5
BREAKING NEWS
जन सुराज ने MLC चुनाव के लिए 5 उम्मीदवार घोषित किए, तीन सीटों पर नाम बाकी!मुजफ्फरपुर में मसाज पार्लर में सेक्स रैकेट का खुलासा, छह महिलाएं हिरासत में!किशनगंज में मां ने दो बच्चों को जहर दिया, तीनों अस्पताल में भर्ती; बच्चे स्थिर!सीतामढ़ी के स्कूल परिसर में महिला डांसरों के कार्यक्रम का वीडियो वायरल, उठे सवाल!गया में ठेकेदारी पर मंत्री-विधायक आमने-सामने, विजय सिन्हा ने दी प्रतिक्रिया!पटना में सिद्धार्थ-तमन्ना का डांस, ‘द वन’ में दिखेगा बिहार के जंगल और छठ का रंग!लखीसराय में 20 सितंबर को निःशुल्क चिकित्सा शिविर, स्त्री रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श!नवी मुंबई के मंच पर चमका हाजीपुर, राजभाषा समिति को मिला प्रशंसनीय सम्मान!लखीसराय में श्रद्धा और उल्लास के बीच मना राधारानी का जन्मोत्सव, भजन संध्या में भक्तिमय हुआ माहौल!गोपालगंज के सिविल इंजीनियर की असम में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जांच की मांग की!कबड्डी स्टार पवन शेरावत ने जापान में थामा तिरंगा, भारत का किया नेतृत्व!लखीसराय में नेताओं की सुरक्षा पर सवाल; एक के बाद एक घटनाओं से बढ़ी चिंता, पिपरिया हमले में गिरफ्तारी का इंतजार!लखीसराय में मशाल प्रशिक्षण की शुरुआत, 39 शिक्षकों को दी गई खेल प्रतिभा पहचानने और रजिस्ट्रेशन की ट्रेनिंग!शेखपुरा के मासूम मनीष को मिलेगी नई जिंदगी, ‘Gift of Life’ के तहत हृदय ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!JDU में फिर आमने-सामने अनंत-नीरज; ‘AK-47 रखवाकर फंसाया’ के आरोप से गरमाई सियासत, MLC चुनाव में खुली चुनौती!
No menu items available
BREAKING
जन सुराज ने MLC चुनाव के लिए 5 उम्मीदवार घोषित किए, तीन सीटों पर नाम बाकी!मुजफ्फरपुर में मसाज पार्लर में सेक्स रैकेट का खुलासा, छह महिलाएं हिरासत में!किशनगंज में मां ने दो बच्चों को जहर दिया, तीनों अस्पताल में भर्ती; बच्चे स्थिर!सीतामढ़ी के स्कूल परिसर में महिला डांसरों के कार्यक्रम का वीडियो वायरल, उठे सवाल!गया में ठेकेदारी पर मंत्री-विधायक आमने-सामने, विजय सिन्हा ने दी प्रतिक्रिया!पटना में सिद्धार्थ-तमन्ना का डांस, ‘द वन’ में दिखेगा बिहार के जंगल और छठ का रंग!लखीसराय में 20 सितंबर को निःशुल्क चिकित्सा शिविर, स्त्री रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श!नवी मुंबई के मंच पर चमका हाजीपुर, राजभाषा समिति को मिला प्रशंसनीय सम्मान!लखीसराय में श्रद्धा और उल्लास के बीच मना राधारानी का जन्मोत्सव, भजन संध्या में भक्तिमय हुआ माहौल!गोपालगंज के सिविल इंजीनियर की असम में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जांच की मांग की!कबड्डी स्टार पवन शेरावत ने जापान में थामा तिरंगा, भारत का किया नेतृत्व!लखीसराय में नेताओं की सुरक्षा पर सवाल; एक के बाद एक घटनाओं से बढ़ी चिंता, पिपरिया हमले में गिरफ्तारी का इंतजार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

जन सुराज ने MLC चुनाव के लिए 5 उम्मीदवार घोषित किए, तीन सीटों पर नाम बाकी!
9 hours ago
मुजफ्फरपुर में मसाज पार्लर में सेक्स रैकेट का खुलासा, छह महिलाएं हिरासत में!
9 hours ago
किशनगंज में मां ने दो बच्चों को जहर दिया, तीनों अस्पताल में भर्ती; बच्चे स्थिर!
9 hours ago
सीतामढ़ी के स्कूल परिसर में महिला डांसरों के कार्यक्रम का वीडियो वायरल, उठे सवाल!
9 hours ago
गया में ठेकेदारी पर मंत्री-विधायक आमने-सामने, विजय सिन्हा ने दी प्रतिक्रिया!
9 hours ago

Bihar: रेलवे का बड़ा फैसला, परीक्षा स्पेशल और श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रांची-सबौर और पटना-मधुपुर के बीच मिलेगी सुविधा!

