डीआईजी ने शेखपुरा पहुंच कार्यों का जायजा लिया, दिए कई निर्देश
पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डीआईजी ने रक्षित कार्यालय, शस्त्रागार, उपस्कर शाखा, परिवहन शाखा और दीवा शाखा का जायजा लिया। व्यवस्थाओं की समीक्षा की। सुधार के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

शनिवार को मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक शेखपुरा पहुंचे। पुलिस बल के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस केंद्र और पुलिस कार्यालय का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डीआईजी ने रक्षित कार्यालय, शस्त्रागार, उपस्कर शाखा, परिवहन शाखा और दीवा शाखा का जायजा लिया। व्यवस्थाओं की समीक्षा की। सुधार के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
पुलिस कार्यालय में अपराध पंजी, सामान्य शाखा पंजी, हिंदी शाखा पंजी और लेखा शाखा पंजी समेत अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया। दस्तावेजों के रखरखाव और प्रबंधन को लेकर सख्त निर्देश दिए।
निरीक्षण के बाद डीआईजी ने अधिकारियों और जवानों को कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के साथ काम करने की सलाह दी। अपराध नियंत्रण, साइबर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया। पुलिस बल को जनता के प्रति संवेदनशील रहने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा, इससे कानून-व्यवस्था बनी रहेगी और लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।