जहानाबाद: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में जहानाबाद नगर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 25 लाख रुपए मूल्य की अंग्रेजी शराब जब्त की है।
मामला पटना-डोभी फोरलेन पर मठिया गांव के समीप का है, जहां गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोका गया। तलाशी लेने पर ट्रक में लकड़ी के भूसे के बोरे के पीछे छिपाकर रखे गए 511 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद किए गए।
इस दौरान पुलिस ने दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया, जो मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
इस संबंध में अपराजिता लोहान ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए यह बड़ी खेप पकड़ी गई है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि शराब कहां से लाई जा रही थी और कहां पहुंचाई जानी थी।
पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। गौरतलब है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, इसके बावजूद तस्कर लगातार अवैध शराब की तस्करी करने का प्रयास कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़े: Bihar News : देश-विदेश के खिलाड़ी आमने-सामने… पटना बना शतरंज का रणभूमि!
जहानाबाद से गौरव कुमार की रिपोर्ट…