लखीसराय: रेलवे ने यात्रियों और अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है।...

लखीसराय: रेलवे ने यात्रियों और अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। रेलवे भर्ती बोर्ड की लेवल-1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT फेज-1) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए रांची और सबौर के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। वहीं श्रावणी मेला के दौरान बाबा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पटना-मधुपुर और आरा-जसीडीह के बीच श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।

रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 08601/08602 रांची-सबौर-रांची परीक्षा स्पेशल का परिचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन हजारीबाग टाउन, कोडरमा, तिलैया, नवादा, किउल, जमालपुर, सुलतानगंज और भागलपुर के रास्ते चलेगी।

ट्रेन संख्या 08601 रांची-सबौर परीक्षा स्पेशल 4, 5, 6, 9 से 14 और 17 से 21 अगस्त तक रांची से शाम 7 बजे खुलेगी। यह ट्रेन बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा, तिलैया, नवादा, वारिसलीगंज, शेखपुरा, लखीसराय, किउल, अभयपुर, जमालपुर, सुलतानगंज और भागलपुर स्टेशन पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 8 बजे सबौर पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 08602 सबौर-रांची परीक्षा स्पेशल 5 से 7, 10 से 15 और 18 से 22 अगस्त तक चलेगी। यह ट्रेन सबौर से सुबह 9:50 बजे रवाना होकर भागलपुर, सुलतानगंज, जमालपुर, किउल, लखीसराय, शेखपुरा, नवादा, तिलैया, कोडरमा, हजारीबाग टाउन और बरकाकाना होते हुए रात 10:45 बजे रांची पहुंचेगी।

इस परीक्षा स्पेशल ट्रेन में कुल 14 कोच लगाए जाएंगे। इसमें 10 शयनयान श्रेणी के कोच, 2 सामान्य श्रेणी के कोच और 2 एसएलआरडी कोच शामिल होंगे।

वहीं श्रावणी मेला को देखते हुए रेलवे ने श्रद्धालुओं के लिए भी विशेष व्यवस्था की है। किउल के रास्ते पटना और मधुपुर के बीच प्रतिदिन 03555/03556 श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

ट्रेन संख्या 03555 मधुपुर-पटना श्रावणी मेला स्पेशल 29 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन चलेगी। यह ट्रेन मधुपुर से रात 8:30 बजे खुलेगी और जसीडीह, सिमुलतला, झाझा, जमुई, किउल, लखीसराय, अशोकधाम, मनकठा, बड़हिया, हाथीदह, मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, फतुहा, पटना साहिब और राजेंद्र नगर होते हुए सुबह 4:05 बजे पटना पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 03556 पटना-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल पटना से सुबह 4:30 बजे खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए दोपहर 12:15 बजे मधुपुर पहुंचेगी।

इसके अलावा आरा और जसीडीह के बीच साप्ताहिक 03270/03269 श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का भी परिचालन किया जाएगा। यह ट्रेन 9 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक प्रत्येक रविवार को चलेगी।

ट्रेन संख्या 03270 आरा-जसीडीह स्पेशल आरा से रात 12:15 बजे खुलेगी और दानापुर, पटना, पटना साहिब, फतुहा, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा, किउल, जमुई और झाझा होते हुए दोपहर 12:10 बजे जसीडीह पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 03269 जसीडीह-आरा स्पेशल दोपहर 12:30 बजे जसीडीह से रवाना होकर रात 11:45 बजे आरा पहुंचेगी।

रेलवे ने यात्रियों और अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे इन स्पेशल ट्रेनों का लाभ उठाएं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन ट्रेनों के परिचालन से परीक्षा देने वाले छात्रों और श्रावणी मेला में जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुए हेमंत सोरेन, नेमरा में प्रतिमा का अनावरण; 105 करोड़ की योजनाओं की मिली सौगात!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top