11
BREAKING NEWS
मुजफ्फरपुर के होटल में शराब के साथ कोलकाता की दो महिला एंकर गिरफ्तार, शादी समारोह में आई थीं शहर!बिहार बालिका बास्केटबॉल में मगध प्रमंडल का दबदबा, अंडर-14 और अंडर-17 का खिताब जीता; अंडर-19 में पटना चैंपियन!विश्व बाल दिवस पर नाथ पब्लिक स्कूल में उत्सव का माहौल, बच्चों के साथ शिक्षकों ने भी किया सामूहिक भोज!2005 के जेल कांड वाला जहानाबाद फिर सुर्खियों में; पर्यवेक्षण गृह में निरुद्ध नाबालिगों का पुलिस पर हमला, दारोगा समेत दो घायल!तीन साल बाद पैतृक गांव फुलवरिया पहुंचे लालू यादव, मां की प्रतिमा को नमन कर भावुक हुए राजद सुप्रीमो!विश्व बाल दिवस पर लाल इंटरनेशनल स्कूल को मिला नया खेल मैदान, बच्चों ने दौड़ और क्रिकेट से किया आगाज!शेखपुरा में चार साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, STF की मदद से पुलिस ने दबोचा!PM मोदी के पोस्टर फाड़ने पर सियासी बवाल, BJP ने RJD पर लगाया आरोप; पुलिस जांच में सामने आई दूसरी कहानी!मुजफ्फरपुर में विवाहिता को जंजीर से बांधकर पीटा, मायके वालों पर भी हमला; पति, सास और देवर गिरफ्तार!चक्रवात ‘अकवान’ का बिहार तक असर, 13 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट; गया में हुई बूंदाबांदी!महिषी में श्री उग्रतारा महोत्सव का भव्य आगाज, कम भीड़ पर मंत्री-विधायक ने जताई नाराजगी!बास्केटबॉल में पटना की बेटियों का ट्रिपल धमाका, अंडर-14, 17 और 19 के फाइनल में बनाई जगह!बक्सर के दीपक कुमार का भारतीय जूनियर कबड्डी टीम में चयन, नेपाल में इंटरनेशनल कप में दिखाएंगे दम!बिहार में पहली बार होगा तलवारबाजी विश्व कप; राजगीर में जुटेंगे 28 देशों के खिलाड़ी, जनवरी 2027 में अंतरराष्ट्रीय मुकाबले!नशे के खिलाफ एकाढ़ा के विद्यार्थियों ने बुलंद की आवाज, गांव की गलियों में निकाली जागरूकता रैली!
No menu items available
BREAKING
मुजफ्फरपुर के होटल में शराब के साथ कोलकाता की दो महिला एंकर गिरफ्तार, शादी समारोह में आई थीं शहर!बिहार बालिका बास्केटबॉल में मगध प्रमंडल का दबदबा, अंडर-14 और अंडर-17 का खिताब जीता; अंडर-19 में पटना चैंपियन!विश्व बाल दिवस पर नाथ पब्लिक स्कूल में उत्सव का माहौल, बच्चों के साथ शिक्षकों ने भी किया सामूहिक भोज!2005 के जेल कांड वाला जहानाबाद फिर सुर्खियों में; पर्यवेक्षण गृह में निरुद्ध नाबालिगों का पुलिस पर हमला, दारोगा समेत दो घायल!तीन साल बाद पैतृक गांव फुलवरिया पहुंचे लालू यादव, मां की प्रतिमा को नमन कर भावुक हुए राजद सुप्रीमो!विश्व बाल दिवस पर लाल इंटरनेशनल स्कूल को मिला नया खेल मैदान, बच्चों ने दौड़ और क्रिकेट से किया आगाज!शेखपुरा में चार साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, STF की मदद से पुलिस ने दबोचा!PM मोदी के पोस्टर फाड़ने पर सियासी बवाल, BJP ने RJD पर लगाया आरोप; पुलिस जांच में सामने आई दूसरी कहानी!मुजफ्फरपुर में विवाहिता को जंजीर से बांधकर पीटा, मायके वालों पर भी हमला; पति, सास और देवर गिरफ्तार!चक्रवात ‘अकवान’ का बिहार तक असर, 13 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट; गया में हुई बूंदाबांदी!महिषी में श्री उग्रतारा महोत्सव का भव्य आगाज, कम भीड़ पर मंत्री-विधायक ने जताई नाराजगी!बास्केटबॉल में पटना की बेटियों का ट्रिपल धमाका, अंडर-14, 17 और 19 के फाइनल में बनाई जगह!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

