BREAKING NEWS
Bihar News : मंदिर में हादसा… जिम्मेदार कौन, जवाब अभी भी गायब!Bihar News : नालंदा कांड: अगर वीडियो वायरल नहीं होता, तो क्या न्याय भी नहीं मिलता?Bihar News : लखीसराय में महिला फुटबॉल का रोमांच, बेगूसराय की बड़ी जीत, कटिहार और दरभंगा भी अगले चक्र में!Bihar News : राजगीर में हॉकी का दमदार आगाज़, बिहार-छत्तीसगढ़ मुकाबला 2-2 से बराबरी पर समाप्त!Bihar News : लखीसराय में हीट वेव को लेकर अलर्ट, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी!Bihar News : पश्चिम एशिया संकट के बीच लखीसराय अलर्ट, LPG सप्लाई पर कड़ी निगरानी!Bihar News : दानापुर मंडल में 23 रेलकर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई, समापक भुगतान किया गया प्रदान!Bihar News : ‘शोले’ वाला वीरू बना मुजफ्फरपुर का आशिक, प्रेमिका के लिए 300 फीट टावर पर चढ़ा युवक!Bihar News : DAV लखीसराय में वरिष्ठ शिक्षक सुनील कुमार को भावभीनी विदाई!Bihar News : आंधी-बारिश के बाद अलर्ट मोड में प्रशासन, DM ने कहा—खाद की कमी नहीं होने देंगे!Bihar News : सिर्फ स्किल नहीं, अब दिमाग भी होगा स्ट्रॉन्ग… हाजीपुर में शुरू होगा खास ट्रेनिंग प्रोग्राम!Bihar News : खगौर में गूंजा ‘गुड मॉर्निंग सर’… नए भवन में शिफ्ट हुआ केंद्रीय विद्यालय, बच्चों के बीच पहुंचे DM!Bihar News : लखीसराय में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को दिलाई गई शपथ!Bihar News : राजगीर में गूंजेगा हॉकी का जुनून… 30 राज्यों के 600+ खिलाड़ी, बिहार की टीम भी तैयार!Bihar News : लखीसराय में स्वच्छता की बड़ी पहल, 4.65 करोड़ के एमआरएफ व कंपोस्ट प्लांट का शिलान्यास!
No menu items available
BREAKING
Bihar News : मंदिर में हादसा… जिम्मेदार कौन, जवाब अभी भी गायब!Bihar News : नालंदा कांड: अगर वीडियो वायरल नहीं होता, तो क्या न्याय भी नहीं मिलता?Bihar News : लखीसराय में महिला फुटबॉल का रोमांच, बेगूसराय की बड़ी जीत, कटिहार और दरभंगा भी अगले चक्र में!Bihar News : राजगीर में हॉकी का दमदार आगाज़, बिहार-छत्तीसगढ़ मुकाबला 2-2 से बराबरी पर समाप्त!Bihar News : लखीसराय में हीट वेव को लेकर अलर्ट, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी!Bihar News : पश्चिम एशिया संकट के बीच लखीसराय अलर्ट, LPG सप्लाई पर कड़ी निगरानी!Bihar News : दानापुर मंडल में 23 रेलकर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई, समापक भुगतान किया गया प्रदान!Bihar News : ‘शोले’ वाला वीरू बना मुजफ्फरपुर का आशिक, प्रेमिका के लिए 300 फीट टावर पर चढ़ा युवक!Bihar News : DAV लखीसराय में वरिष्ठ शिक्षक सुनील कुमार को भावभीनी विदाई!Bihar News : आंधी-बारिश के बाद अलर्ट मोड में प्रशासन, DM ने कहा—खाद की कमी नहीं होने देंगे!Bihar News : सिर्फ स्किल नहीं, अब दिमाग भी होगा स्ट्रॉन्ग… हाजीपुर में शुरू होगा खास ट्रेनिंग प्रोग्राम!Bihar News : खगौर में गूंजा ‘गुड मॉर्निंग सर’… नए भवन में शिफ्ट हुआ केंद्रीय विद्यालय, बच्चों के बीच पहुंचे DM!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar News : मंदिर में हादसा… जिम्मेदार कौन, जवाब अभी भी गायब!
3 seconds ago
Bihar News : नालंदा कांड: अगर वीडियो वायरल नहीं होता, तो क्या न्याय भी नहीं मिलता?
5 minutes ago
Bihar News : लखीसराय में महिला फुटबॉल का रोमांच, बेगूसराय की बड़ी जीत, कटिहार और दरभंगा भी अगले चक्र में!
12 minutes ago
Bihar News : राजगीर में हॉकी का दमदार आगाज़, बिहार-छत्तीसगढ़ मुकाबला 2-2 से बराबरी पर समाप्त!
17 minutes ago
Bihar News : लखीसराय में हीट वेव को लेकर अलर्ट, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी!
25 minutes ago
Advertisement

