी!Bihar News : सदर अस्पताल का डीएम ने किया निरीक्षण, क्रिटिकल केयर ब्लॉक व डीईआईसी निर्माण को दिए निर्देश!
No menu items available
BREAKING
Bihar News : सरकारी अस्पताल बना भरोसे का केंद्र, डॉ. फैसल अरशद ने बदली तस्वीर!Bihar News : समाहरणालय परिसर में होली मिलन समारोह, सौहार्द और समरसता का संदेश!Bihar News : सन वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां, दर्शक मंत्रमुग्ध!Bihar News : स्कूल ऑफ साइंस एंड बायोजेनेसिस में होली मिलन सह मेधावी छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन!Bihar News : होली पर्व को शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न!Bihar News : सेवानिवृत्ति पर प्रधानाध्यापक रामटहल पासवान को भावभीनी विदाई!Bihar News : स्नेहलता काली मातृ मंदिर का भूमि पूजन और शिलान्यास सम्पन्न!Bihar News : लाल इंटरनेशनल स्कूल के 59 छात्र-छात्राओं ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस परीक्षा में दर्ज की सफलता!Bihar News : ‘रोज़गार संवाद’ में विधायक ने युवाओं से किया संवाद!Bihar News : लखीसराय में 25 बच्चों का निःशुल्क परीक्षण, 15 का होगा वाराणसी में ऑपरेशन!Bihar News : AL KAMDHENU GOLD का भव्य होली मिलन उत्सव, राजमिस्त्रियों व डीलरों की उमड़ी भीड़!Bihar News : लखीसराय में CBSE 10वीं आईटी व 12वीं एआई-पेंटिंग परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 1393 उपस्थित!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar News : सरकारी अस्पताल बना भरोसे का केंद्र, डॉ. फैसल अरशद ने बदली तस्वीर!
6 hours ago
Bihar News : समाहरणालय परिसर में होली मिलन समारोह, सौहार्द और समरसता का संदेश!
6 hours ago
Bihar News : सन वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां, दर्शक मंत्रमुग्ध!
6 hours ago
Bihar News : स्कूल ऑफ साइंस एंड बायोजेनेसिस में होली मिलन सह मेधावी छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन!
7 hours ago
Bihar News : होली पर्व को शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न!
21 hours ago
Advertisement

गृहरक्षक भर्ती के लिए 5 मई से दौड़ परीक्षा, 9270 अभ्यर्थी लेंगे भाग 

चेवाड़ा के आजाद मैदान में गृहरक्षक भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। जिला पदाधिकारी...

चेवाड़ा के आजाद मैदान में गृहरक्षक भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। जिला पदाधिकारी आरिफ अहसन और पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी की अध्यक्षता में बीफ्रिंग कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और सहयोगी कर्मियों को निर्देश दिए गए।

समादेष्टा गृहरक्षक ने बताया कि 192 पदों के लिए 9270 आवेदन मिले हैं। इनमें 7394 पुरुष और 1876 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। शारीरिक दक्षता जांच 5 मई से 15 मई तक चलेगी। पुरुष अभ्यर्थियों की परीक्षा 5, 7, 8, 9, 10 और 13 मई को होगी। महिला अभ्यर्थियों की परीक्षा 12 और 13 मई को ली जाएगी।

अभ्यर्थियों को चार समूहों में बांटा गया है। पहले बैच की रिपोर्टिंग शाम 5 बजे, दूसरे की 6 बजे, तीसरे की 7 बजे और चौथे बैच की रिपोर्टिंग 8 बजे होगी। प्रवेश गेट पर एडमिट कार्ड और पहचान पत्र की जांच के बाद ही मैदान में प्रवेश मिलेगा। इसके बाद पंजीकरण केंद्र पर बायोमैट्रिक, फोटो मिलान और उपस्थिति पत्रक पर हस्ताक्षर कर पंजीकरण होगा। यहीं पर अभ्यर्थियों को A, B, C, D समूह में बांटकर चेस्ट नंबर दिए जाएंगे।

ड्रॉप गेट से प्रवेश के बाद अभ्यर्थियों के बैठने के लिए मॉडल स्कूल के पास टेंट लगाया गया है। मैदान में सबसे पहले दौड़ प्रतियोगिता होगी। इसके बाद ऊंचाई और सीने की माप ली जाएगी। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों की ऊंची कूद, लंबी कूद और शॉट पुट की जांच होगी। अंत में फिर से बायोमैट्रिक उपस्थिति और मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा।

कार्यक्रम के लिए बड़ी संख्या में दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी तैनात किए गए हैं। दो ड्रॉप गेट बनाए गए हैं, जहां बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा। पंजीकरण केंद्र पर बैचवार चार काउंटर बनाए गए हैं। इनके वरीय पदाधिकारी डीआरडीए निदेशक राजेश कुमार राजन हैं। दौड़, ऊंचाई, सीना माप, ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक की जांच के लिए अलग-अलग नोडल और सहायक नोडल पदाधिकारी नामित किए गए हैं।

जिला पंचायती राज पदाधिकारी धर्मेश कुमार सिंह को नियंत्रण कक्ष का वरीय पदाधिकारी बनाया गया है। मैदान में पेयजल, शौचालय, एम्बुलेंस और अग्निशमन की व्यवस्था की गई है।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि सभी पदाधिकारी और कर्मी समय पर अपने स्थान पर पहुंचें। एक दिन पहले ही सभी तैयारियों की जांच कर लें। उन्होंने कहा कि यह नामांकन प्रक्रिया जिला प्रशासन की बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे निष्पक्षता से पूरा करना है।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top