20
BREAKING NEWS
बरबीघा में NCC कैडेट्स ने संभाली जागरूकता की कमान, रैली-नुक्कड़ नाटक से दिया पोषण और एनीमिया से बचाव का संदेश!दशहरा से पहले शराब की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा; जहानाबाद में 1719 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार!तीन साल की अध्या के दिल का होगा मुफ्त इलाज; लखीसराय से कोच्चि भेजी गई बच्ची, रोटरी क्लब उठाएगा ऑपरेशन का पूरा खर्च!गया जंक्शन पर बैग खुलते ही चौंके RPF जवान; 36.34 लाख की चांदी बरामद, पश्चिम बंगाल का व्यक्ति हिरासत में!सपने बड़े हों तो मंजिल भी बड़ी होती है; डॉ. कलाम की जयंती पर शेखपुरा के साईं ग्रुप में गूंजा युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश!लखीसराय में 16 से 23 अक्टूबर तक भारी वाहनों की नो-एंट्री; दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक रूट बदला, जानें किस रास्ते जाएंगे वाहन!मोतिहारी में कुख्यात शराब माफिया के घर पुलिस की रेड, पिस्टल, कारतूस और 1.23 लाख कैश बरामद; पंकज सिंह गिरफ्तार!बिहार में सरकारी इंजीनियर के ठिकानों पर निगरानी का बड़ा एक्शन; पटना समेत 4 जगह छापेमारी, फ्लैट से मिले 3.20 लाख रुपये कैश!नालंदा में शराब तस्करों ने सिपाही की गोली मारकर की हत्या, पटना से पीछा कर रही थी एक्साइज टीम!DMCH की इमरजेंसी बिल्डिंग में कथित शराब पार्टी; कोल्ड ड्रिंक-चखना लेकर जुटे लोग, CCTV वीडियो वायरल होते ही FIR!मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, 6 दिन बाद नदी में मिला शव; खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई थी गुमशुदगी!राघोपुर में तेजस्वी यादव का विरोध; नाव हादसे के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बोले—काम नहीं तो इस्तीफा दीजिए!आरा में सुबह-सुबह बड़ी वारदात: मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह की गोली मारकर हत्या!इंडिया गेट पर अंकिता के इंसाफ की लड़ाई, राहुल-प्रियंका पहुंचे माता-पिता के पास; VIP का सवाल फिर गरमाया!‘मेरी बच्चियों का ध्यान रखना…’ पति की हत्या में मुस्कान-साहिल को फांसी, मेरठ कोर्ट के फैसले से मचा हड़कंप!
No menu items available
BREAKING
बरबीघा में NCC कैडेट्स ने संभाली जागरूकता की कमान, रैली-नुक्कड़ नाटक से दिया पोषण और एनीमिया से बचाव का संदेश!दशहरा से पहले शराब की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा; जहानाबाद में 1719 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार!तीन साल की अध्या के दिल का होगा मुफ्त इलाज; लखीसराय से कोच्चि भेजी गई बच्ची, रोटरी क्लब उठाएगा ऑपरेशन का पूरा खर्च!गया जंक्शन पर बैग खुलते ही चौंके RPF जवान; 36.34 लाख की चांदी बरामद, पश्चिम बंगाल का व्यक्ति हिरासत में!सपने बड़े हों तो मंजिल भी बड़ी होती है; डॉ. कलाम की जयंती पर शेखपुरा के साईं ग्रुप में गूंजा युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश!लखीसराय में 16 से 23 अक्टूबर तक भारी वाहनों की नो-एंट्री; दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक रूट बदला, जानें किस रास्ते जाएंगे वाहन!मोतिहारी में कुख्यात शराब माफिया के घर पुलिस की रेड, पिस्टल, कारतूस और 1.23 लाख कैश बरामद; पंकज सिंह गिरफ्तार!बिहार में सरकारी इंजीनियर के ठिकानों पर निगरानी का बड़ा एक्शन; पटना समेत 4 जगह छापेमारी, फ्लैट से मिले 3.20 लाख रुपये कैश!नालंदा में शराब तस्करों ने सिपाही की गोली मारकर की हत्या, पटना से पीछा कर रही थी एक्साइज टीम!DMCH की इमरजेंसी बिल्डिंग में कथित शराब पार्टी; कोल्ड ड्रिंक-चखना लेकर जुटे लोग, CCTV वीडियो वायरल होते ही FIR!मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, 6 दिन बाद नदी में मिला शव; खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई थी गुमशुदगी!राघोपुर में तेजस्वी यादव का विरोध; नाव हादसे के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बोले—काम नहीं तो इस्तीफा दीजिए!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बरबीघा में NCC कैडेट्स ने संभाली जागरूकता की कमान, रैली-नुक्कड़ नाटक से दिया पोषण और एनीमिया से बचाव का संदेश!
3 hours ago
दशहरा से पहले शराब की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा; जहानाबाद में 1719 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार!
3 hours ago
तीन साल की अध्या के दिल का होगा मुफ्त इलाज; लखीसराय से कोच्चि भेजी गई बच्ची, रोटरी क्लब उठाएगा ऑपरेशन का पूरा खर्च!
3 hours ago
गया जंक्शन पर बैग खुलते ही चौंके RPF जवान; 36.34 लाख की चांदी बरामद, पश्चिम बंगाल का व्यक्ति हिरासत में!
4 hours ago
सपने बड़े हों तो मंजिल भी बड़ी होती है; डॉ. कलाम की जयंती पर शेखपुरा के साईं ग्रुप में गूंजा युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश!
4 hours ago

Bihar: गोपालगंज में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, तिरंगे की शान में निकली भव्य यात्रा!

गोपालगंज: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गोपालगंज में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का भव्य नजारा देखने को मिला। ‘हर...

गोपालगंज: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गोपालगंज में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का भव्य नजारा देखने को मिला। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शुक्रवार को समाहरणालय परिसर से अंबेडकर भवन तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, एनडीए कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

तिरंगा यात्रा का नेतृत्व बिहार सरकार के कृषि मंत्री सह गोपालगंज के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किया। उनके साथ जिला पदाधिकारी समीर सौरभ, पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी, उप विकास आयुक्त गौरव कुमार समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

यात्रा की सबसे खास बात आम लोगों की बड़ी भागीदारी रही। युवा, महिलाएं, एनडीए कार्यकर्ता और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। पूरे मार्ग में ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा।

समाहरणालय से अंबेडकर भवन तक निकली इस यात्रा ने शहर को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया। सड़कों पर लहराते तिरंगे, लोगों के चेहरों पर उत्साह और देश के प्रति सम्मान की भावना ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

इस अवसर पर कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, वीर जवानों के बलिदान और देशवासियों की आशाओं एवं आकांक्षाओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय गौरव की भावना को सशक्त करने का एक प्रभावी माध्यम है।

जिला प्रशासन ने भी जिलेवासियों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

तिरंगा यात्रा ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया। स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले गोपालगंज की सड़कों पर उमड़ा यह जनसैलाब यह साबित कर गया कि तिरंगे के प्रति सम्मान और देशभक्ति का जज्बा आज भी हर भारतीय के दिल में उतना ही मजबूत है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: विभाजन की विभीषिका से सबक लेकर एकता और अखंडता का संकल्प, भाजपा ने मनाया स्मृति दिवस!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top