Bihar News : नालंदा कांड: अगर वीडियो वायरल नहीं होता, तो क्या न्याय भी नहीं मिलता?

नालंदा जिला में महिला के साथ हुई अमानवीय घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था और सामाजिक संवेदनशीलता पर बड़ा सवाल...

नालंदा जिला में महिला के साथ हुई अमानवीय घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था और सामाजिक संवेदनशीलता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। 26 मार्च को हुई इस घटना के बाद पुलिस भले ही एक्शन मोड में नजर आ रही है, लेकिन यह सवाल भी उतना ही अहम है कि आखिर ऐसी घटनाएं होती ही क्यों हैं?

नूरसराय थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई इस बर्बरता का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तब जाकर प्रशासन की नींद टूटी। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए अब तक रंजन कुमार, सचिन कुमार, दशरथ चौधरी, शैलेश कुमार, डोमन पासवान और सोनू कुमार समेत कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। छापेमारी अभी भी जारी है।

पुलिस अधीक्षक भारत सोनी का कहना है कि विशेष टीम बनाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। वीडियो में कुछ महिलाएं भी घटना को उकसाती नजर आई हैं, जिन्हें चिन्हित कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

लेकिन यहां सबसे बड़ा सवाल पुलिस की कार्रवाई नहीं, बल्कि उस सिस्टम पर है जहां अपराध पहले होता है और कार्रवाई बाद में। अगर वीडियो वायरल नहीं होता, तो क्या यह मामला भी दबा दिया जाता? यह सवाल अब आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है।

और बात सिर्फ प्रशासन की ही नहीं है, समाज भी कठघरे में खड़ा है। जिस घटना में कुछ महिलाएं ही उकसाने की भूमिका में दिख रही हैं, वह यह दर्शाता है कि समस्या सिर्फ अपराधियों तक सीमित नहीं, बल्कि सोच और मानसिकता में गहराई तक बैठ चुकी है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने और पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों पर भी कार्रवाई की बात कही जा रही है। साइबर सेल को सक्रिय कर दिया गया है। लेकिन यह भी सच है कि समाज का एक बड़ा वर्ग ऐसे संवेदनशील मामलों में भी संवेदनहीन बना हुआ है।

सरकार हर बार कड़े कानून और सख्त कार्रवाई की बात करती है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि अपराध के बाद ही सिस्टम जागता है। सवाल यह है कि क्या सिर्फ गिरफ्तारी से समस्या खत्म हो जाएगी, या फिर जरूरत है उस सोच को बदलने की, जहां इंसानियत सबसे पीछे छूटती जा रही है।

इस घटना ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि कानून का डर कब पैदा होगा और समाज अपनी जिम्मेदारी कब समझेगा।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : ‘शोले’ वाला वीरू बना मुजफ्फरपुर का आशिक, प्रेमिका के लिए 300 फीट टावर पर चढ़ा युवक!

नालंदा से विरेंम्द्र कुमार की रिपोर्ट…

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top