लखीसराय: जिले में फाइलेरिया उन्मूलन और मातृ-शिशु स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन अब मिशन मोड में नजर आ रहा है। जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में साफ संदेश दिया गया—लापरवाही नहीं, समन्वय से ही होगा बदलाव।
Bihar News : किउल में अवैध ड्राइविंग स्कूल पर बड़ा छापा, 3 गाड़ियां जब्त!
10 फरवरी से जिले में 17 दिनों का सर्वजन दवा सेवन अभियान शुरू होगा, जिसके तहत करीब 11 लाख लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवाएं डीईसी, आइवरमेक्टिन और एल्बेंडाजोल खिलाई जाएंगी। प्रशासन ने इसे सिर्फ स्वास्थ्य कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन-आंदोलन बनाने की रणनीति तैयार की है।
खास बात यह है कि 11 फरवरी को जीविका की दीदियाँ खुद आगे आकर न सिर्फ दवा सेवन करेंगी, बल्कि अपने पूरे परिवार को दवा खिलाकर समाज को भरोसे का संदेश देंगी। माना जा रहा है कि इससे ग्रामीण इलाकों में दवा को लेकर फैली झिझक टूटेगी।

बैठक में मातृ एवं शिशु मृत्यु के मामलों ने प्रशासन की चिंता भी बढ़ाई। समीक्षा में सामने आया कि कई मामलों में गर्भावस्था के जोखिम को समय रहते नहीं पहचाना गया। इस पर जिला पदाधिकारी ने दो टूक कहा कि अब किसी भी हाई-रिस्क गर्भवती महिला को नजरअंदाज करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बीसीएम और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जोखिम की पहचान होते ही तुरंत आकलन कर जिला स्तर से समन्वय किया जाए और जरूरी चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाए। प्रशासन का फोकस साफ है—फाइलेरिया उन्मूलन के साथ-साथ सुरक्षित मातृत्व।
Bihar News : अशोकधाम के संस्थापक सचिव को मरणोपरांत सिनेयात्रा लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवार्ड!
स्वास्थ्य, आईसीडीएस, शिक्षा, जीविका और एससी/एसटी विकास विभाग के संयुक्त प्रयास से इस अभियान को सफल बनाने का रोडमैप तैयार कर लिया गया है। अब चुनौती सिर्फ योजनाओं की नहीं, ज़मीनी क्रियान्वयन की है।
