पॉलिटिकलशेखपुरा
Trending

बाबा साहेब की जयंती पर संविधान बचाने का संकल्प

एआईवाईएफ के जिला उपाध्यक्ष जीशान रिजवी ने कहा कि डॉ.अंबेडकर की जीवनी प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने समाज के हर वर्ग को बराबरी का अधिकार दिलाया। शिक्षा, जीवन-यापन, भाषा और अभिव्यक्ति के अधिकार को सुरक्षित किया। हम उन्हें नमन करते हैं और लाल सलाम पेश करते हैं। उन्होंने कहा कि यूथ फेडरेशन बाबा साहेब के सपनों का देश बनाने का संकल्प लेता है। दलित, महिला, किसान, छात्र और नौजवानों के हक की लड़ाई लड़ी जाएगी। अमीरी-गरीबी, जात-पात से ऊपर उठकर समतामूलक समाज की स्थापना के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर संकल्प सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता नंदलाल राम ने की।

सभा को संबोधित करते हुए भाकपा सहायक जिला सचिव गुलेशवर यादव ने कहा कि पार्टी संविधान और लोकतंत्र विरोधी ताकतों से लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार अंबेडकर के विचारों के खिलाफ काम कर रही है। हम संविधान की रक्षा करेंगे और लोकतंत्र को कमजोर नहीं होने देंगे।

एआईवाईएफ के राज्य संयुक्त सचिव निधीश कुमार गोलू ने कहा कि आज हमें समानता और अभिव्यक्ति का अधिकार संविधान से मिला है। संविधान और देश की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेंगे। जब तक अंबेडकर के सपनों का भारत नहीं बनता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि देश की सड़कें संघर्ष और आंदोलन से सूनी नहीं होंगी।

सभा को किसान सभा के नेता दिनेश सिंह, विश्वनाथ प्रसाद, शर्मिला देवी, धूरी पासवान, अनिल रविदास, नंदलाल रविदास और विरेन्द्र पांडेय ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में विजय यादव, कैलाश दास, अवधेश रविदास, राजो मांझी, साबो देवी, मालती देवी, नीरज पासवान, गणेश रविदास, अरविंद पांडेय, दुर्गा मांझी, सुरेश रविदास, चिंता देवी, इंदू देवी, उषा देवी, आरती कुमारी, डॉली देवी समेत बड़ी संख्या में मजदूर, किसान, छात्र, नौजवान और महिलाएं शामिल हुईं। सीपीआई के नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!