नई दिल्ली: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को दिल्ली पहुंचे। दिल्ली एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने उनका स्वागत किया। 20 नवंबर को शपथ ग्रहण के बाद यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहली दिल्ली यात्रा मानी जा रही है, जिसे राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है।
Bihar News : राज्यसभा की एक सीट नहीं मिली तो NDA छोड़ देंगे… जीतन राम मांझी का बड़ा अल्टीमेटम!
एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह एक ही वाहन से रवाना हुए। दोनों नेताओं का साथ निकलना सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके बाद मुख्यमंत्री दिल्ली स्थित अपने आवास पहुंचे, जहां उन्होंने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
Bihar News : लखीसराय में डिप्टी सीएम का सख्त संदेश—अब विकास योजनाओं में नहीं चलेगी लापरवाही!
मुख्यमंत्री ने पार्टी नेताओं से संगठनात्मक स्थिति, आगामी राजनीतिक रणनीति और बिहार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान जदयू के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।
Bihar News : CM नीतीश को धमकी… पाकिस्तानी डॉन के खिलाफ पटना में FIR!
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस दिल्ली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात होने की भी संभावना जताई जा रही है। अगर यह मुलाकात होती है, तो इसे केंद्र और बिहार सरकार के बीच समन्वय के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जाएगा।
Bihar News : प्रियंका चोपड़ा की फिल्म और BJP विधायक का नोटिस… जानिए पूरा मामला!
मुख्यमंत्री की यह दिल्ली यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब बिहार और केंद्र की राजनीति में कई अहम घटनाक्रम सामने आ रहे हैं। ऐसे में उनकी मुलाकातों और बैठकों पर राजनीतिक हलकों की नजर बनी हुई है।






