11
BREAKING NEWS
जन सुराज ने MLC चुनाव के लिए 5 उम्मीदवार घोषित किए, तीन सीटों पर नाम बाकी!मुजफ्फरपुर में मसाज पार्लर में सेक्स रैकेट का खुलासा, छह महिलाएं हिरासत में!किशनगंज में मां ने दो बच्चों को जहर दिया, तीनों अस्पताल में भर्ती; बच्चे स्थिर!सीतामढ़ी के स्कूल परिसर में महिला डांसरों के कार्यक्रम का वीडियो वायरल, उठे सवाल!गया में ठेकेदारी पर मंत्री-विधायक आमने-सामने, विजय सिन्हा ने दी प्रतिक्रिया!पटना में सिद्धार्थ-तमन्ना का डांस, ‘द वन’ में दिखेगा बिहार के जंगल और छठ का रंग!लखीसराय में 20 सितंबर को निःशुल्क चिकित्सा शिविर, स्त्री रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श!नवी मुंबई के मंच पर चमका हाजीपुर, राजभाषा समिति को मिला प्रशंसनीय सम्मान!लखीसराय में श्रद्धा और उल्लास के बीच मना राधारानी का जन्मोत्सव, भजन संध्या में भक्तिमय हुआ माहौल!गोपालगंज के सिविल इंजीनियर की असम में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जांच की मांग की!कबड्डी स्टार पवन शेरावत ने जापान में थामा तिरंगा, भारत का किया नेतृत्व!लखीसराय में नेताओं की सुरक्षा पर सवाल; एक के बाद एक घटनाओं से बढ़ी चिंता, पिपरिया हमले में गिरफ्तारी का इंतजार!लखीसराय में मशाल प्रशिक्षण की शुरुआत, 39 शिक्षकों को दी गई खेल प्रतिभा पहचानने और रजिस्ट्रेशन की ट्रेनिंग!शेखपुरा के मासूम मनीष को मिलेगी नई जिंदगी, ‘Gift of Life’ के तहत हृदय ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!JDU में फिर आमने-सामने अनंत-नीरज; ‘AK-47 रखवाकर फंसाया’ के आरोप से गरमाई सियासत, MLC चुनाव में खुली चुनौती!
No menu items available
BREAKING
जन सुराज ने MLC चुनाव के लिए 5 उम्मीदवार घोषित किए, तीन सीटों पर नाम बाकी!मुजफ्फरपुर में मसाज पार्लर में सेक्स रैकेट का खुलासा, छह महिलाएं हिरासत में!किशनगंज में मां ने दो बच्चों को जहर दिया, तीनों अस्पताल में भर्ती; बच्चे स्थिर!सीतामढ़ी के स्कूल परिसर में महिला डांसरों के कार्यक्रम का वीडियो वायरल, उठे सवाल!गया में ठेकेदारी पर मंत्री-विधायक आमने-सामने, विजय सिन्हा ने दी प्रतिक्रिया!पटना में सिद्धार्थ-तमन्ना का डांस, ‘द वन’ में दिखेगा बिहार के जंगल और छठ का रंग!लखीसराय में 20 सितंबर को निःशुल्क चिकित्सा शिविर, स्त्री रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श!नवी मुंबई के मंच पर चमका हाजीपुर, राजभाषा समिति को मिला प्रशंसनीय सम्मान!लखीसराय में श्रद्धा और उल्लास के बीच मना राधारानी का जन्मोत्सव, भजन संध्या में भक्तिमय हुआ माहौल!गोपालगंज के सिविल इंजीनियर की असम में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जांच की मांग की!कबड्डी स्टार पवन शेरावत ने जापान में थामा तिरंगा, भारत का किया नेतृत्व!लखीसराय में नेताओं की सुरक्षा पर सवाल; एक के बाद एक घटनाओं से बढ़ी चिंता, पिपरिया हमले में गिरफ्तारी का इंतजार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

जन सुराज ने MLC चुनाव के लिए 5 उम्मीदवार घोषित किए, तीन सीटों पर नाम बाकी!
5 hours ago
मुजफ्फरपुर में मसाज पार्लर में सेक्स रैकेट का खुलासा, छह महिलाएं हिरासत में!
5 hours ago
किशनगंज में मां ने दो बच्चों को जहर दिया, तीनों अस्पताल में भर्ती; बच्चे स्थिर!
5 hours ago
सीतामढ़ी के स्कूल परिसर में महिला डांसरों के कार्यक्रम का वीडियो वायरल, उठे सवाल!
5 hours ago
गया में ठेकेदारी पर मंत्री-विधायक आमने-सामने, विजय सिन्हा ने दी प्रतिक्रिया!
5 hours ago

Bihar News : लखीसराय में “ज्ञान भारतम् मिशन” की रफ्तार धीमी, DM ने दिए सख्त निर्देश!

लखीसराय: “ज्ञान भारतम् मिशन” की प्रगति को लेकर सोमवार को जिला समाहरणालय में अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक...

लखीसराय: “ज्ञान भारतम् मिशन” की प्रगति को लेकर सोमवार को जिला समाहरणालय में अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने की, जिसमें जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी समेत सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

समीक्षा के दौरान यह सामने आया कि अन्य जिलों की तुलना में लखीसराय में पांडुलिपियों और सांस्कृतिक सामग्रियों का अपलोड अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच पाया है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी प्रखंडों में स्थित मठों, मंदिरों और अन्य सांस्कृतिक-धार्मिक संस्थानों से समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक पांडुलिपियों और धरोहरों की पहचान की जाए तथा उनका डिजिटलीकरण कर पोर्टल पर अपलोड सुनिश्चित किया जाए। साथ ही NGO और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षकों को भी इस अभियान से जोड़ने पर जोर दिया गया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के मठों, मंदिरों एवं संस्थानों की अद्यतन सूची उनके पदाधिकारियों के नाम और संपर्क विवरण के साथ जल्द उपलब्ध कराएंगे। इसके अलावा हर प्रखंड से कम से कम 5 पांडुलिपियों का अपलोड अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस मिशन के तहत कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बताते चलें कि “ज्ञान भारतम् मिशन” भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य देश की प्राचीन ज्ञान परंपरा, दुर्लभ पांडुलिपियों और सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण, डिजिटलीकरण और व्यापक प्रसार करना है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : गोपालगंज में बाहुबली MLA अनंत सिंह का ‘पावर शो’? हथियार, मुजरा और नोटों की बारिश का VIDEO वायरल!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top