नालंदा: रहुई प्रखंड स्थित मोरा तालाब देव नगरी में चैती छठ महापर्व के अवसर पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। जदयू प्रवक्ता भवानी सिंह ने यहां पहुंचकर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और जिले में सुख-शांति व समृद्धि की कामना की।
जिले के सोहसराय सूर्य मंदिर तालाब, अखाड़ा पर सूर्य तालाब, औंगारी धाम सूर्य तालाब, बड़गांव सूर्य तालाब और नूरसराय सूर्य घाट तालाब सहित विभिन्न छठ घाटों पर चार दिवसीय चैती छठ महापर्व 25 मार्च को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ श्रद्धापूर्वक संपन्न हो गया।
व्रती पूजा कुमारी, सरिता देवी, जुली कुमारी, जयंती देवी, अंशु सिन्हा और दिव्या देवी ने बताया कि 22 मार्च से शुरू हुए इस महापर्व में 36 घंटे का निर्जला व्रत रखकर छठी मैया और भगवान भास्कर की विधि-विधान से पूजा की गई।
व्रतियों के अनुसार नालंदा के साथ-साथ बिहार, झारखंड, बंगाल और उत्तर प्रदेश के विभिन्न छठ घाटों पर भी भारी भीड़ देखने को मिली। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
चैती छठ महापर्व के अंतिम दिन व्रतियों ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर पारण किया और पूरे श्रद्धा-भक्ति के साथ चार दिवसीय पर्व का समापन हुआ।
ये खबर भी पढ़े: Bihar News : उगते सूरज को अर्घ्य… भक्ति में डूबा सहरसा, छठ घाटों पर अद्भुत नजारा!
नालंदा से वीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट…