पॉलिटिकलशेखपुरा
Trending

हर घर झंडा अभियान में कांग्रेस ने मांगा समर्थन

कार्यकारी अध्यक्ष रौशन कुमार ने कहा कि इस अभियान का मकसद आम जनता को कांग्रेस के झंडे के नीचे एकजुट करना है। भाजपा और फिरकापरस्त ताकतों से राष्ट्र को बचाना है। संविधान की रक्षा का संकल्प दिलाना है। उन्होंने कहा कि देश बर्बादी के कगार पर है। भाजपा और आरएसएस ने संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है। भय और आतंक का माहौल बनाकर सत्ता में बने रहना चाहते हैं।

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सोमवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हर घर झंडा अभियान चलाया। कार्यकारी अध्यक्ष रौशन कुमार की अगुवाई में दर्जनों नेता और कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचे। लोगों से अपने घरों पर कांग्रेस का झंडा फहराने की अपील की। देश और प्रदेश हित में कांग्रेस का समर्थन मांगा।

रौशन कुमार ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और अन्य विरोधी दलों पर दमनकारी नीति अपनाई जा रही है। सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की साजिश हो रही है। कश्मीर और मणिपुर जल रहा है। सरकार में बैठे लोग धार्मिक उन्माद फैला रहे हैं। जनता का ध्यान महंगाई और बेरोजगारी से भटकाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश पर लाखों करोड़ों का कर्ज लादकर अपने दोस्तों को अमीर बना रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक न्याय की नीति छोड़ दी है। अब भाजपा की गोद में खेल रहे हैं। रौशन कुमार ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में हमें एकजुट होकर नीतीश सरकार को सबक सिखाना होगा। 

मौके पर कॉंग्रेसी नेता सुनील बाबू , आनंदी कुमार, रवीन्द्र कुमार, गुडु कुमार, चंदन कुमार,दीपक कुमार,रतन कुमार, मुकेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!