मुजफ्फरपुर के होटल में शराब के साथ कोलकाता की दो महिला एंकर गिरफ्तार, शादी समारोह में आई थीं शहर!
9 hours ago
बिहार बालिका बास्केटबॉल में मगध प्रमंडल का दबदबा, अंडर-14 और अंडर-17 का खिताब जीता; अंडर-19 में पटना चैंपियन!
10 hours ago
विश्व बाल दिवस पर नाथ पब्लिक स्कूल में उत्सव का माहौल, बच्चों के साथ शिक्षकों ने भी किया सामूहिक भोज!
10 hours ago
2005 के जेल कांड वाला जहानाबाद फिर सुर्खियों में; पर्यवेक्षण गृह में निरुद्ध नाबालिगों का पुलिस पर हमला, दारोगा समेत दो घायल!
10 hours ago
तीन साल बाद पैतृक गांव फुलवरिया पहुंचे लालू यादव, मां की प्रतिमा को नमन कर भावुक हुए राजद सुप्रीमो!
10 hours ago

Jharkhand: हेमंत सोरेन से मिले IFS अधिकारी; झारखंड में वैश्विक निवेश और पर्यटन पर रणनीतिक चर्चा!

राँची: झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में भारतीय विदेश सेवा (2010 बैच) के वरिष्ठ अधिकारी...

राँची: झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में भारतीय विदेश सेवा (2010 बैच) के वरिष्ठ अधिकारी श्री मोहम्मद शाहिद आलम एवं श्री सुशील प्रसाद ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस उच्च स्तरीय बैठक में राज्य के मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुलाकात के दौरान राज्य की विकास यात्रा, निवेश के नए अवसरों और झारखंड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने जैसे कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में झारखंड सरकार द्वारा वर्तमान में संचालित प्रमुख विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री और आईएफएस अधिकारियों के बीच राज्य में औद्योगिक निवेश बढ़ाने और आर्थिक तंत्र को मजबूत करने की संभावनाओं पर गंभीर मंथन हुआ। राज्य सरकार की नई औद्योगिक एवं निवेश प्रोत्साहन नीति के तहत खाद्य प्रसंस्करण, ऑटोमोबाइल और कपड़ा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में निवेशकों को विशेष वित्तीय रियायतें, सिंगल विंडो क्लीयरेंस और भूमि आवंटन में प्राथमिकता दी जा रही है ताकि निवेश को धरातल पर उतारा जा सके।

झारखंड से बड़ी संख्या में श्रमिक और पेशेवर दूसरे देशों या राज्यों में जाते हैं। मुख्यमंत्री ने उनके हितों की रक्षा, सुरक्षित प्रवासन और बेहतर अवसरों के लिए अंतरराष्ट्रीय ‘माइग्रेशन एंड मोबिलिटी पार्टनरशिप’ के महत्व पर बल दिया। इसके जरिए प्रवासी नागरिकों को वैश्विक स्तर पर बेहतर कानूनी व सामाजिक सुरक्षा मिल सकेगी। इस नीति को और मजबूत करने के लिए राज्य सरकार प्रवासी सहायता केंद्र (Migrant Assistance Centres) और समर्पित हेल्पलाइन के जरिए संकट में फंसे झारखंडी मूल के श्रमिकों की सुरक्षित घर वापसी और कानूनी मदद सुनिश्चित कर रही है।

झारखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, घने जंगलों और समृद्ध वन्यजीवों के लिए जाना जाता है। बैठक में राज्य की वन्यजीव पर्यटन संभावनाओं को भुनाने पर चर्चा की गई। वैश्विक साझेदारियों के माध्यम से राज्य के राष्ट्रीय उद्यानों और अभ्यारण्यों को अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए आकर्षित बनाने की रणनीति तैयार की जाएगी। इसके लिए राज्य की पर्यटन और इको-टूरिज्म नीति (Eco-Tourism Policy) के तहत निजी-सार्वजनिक भागीदारी (PPP) मॉडल पर अभ्यारण्यों में कैंपिंग साइट्स और पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ा जा सके।

झारखंड के युवाओं को वैश्विक स्तर के रोजगार के अनुकूल बनाने के लिए शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में विदेशी संस्थानों के साथ सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया। इसके तहत युवाओं को आधुनिक तकनीकी और भाषाई प्रशिक्षण देने की योजना है।

दुनियाभर में रह रहे झारखंड और भारतीय मूल के प्रवासियों को राज्य के विकास से जोड़ने की मुहिम पर बातचीत हुई। मुख्यमंत्री का मानना है कि प्रवासी समुदाय का अनुभव, निवेश और तकनीक झारखंड की तरक्की में एक बड़ा उत्प्रेरक साबित हो सकते हैं।

मुलाकात के अंत में अधिकारियों ने झारखंड की वर्तमान प्रशासनिक शासन व्यवस्था तथा राज्य की अब तक की विकास यात्रा से जुड़े महत्वपूर्ण अनुभवों को साझा किया। मुख्यमंत्री सोरेन ने उम्मीद जताई कि भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों के वैश्विक अनुभव का लाभ झारखंड के नीतिगत लक्ष्यों को समय पर हासिल करने में मील का पत्थर साबित होगा।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: धनबाद कोयला माफिया पर सीधा वार, अमित शाह का जीरो कोल लीकेज प्लान लागू!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top