लखीसराय के पचना रोड स्थित डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल में इस बार होली सिर्फ एक पर्व नहीं रही, बल्कि रिश्तों को रंगने वाला उत्सव बन गई। सब्जी मंडी के पास स्थित स्कूल परिसर मंगलवार को रंग, मुस्कान और आत्मीयता से सराबोर दिखा।
Bihar News : होली के रंगों में सजी चानन की शाम, राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा अप्सरा ने बढ़ाया मान!
कार्यक्रम की अगुवाई डायरेक्टर धर्मेंद्र कुमार आर्य ने की। मंच पर पत्रकारिता, शिक्षा और सामाजिक संगठनों से जुड़े कई चेहरे एक साथ दिखे। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार सम्राट से लेकर जिला पत्रकार संघ लखीसराय के सीनियर वॉयस चेयरमैन कृष्णदेव प्रसाद तक, सभी ने एक सुर में होली को भाईचारे का पर्व बताया।
माहौल तब और खास हो गया जब सबने औपचारिकता छोड़ एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया। हंसी-ठिठोली, मिठाइयों की मिठास और पकवानों की खुशबू ने आयोजन को पारिवारिक मिलन में बदल दिया।
Bihar News : लाल इंटरनेशनल स्कूल में होली मिलन और उपलब्धि का डबल सेलिब्रेशन!
डायरेक्टर धर्मेंद्र कुमार आर्य ने कहा, “होली रंगों से ज्यादा दिलों को जोड़ने का नाम है। जब समाज के अलग-अलग वर्ग एक मंच पर मिलते हैं, तभी असली त्योहार बनता है।”
Bihar News : रंग, रिश्ते और सकारात्मक सोच—वेद ग्रुप में दिखा होली का असली रंग!
इस आयोजन ने यह साबित किया कि स्कूल केवल पढ़ाई की जगह नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और संस्कारों का भी केंद्र है। रंगों की इस चौपाल से एक संदेश साफ गया — रिश्ते जब रंगों से रंगते हैं, तो समाज और भी खूबसूरत हो जाता है।
