शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले संविधान बचाओ रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व जिला अध्यक्ष प्रभात कुमार चंद्रवंशी और कार्यकारी जिला अध्यक्ष रौशन कुमार ने किया। सैंकड़ों कार्यकर्ता पार्टी झंडा व राष्ट्र ध्वज हाथ में लेकर कांग्रेस कार्यालय आज़ाद हिंद आश्रम से दल्लू चौक होते हुए चांदनी चौक तक पैदल मार्च करते नजर आए।
रैली के जरिए कांग्रेस ने मिशन 2027 की तैयारी शुरू कर दी है। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर जनजागरण अभियान चलाने का आह्वान किया। रौशन कुमार ने कहा कि 2026 में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो जाएगा। पार्टी के पास तैयारी के लिए सिर्फ छह महीने हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने व्यक्तिगत कार्य छोड़कर कांग्रेस का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं।
नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। आरोप लगाया कि राज्य में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर हैं। किसान, महिला और नौजवान सभी वर्ग परेशान हैं।
रैली में शामिल सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस जनविरोधी सरकार को सत्ता से हटाने का संकल्प लिया। रौशन कुमार ने कहा कि हमारी कोशिश रहेगी कि देश के हर नागरिक तक कांग्रेस की बात पहुंचे।
इस कार्यक्रम में सोशल मीडिया प्रभारी ब्रजेश कुमार सिंह, बरबीघा प्रखंड अध्यक्ष शंभू सिंह, गुड्डू सिंह, संटू सिंह, हवा जी, चंदन कुमार सहित सैंकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.