शेखपुरा: भारतीय जनता पार्टी शेखपुरा जिला कार्यालय में 8 जनवरी 2026 को दोपहर 12 बजे एक अहम प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी। इस प्रेस वार्ता को बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता जनक राम संबोधित करेंगे।
Bihar News : सीपीआई जनता के ज्वलंत सवालों को लेकर तेज करेगी आंदोलन!
प्रेस वार्ता में पार्टी के जिला स्तर से लेकर मंडल स्तर तक के सभी पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों तथा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों को उपस्थित रहने का आह्वान किया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस दौरान समसामयिक राजनीतिक मुद्दों के साथ-साथ संगठनात्मक गतिविधियों और सरकार की उपलब्धियों पर भी चर्चा की जाएगी।
भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष रेशमा भारतीय ने सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचकर प्रेस वार्ता को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि यह प्रेस वार्ता जिले की राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
Bihar News : शेखपुरा में पुलिस का शिकंजा, फरार वारंटी को किया गिरफ्तार!
प्रेस वार्ता को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है और जिला कार्यालय में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।