पटना सिटी: पटना सिटी के Patna City क्षेत्र अंतर्गत मालसलामी थाना के दमराही घाट पर छठ पर्व के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गंगा नदी में स्नान के दौरान तीन लोगों के डूबने की सूचना है, जिनमें से दो को बाहर निकाला गया, जबकि एक व्यक्ति की मौके पर ही डूबने से मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि कंकड़बाग और मलाही पकड़ी से छठ करने आए श्रद्धालु स्नान के लिए घाट पर पहुंचे थे। इसी दौरान दलदल वाले इलाके में जाने से हादसा हुआ। परिजनों के अनुसार प्रशासन द्वारा पहले ही वहां जाने से मना किया गया था, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग पानी में उतर गए।
घटना के दौरान तीन लोग डूबने लगे। स्थानीय लोगों की मदद से दो को बाहर निकाला गया, जिनकी पहचान गणेश और रिशु कुमार के रूप में हुई है। सभी को इलाज के लिए Nalanda Medical College and Hospital ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और घाट पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। परिजनों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि मौके पर मौजूद अधिकारियों को और सख्ती दिखानी चाहिए थी।
फिलहाल पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटे हैं। छठ जैसे आस्था के महापर्व पर हुए इस हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है।
ये खबर भी पढ़े: Bihar News : 6 साल बाद जेल से बाहर, शादी में शामिल होने शरजील ईमाम को मिली पैरोल!
पटना सिटी से पृथ्वी कुमार की रिपोर्ट…